Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट का मकान है या कब्रिस्तान, समस्याओं का नहीं समाधान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट का मकान है या कब्रिस्तान, समस्याओं का नहीं समाधान

06/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
bokaro-steel-plant-gate-1-1
  • #poochhtahaisailkarmi ट्रेंड कर रहा है। कर्मचारी प्रबंधन की नीति पर बड़ा सवाल उठा रहे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत कुछ ऐसे भी कर्मी हैं, जिन्हे अपनी किस्मत को कोसने के अलावा कुछ सूझ नहीं रहा है। और ऐसा हो भी क्यों न…। आज कल हो भी कुछ ऐसा ही रहा है। युवा कर्मियों के भारी दबाव में कर्मियों को आवास आवंटन को जैसे-तैसे ऑनलाइन कर तो दिया गया, लेकिन उसमे कुछ खामियां ऐसी रह गई जिन्हें दूर करना अति आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS Meeting 2023: नाइट शिफ्ट एलाउंस, 39 माह का बकाया एरियर और ठेका मजदूरों पर इसी महीने बैठक

बोकारो में आवास आवंटन प्रक्रिया को लेकर सेल कर्मचारी खासा नाराज हैं। नगर सेवाएं विभाग का इतना चक्कर लगाना पड़ रहा है कि अब ये परेशान हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर प्रबंधन को कोस रहे हैं। राहत के बजाय मुसीबत गले पड़ चुकी है। एक कर्मी ने लिखा-मान लीजिए कि आपने डी प्रकार के आवास आवंटन के लिए कुल 20 विकल्पों का चयन करते हैं और आपकी वरीयता सूची के अनुसार आपको एक अच्छा क्वार्टर आवंटित होता है, जिसकी संभावना बिल्कुल भी कम ही है। अच्छे क्वार्टर आउट ऑफ टर्म के नाम पर प्रभावशालियों, पुरस्कार विजेताओं को ही मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL Khel Mela-2023: यहां नक्सलियों की गोली नहीं, खेल में दगे गोल, रावघाट खदान के 36 स्कूलों के 1483 आदिवासी बच्चों ने मनवाया लोहा

इसके बाद दूसरे अच्छे क्वार्टर चेंज केस में डाल दिए जाते है। फिर भी किस्मत से कोई अच्छा क्वार्टर आपको अलॉट हो भी जाता है तो आपको असली समस्या से वास्ता होगा। या तो उस क्वार्टर में कोई ऐसी समस्या रहेगी, जिसकी वजह से आप नगर सेवा के चक्कर काटते रहेंगे या फिर उस में अवैध कब्जा होगा। ये दोनों में से क्या होगा, ये पूरी तरह आपके किस्मत पर निर्भर है।

ये खबर भी पढ़ें:   FY 2022-23: भिलाई स्टील प्लांट ने भारतीय रेलवे को भेजी 260 मीटर लंबी 1000 रेक रेल पटरी

अगर समस्या नगर सेवा की हुई और आप एक साधारण कर्मी है (निष्पक्ष विचार वाले) तो नगर सेवा कार्यालय के इतने चक्कर लगाने होंगे कि आप खुद ही उस क्वार्टर को निरस्त कर एक साल के किए डीबार होना आपको आसान लगने लगेगा। अगर कब्जा हुआ तो भी आपको नगर सेवा उस क्वार्टर को कब्जा मुक्त करवा कर आपको सुपुर्द करें, इसकी तो संभावना न के बराबर है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL BSP Accident: भिलाई स्टील प्लांट में मालगाड़ी के दो वैगन बंकर में गिरे, लाखों का नुकसान

कर्मी ने लिखा-इतना ही नहीं जब आप बार-बार नगर सेवा के चक्कर से परेशान हो जाएंगे तो आप खुद ही अलॉटेड क्वार्टर को निरस्त करना पसंद करेंगे नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के सुझाव से। या अगर इतना कुछ झेलने के बाद भी आप उक्त क्वार्टर को लेने के लिए अपनी संघर्ष को जारी रखना चाहते है तो रख सकते है। हो सकता कि वह क्वार्टर आपको मिल जाए,लेकिन कब ये सिर्फ प्रभु ही बता पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL अधिकारियों के खाते में साढ़े 3 लाख तक PRP, दीपावली पर 40% और मिलेगा, इधर-कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर पर सब चुप

अब यक्ष प्रश्न यह कि इन सारी समस्याओं का जिम्मेवार कौन? क्या किसी भी प्रकार से इसमें कर्मचारियों की गलती है? अगर नहीं तो इसकी सजा कर्मियों तथा उनके परिवार को क्यों झेलनी पड़ती है? कोई नेता,कोई यूनियन को इस विषय पर गंभीरता क्यों नहीं नजर आती?

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल डोम शेड विवाद: भिलाई नगर निगम ने अवैध बताकर किया किनारा, BSP ध्वस्त करने की तैयारी में

इन सारे प्रश्नों के उत्तर के आस में नित्य नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला इस्पात कर्मी कब तक इसे झेल पाएगा, शायद यही प्रबंधन तथा नेता देखना चाह रहे हों। आखिर कब तक? #poochhtahaisailkarmi…।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS Meeting 2023: नाइट शिफ्ट एलाउंस, 39 माह का बकाया एरियर और ठेका मजदूरों पर इसी महीने बैठक
Next: Bhilai Steel Plant के BF 8 में लिफ्ट हादसा, 62 मीटर ऊंचाई पर फंसा ऑपरेटर, देखिए फोटो

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.