Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट में आपातकाल की घोषणा, बजा सायरन, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, एम्बुलेंस ले गई घायलों को, पढ़िए मॉक ड्रिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में आपातकाल की घोषणा, बजा सायरन, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, एम्बुलेंस ले गई घायलों को, पढ़िए मॉक ड्रिल

11/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Emergency-declared-in-Bhilai-Steel-Plant-siren-sounded-fire-brigade-extinguished-the-fire-ambulance-took-the-injured-read-mock-drill
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सीआइएसएफ, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, मेडिकल की टीम ने ईआरएस में किया मॉक ड्रिल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप (Electric Repairing Shop) से एक ऐसी फोटो आई, जिसको देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाए। स्ट्रेचर पर जख्मी कर्मचारी। घायल कर्मचारियों को एम्बुलेंस से मेन मेडिकल पोस्ट ले जाने का सीन…।

ये खबर भी पढ़ें BIG BREAKING: Highway पर बड़ा Accident, ट्रेलर-बस की भीषण टक्कर, अब तक 18 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी

फायर ब्रिगेड की टीम। सीआइएसएफ के जवान पूरे एरिया को सील किए हुए। यह सब नजारा बीएसपी के अंदर का है। लेकिन, मॉक ड्रिल है। सेफ्टी नियमों का कितना पालन हो रहा और हादसे की स्थिति में जिम्मेदार विभाग कितनी सक्रियता बरत रहे हैं, इसी की जांच की गई।

ये खबर भी पढ़ें निजीकरण से बचाने का एकमात्र रास्ता SAIL में FSNL का विलय, SEFI ने झोंकी ताकत

आपदा प्रबंधन अभ्यास के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप सभी प्रकार की विद्युत मशीनों की मरम्मत के लिए केंद्रीकृत एजेंसी है। सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक आपदा प्रबंधन (विद्युत और आग) के लिए एक मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें SAIL EO परीक्षा की पात्रता के लिए डिप्लोमा इंजीनियर को लग रहे 16 साल, न्याय कीजिए

आपदा के दौरान शामिल विभिन्न एजेंसियों के प्रदर्शन और प्रतिक्रिया समय की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया और सुधार के लिए प्राप्त सुझावों पर विचार किया गया। सीआईएसएफ, फायर ब्रिगेड, एम.एम.पी-1, एसईडी, सिविल डिफेंस, ईआरएस की टीम ने मोर्चा संभाला था।

ये खबर भी पढ़ें BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा

इस तरह से तैयार हुआ घटनाक्रम

छोटे असेंबली सेक्शन (डीसी) और परीक्षण अनुभाग से तीन व्यक्तियों का एक समूह सुबह लगभग 10:00 बजे एक कार्य में जुटा रहा। अचानक मोटर के ब्रश होल्डर में उंगली छूने से टेस्टिंग टेक्नीशियन को करंट लग गया और शॉर्ट सर्किट व फ्लैश के कारण आग भी लग गई।

ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर

परीक्षण अनुभाग के दूसरे तकनीशियन ने बचाव के लिए चिल्लाया और तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। फिर ईआरएस के चार्जमैन और शिफ्ट मैनेजर को घटना की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को समझने के बाद शिफ्ट मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचे, इसकी जानकारी ईआरएस के एचओडी को दी गई।

जीएम ईआरएस (एचओडी) ने सुबह 10:05 बजे आपातकाल की घोषणा की और आपातकाल का अलार्म बजा दिया।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ी खबर: धनबाद सहायक श्रमायुक्त के सामने BSL प्रबंधन ने CITU की मांग की खारिज

मेन मेडिकल पोस्ट भेजे गए घायल

शिफ्ट प्रभारी आलोक उपाध्याय, सहायक प्रबंधक, ईआरएस ने फायर ब्रिगेड, एमएमपी-1/सीआईएसएफ को सूचित किया। पीके. पाढ़ी, जीएम (ईआरएस) घटनास्थल पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को फायर ब्रिगेड की मदद से बचाया गया और उसे मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

सभी संबंधित एजेंसियां (फायर ब्रिगेड, एमएमपी1, सिविल डिफेंस, सीआईएसएफ और सुरक्षा नियंत्रण) समय पर मौके पर पहुंचीं और पीड़ित को बचाया और ईआरएस कर्मचारियों को असेंबली प्वाइंट तक पहुंचाने में मदद की।

ये खबर भी पढ़ें SAIL में पदनाम बदलने के बाद पहली भर्ती जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट पद पर, BSP में 45 नौकरियों की सौगात

एक-एक कर्मचारियों की हुई गिनती

नीलम वर्मा और बिंदु कुरुप ने कर्मचारियों की गिनती की और उपस्थिति का सत्यापन किया। मॉक ड्रिल के समापन के बाद एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। टीके कृष्ण कुमार सीजीएम एजेंसियों की टिप्पणियों और प्रदर्शन पर चर्चा किया।

ये खबर भी पढ़ें रथयात्रा महोत्सव अपडेट: महाप्रभु का अब नए भेष में दर्शन, ओडिसी नृत्य ने लूटी वाहवाही

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP बायोमेट्रिक का साइड इफेक्ट: Bhilai में दिखा अमानवीय चेहरा, जख्मी को छोड़ भागते रहे हाजिरी लगाने…
Next: RINL में HD Kumar Swami बोले-नहीं होने देंगे Privatization और प्लांट बंद, PM Modi से करेंगे SAIL में मर्ज करने की बात

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.