Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: हुडको जमीन पर कब्जा, काटा पेड़ और तोड़ी सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बाउंड्री
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant: हुडको जमीन पर कब्जा, काटा पेड़ और तोड़ी सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बाउंड्री

25/12/2024 1 minute read
Encroachment on the land of Bhilai Steel Plant HUDCO, cut trees and broke the boundary of Sector 9 Hospital

भिलाई टाउनशिप का अंतिम छोर होने के कारण बीएसपी इस ओर ध्यान नहीं देता। कब्जेधारियों ने अस्पताल की बाउंड्री भी तोड़ी।

  • सेक्टर नाइन अस्पताल की बाउंड्री वाल से सटी हुई बीएसपी की भूमि पर कब्जा। बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
  • बीएसपी की भूमि पर ईट, रेती, गिट्टी, छड़ का भंडारण और नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण, बीच में सड़क।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की जमीन पर कब्जा करने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक केस सामने आ रहे हैं। बीएसपी का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) सक्रिय है, बावजूद कब्जेदार अपने मंसूबे में कामयाब होते भी दिख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी

क्षेत्रीय नागरिक लगातार शिकायत करके परेशान हो चुके हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.COM) से हालात को बयां किया। नागरिकों ने कहा-डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको से महज सौ मीटर की दूरी पर मुख्य सड़क से सटे एक निवासी ने अपनी चौहद्दी के बाहर जा कर नजूल भूमि पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई की दुकान अवैध रूप से खोल ली है, जो कि विगत एक साल से चल रही है। लेकिन अब अतिक्रमणकारी के हौसले बुलंद हो रहे हैं और देखा देखी एक से ज्यादा बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का अवैध कारोबार चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ED Works Skills Competition: बीएसपी के 65 प्रतिभावान कर्मचारियों ने जीते अवॉर्ड, 5 हजार तक मिला

क्षेत्रीय नागरिक बता रहे हैं कि इसी जगह पर लोहे के छड़, सीमेंट, ईट, रेती का भंडारण हो रहा है। इसके कारण आयेदिन हादसे हो रहे। इस मुख्य मार्ग पर सुबह स्कूल के लगते समय और स्कूल के छूटते समय यातायात का भारी दबाव रहता है, क्योंकि इसी मार्ग पर डीएवी पब्लिक स्कूल के अलावा,आमदी नगर विधा निकेतन, शंकराचार्य स्कूल तथा कालेज एंव महिला महाविद्यालय भी है। और इसी मार्ग पर दुर्ग भिलाई के लगभग पचास स्कूल की बसे भी चलती है।

ये खबर भी पढ़ें: Western Coalfields Limited में विश्व ध्यान दिवस पर कर्मचारी और अधिकारी ध्यान में लीन

यातायात के दबाव को देखते हुए सड़क का चौड़ीकरण होना बेहद जरूरी है। लेकिन सड़क की वस्तुस्थिति कुछ इस तरह की है कि सड़क के एक तरफ नजूल की भूमि और दूसरी तरफ बीएसपी की जमीन है। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर ने नजूल की भूमि पर पक्की दुकान बनाई है। और बीएसपी की भूमि पर ईट,रेती गिट्टी,छड़ का भंडारण कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP SC-ST एसोसिएशन ने उदय महाविद्यालय से छेड़ा नशे के खिलाफ अभियान, CGM, GM ने ये कहा

इसके अलावा पेड़ काट कर डंपर हाईवा रखने की जगह बनाई है, जो कि हमेशा वही खड़ा रहता है। अतिक्रमणकारी बीएसपी और निगम प्रशासन की आंख मे धूल झोंककर लगातार अपने अतिक्रमण का विस्तार कर रहा है,जिसका खामियाजा दुर्घनाग्रस्त होकर स्कूल के बच्चे और शिक्षक भूगत रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: DP केके सिंह से मिला SC-ST एसोसिएशन: चार्जशीट का खौफ दिखाकर SAIL BSL कर्मचारियों को कराना चाहता है चुप

कुछ दिनों पूर्व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने उप पुलिस अधीक्षक यातायात से गुहार लगाई थी, जिसके फलस्वरूप यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था बनाने सड़क पर स्टापर भी लगाया था। लेकिन परेशानी खत्म होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के पूर्व ED Works बीएमके बाजपेयी की किताब “इस्पाती जीवन के रोमांचक अनुभव”

निगम प्रशासन भी नजूल की भूमि होने के कारण केवल समझाइश देकर चला जाता है और सीधे कोई कार्यवाही करने से बचता है, जिसके कारण अतिक्रमणकारी के हौसले बुलंद होते जा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में Digital Arrest का ताज़ा मामला: 39 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ा, 45 लाख रुपए का RTGS, ऐसा बचा पैसा

भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) का अंतिम छोर होने के कारण बीएसपी इस ओर ध्यान नहीं देता। जबकि अवैध कब्जे धारियों ने अस्पताल की बाउंड्री वाल भी तोड़ कर रास्ता बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में Digital Arrest का ताज़ा मामला: 39 लाख का फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ा, 45 लाख रुपए का RTGS, ऐसा बचा पैसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम महाराष्ट्र में दिखाएगी दम, ये हैं खिलाड़ी
Next: EPS 95 पेंशनभोगी फर्जी खबरों से बचें, हायर-न्यूनतम पेंशन पर करें NAC से सीधा सवाल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.