Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग फ्लॉवर शो का 2 दिन लूटिए मजा, देखिए गेंदे का जिराफ, महाकुंभ और पानी में फूलों की 3D रंगोली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मैत्रीबाग फ्लॉवर शो का 2 दिन लूटिए मजा, देखिए गेंदे का जिराफ, महाकुंभ और पानी में फूलों की 3D रंगोली

31/01/2025 1 minute read
Enjoy 2 days of Maitribagh Flower Show, see Giraffe of Marigold, Mahakumbh and Rangoli of flowers in water

इंफोसर्टमेंट डिपार्टमेंट की टीम ने फ्लावर शो के मद्देनजर मैत्रीबाग मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से कब्जेदारों को हटाया है। जाम से निजात मिलेगी।

  • 12 फीट लंबा जिराफ तैयार किया जा गया है। गेंदे के फूलो से इसको सजाया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के मैत्रीबाग में दो दिनों तक फ्लॉवर शो का मजा लीजिए। 1 और 2 फरवरी को फ्लॉवर शो है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। फूलों से तैयार जिराफ देखने जरूर आइए। आकर्षण का केंद्र रंगोली होगी। महाकुंभ की झलक दिखाते हुए रंगोली आपको आकर्षित करेगी। साथ ही पानी में फूलों की रंगोली भी आपको देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान

12 फीट लंबा जिराफ तैयार किया जा गया है। गेंदे के फूलो से इसको सजाया जा रहा है। सजावटी प्लांट, स्पेशल प्रजाति के पौधे, थ्री डी रंगोली बनाई लोगों को अपनी ओर खींचेंगे। वहीं, भीड़ से निपटने के लिए 50 पुलिस कर्मी, सिक्योरिटी गार्ड, 150 कर्मचारियों-अधिकारियों, सीआइएसएफ की मदद ली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम

मैत्रीबाग को बेहतरीन सजाया जा रहा

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “मेगा फ्लावर शो-2025” का आयोजन 01 व 02 फरवरी, 2025 को मैत्री बाग में किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। मैत्रीबाग को बेहतरीन सजाया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने

इस फ्लावर शो-2025 का उद्घाटन 01 फरवरी, 2025 को मुख्य अतिथि भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा त्रिपर्णा दासगुप्ता द्वारा संध्या 4:00 बजे किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

सुबह 9 बजे से खुल जाएगा मैत्रीबाग का गेट

फ्लावर शो-2025 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु पंजीयन एवं प्रवेश 01 फरवरी, 2025 को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। भाग लेने वाले नागरिकों से अनुरोध है कि समय का विशेष ध्यान रखें।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

छत्तीसगढ़ के इस भव्य आयोजन में प्रकृति और पर्यावरण प्रेमी नागरिक भाग लेकर फ्लावर शो का आनंद उठा सकते हैं। जनता की मांग तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ को देखते हुए इस वर्ष यह आयोजन दो दिनों तक किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

जानिए किस तरह की प्रतियोगिताएं हो रही

फ्लावर शो में आवासीय व शालेय बागवानी प्रतियोगिता, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज़, फर्न, सेवंती, डहलिया, गुलाब एवं मौसमी पौधों की प्रतियोगिता और इन्हीं पौधों के कट फ्लावर की प्रतियोगिता तथा बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन, औषधीय वनस्पतियों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

इसके अलावा पुष्प-सज्जा, रंगोली, गुलदस्ता (बुके), फलों एवं सब्जियों से तैयार मॉडल आदि जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सब्जियों एवं फलों से तैयार आकर्षक सलाद का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

2 फरवरी 2025 को फ्लावर शो-2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में संध्या 4:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह के दौरान संयंत्र के सभी कार्यपालक निदेशकगण सपत्निक उपस्थित होंगे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी

सभी प्रतिभागियों को परिवहन सहित अपनी अन्य व्यवस्था सामग्री स्वयं के व्यय पर करनी होगी व प्रतिभागी अपना गमला, फूल व अन्य सामग्री 02 फरवरी को संध्या 07:00 बजे से पूर्व न हटायें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार के मार्क्स, स्लोगन या नाम लिखने की अनुमति नहीं होगी। विदित हो कि विभिन्न श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ‘किंग’ और ‘क्वीन ऑफ द शो’ सहित अन्य पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती: भिलाई में याद आए नेताजी, जुटे भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी

सभी प्रतियोगिताएं पूर्णतः निःशुल्क

फ्लावर शो-2025 के अंतर्गत सभी प्रतियोगिताएं पूर्णतः निःशुल्क होगी व भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार के पंजीयन शुल्क का प्रावधान नहीं है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मैत्री बाग के कार्यालयीन नंबर 07882858331 तथा मो.न. 9407982238, 9407981117, 9407987854, 9407987730, 9407983952, 9329020572 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: महिला अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का खास मंत्र

फ्लावर शो में आने वाले सभी आमजनों से उद्यानिकी विभाग द्वारा अनुरोध किया गया है कि अनुशासन का पालन करें तथा साफ-सफाई और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। फ्लावर शो-2025 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने प्रबंधन द्वारा मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल जा रहा प्राइवेट हाथों में, SAIL चेयरमैन, डीपी ये बोल गए, ये है शीजू एंथोनी की डिमांड

इस कार्यक्रम में प्रबंधन द्वारा जनसमुदाय से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील भी की गई है। भिलाईवासी सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:30 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: WCL के Director Technical, Project, Planning का चार्ज लिया आनंदजी प्रसाद ने

इधर-मैत्रीबाग के रास्ते से हटाए गए कब्जेदार

बीएसपी के इंफोसर्टमेंट डिपार्टमेंट की टीम ने फ्लावर शो के मद्देनजर मैत्रीबाग मुख्य प्रवेश द्वार सड़क तथा साइकिल स्टैंड से तीन दर्जन से अधिक अवैध चाट-गुपचुप ठेले, आइसक्रीम ठेले, दुकानें, झूले आदि हटाए गए।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन फंस जाएगी,  बढ़ाएं 31 जनवरी की तारीख

साइकिल स्टैंड संचालक के संरक्षण में 20 से अधिक लोहे के रॉड लगाकर दुकानें संचालित की जा रही थी। सभी को हटाया गया। लोहे के रॉड को जब्त किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि साइकिल स्टैंड के भीतर दुकानों का संचालन नहीं करे।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं, इम्प्लायर का झंझट खत्म, घर बैठे कीजिए प्रोफाइल अपडेट

मैत्री बाग चौक सड़क किनारे अवैध दुकानदारों, ठेलेवालों तथा टैक्सी वालों को चेतावनी दिया गया कि वहां अवैध दुकानों को संचालित नहीं करे ना ही टैक्सी खड़े करें। इसके अलावा टाउनशिप के विभिन्न सेक्टर्स से सड़क जाम कर रहे एक दर्जन से अधिक ठेलो को भी जब्त कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: दिन-प्रतिदिन पेंशनभोगियों की संख्या घटती जा रही, 7500 रुपए ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन मिलेगी या नहीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से 13 अधिकारी और 77 कर्मचारी रिटायर
Next: भिलाई स्टील प्लांट के 17 अधिकारी और 75 कर्मचारी जनवरी में रिटायर, बीएसपी से विदाई

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.