Skip to content
27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • याद है न…दुर्ग-भिलाई में डेंगू से हुई थी 50 से ज्यादा की मौत, मत कीजिए ये गलती
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

याद है न…दुर्ग-भिलाई में डेंगू से हुई थी 50 से ज्यादा की मौत, मत कीजिए ये गलती

01/07/2024 1 minute read
Do-you-remember…more-than-50-people-died-due-to-dengue-in-Bhilai-Durg-dont-make-this-mistake
  • उत्पन्न लार्वा को समय रहते नष्ट करने एवं डेंगू के मच्छर को पनपने से रोकने में आप भी करें मदद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विगत कई वर्षों से देखा जा रहा है कि बारिश के मौसम में भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। पूर्व के वर्षों में डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित रोगों से कई मौतें भी हो चुकी है। पूर्व में दुर्ग-भिलाई में 50 से अधिक मौत हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें : RFID और SEWA पर Bhilai Steel Plant के खिलाफ BMS का परिवाद दायर, बोरिया गेट पर सुबह हंगामे की तैयारी

इसे ध्यान में रखते हुए, इस्पात नगरी में मच्छरों के प्रकोप को कम करने और डेंगू, मलेरिया की रोकथाम को सुनिश्चित करने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के जन स्वास्थ्य विभाग (Public Health Department) द्वारा तैयारियां की जा चुकी है। इसके लिए टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में पोर्टेबल फॉगिंग, वाटर फॉगिंग, ऑयलिंग, घरों में टेमीफॉस (Portable fogging, water fogging, oiling, Temephos in homes) का वितरण और बैकलाइन क्षेत्रों में फॉगिंग एवं दवाओं के स्प्रे का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे उत्पन्न लार्वा को समय रहते नष्ट किया जा सके एवं डेंगू के मच्छर को पनपने से रोका जा सके।

 ये खबर भी पढ़ें : RFID और SEWA पर Bhilai Steel Plant के खिलाफ BMS का परिवाद दायर, बोरिया गेट पर सुबह हंगामे की तैयारी

टाउनशिप में डेंगू फैलने की आशंका के मद्देनजर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपायों हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र का जन स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र का जन स्वास्थ्य विभाग, जिला मलेरिया विभाग, दुर्ग के साथ मिलकर उनके प्रशिक्षित कर्मचारियों के सहयोग से घर-घर 15 जून 2024 से सर्वेक्षण अभियान के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया की रोकथाम हेतु दवाइयों के वितरण और स्प्रे आदि का कार्य विगत माह के मध्य से प्रारम्भ किया जा चूका है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बायोमैट्रिक RFID पर Bhilai में सुबह-सुबह होगा हंगामा, BWU ने मुहब्बत से NJCS यूनियनों का उतारा पानी

बैकलेन की साफ-सफाई पर फोकस

इसी कड़ी में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेने हेतु सुबह-सुबह आयुक्त (नगर निगम भिलाई) देवेश कुमार ध्रुव, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुँचे। जहाँ, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने डेंगू प्रतिरक्षण कार्यक्रम एवं बैक लेन सफाई का जायजा लेते हुए, बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के जन स्वास्थ्य अनुभाग (पीएचडी) अधिकारियों के साथ टाउनशिप का सघन दौरा किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: डिप्लोमा इंजीनियर्स को S-6 ग्रेड से दीजिए E-0 परीक्षा की पात्रता, केके सिंह से मिला DEFI

सेक्टर 4 एवं सेक्टर 1 में पहुंचे निगम आयुक्त

पीएचडी के अधिकारियों के साथ भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव (Bhilai Municipal Corporation Commissioner Devesh Dhruv) ने सेक्टर 4 एवं सेक्टर 1 में डेंगू प्रतिरक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया तथा ब्रीडिंग चेकर्स से चर्चा भी की। उन्होंने, उपलब्ध संसाधनों जैसे मशीन, कीटनाशक एवं मैन पावर का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिये और डेंगू को दूर करने के लिए कार्य योजना सुनिश्चित की।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन-CCD से रिटायर हो रहे 20 कर्मचारियों-अधिकारियों को CGM ने दिए टिप्स

अवलोकन पश्चात, भिलाई नगर निगम आयुक्त ने बीएसपी द्वारा डेंगू, मलेरिया की रोकथाम हेतु किये गए कार्यों एवं प्रयासों की सराहना की। डेंगू को दूर करने के लिए कार्य योजना के अंतर्गत श्री देवेश ध्रुव ने ‘बाईट द फाइट’ अभियान के तहत, प्रत्येक रविवार को सामुदायिक ड्राई डे, बुधवार को कार्यालयों में श्रमदान के माध्यम से ड्राई डे मनाने एवं शुक्रवार को डेंगू को रोकने सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों के प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया।

ये खबर भी पढ़ें : धरना-प्रदर्शन से बायोमेट्रिक पर कोई असर नहीं, 13 हजार करा चुके रजिस्ट्रेशन, यूनियनों के बुलावे पर नहीं आए BSP कर्मचारी

उन्होंने, बीएसपी अधिकारीयों से घर-घर सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत आवासों के टबों, गमलों, खाली रखे पात्रों में पड़े पानी एवं गड्ढों में रुके पानी को खाली करने सम्बंधी जन-जागरूकता एवं लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें : धरना-प्रदर्शन से बायोमेट्रिक पर कोई असर नहीं, 13 हजार करा चुके रजिस्ट्रेशन, यूनियनों के बुलावे पर नहीं आए BSP कर्मचारी

घरों में जमा मत होने दीजिए पानी

बीएसपी का जन स्वास्थय विभाग, आम जनों से वेक्टर जनित बीमारियों से बचने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किये जा सकने वाले उपायों जैसे प्रति सप्ताह पानी की टंकियों को खाली करना, खाली बर्तन, पुराने टायरों तथा कबाड आदि में पानी का जमाव न होने देने की अपील करता है।

ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पहुंचे Bhilai Steel Plant, OBC आरक्षण पर खुली फाइलें

भिलाई इस्पात संयंत्र, प्रत्येक वर्ष डेंगु रोकथाम हेतु समुचित प्रयासों को अंजाम देता आ रहा है। इस्पात नगरी क्षेत्र के सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और मच्छरों और लार्वा को समाप्त करने के लिये सामूहिक रूप से निरंतर प्रयास करें। बीएसपी के डेंगू रोकथाम के गतिविधियों में सहयोग कर शहर को डेंगू व मलेरिया जैसे बिमारियों से बचने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

ये खबर भी पढ़ें : LeadIT का सदस्य बना SAIL, Sweden में चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कही ये बातें…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ED समीर स्वरूप, CGM सुधीर को विदाई देने BSP DIC आए, रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग से उठा पर्दा
Next: भिलाई स्टील प्लांट: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड ने 4 साल के बच्चे को दी नई जिंदगी, सफल रही स्किन ग्राफ्टिंग

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.