Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संयुक्त यूनियन का पहला बयान: हर स्तर पर सफल रही BSP में हड़ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

संयुक्त यूनियन का पहला बयान: हर स्तर पर सफल रही BSP में हड़ताल

28/10/2024 (Last updated: 28/10/2024) 1 minute read
First statement of joint union: Strike in BSP was successful at every level

सिंटर प्लांट 2 एवं 3, ब्लास्ट फर्नेस, रेल मिल, मर्चेंट मिल, यूनिवर्सल रेल मिल, वायर रोड मिल तक उत्पादन प्रभावित रहा।

  • एसएमएस 2 के तीनों कनवर्टर एवं सभी 6 कास्टर बंद हो गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त यूनियन (Joint Union) ने कहा कि भिलाई सहित सेल के सभी इकाइयों में हड़ताल पूरी तरह से सफल रही। भिलाई में अधिकांश कर्मी स्वयं से ही संयंत्र में नहीं गए। हड़ताल के चलते संयंत्र का उत्पादन प्रभावित रहा, जहां एक तरफ सिंटर प्लांट 2 एवं 3 से लेकर ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) तक, रेल मिल (Rail mill) से लेकर मर्चेंट मिल, यूनिवर्सल रेल मिल (Universal Rail Mill), वायर रोड मिल तक उत्पादन प्रभावित रहा। वहीं दूसरी तरफ एसएमएस 2 के तीनों कनवर्टर एवं सभी 6 कास्टर बंद हो गए।

First statement of joint union: Strike in BSP was successful at every level

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन

अपने आप को धोखा ना दे प्रबंधन

संयुक्त यूनियन ने कहा कि प्रबंधन संयंत्र में अच्छी उपस्थिति की बात कहकर संयंत्र के कर्मियों एवं यूनियनों को गुमराह कर रहा है। किंतु प्रबंधन खुद तो जानता है कि वास्तव में संयंत्र के अलग-अलग विभागों अनुभागों में कितने कर्मी उपस्थित हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21,000 करने और 3000 रुपए न्यूनतम पेंशन पर अब ये बात आई

इस बात को यूनियन एवं उस विभागों एवं अनुभागों में काम करने वाले कर्मी भी जानते हैं कि वे संयंत्र में उपस्थित नहीं हुए हैं प्रबंधन केवल झूठ बोल रहा है। प्रबंधन के इस झूठ के साथ ही कर्मियों के बीच यह बात भी चला गया कि प्रबंधन अक्सर इसी तरह से झूठ बोलता है इसीलिए यूनियनों की प्रबंधन को सलाह है कि वह हमें तो धोखा नहीं दे सकते कम से कम अपने आप को तो धोखा ना दे।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

एक दिन उत्पादन संभाल नहीं पाया प्रबंधन

संयुक्त यूनियन ने कहा कि जब कर्मी काम करते हैं तो संयंत्र में उत्पादन होता है। किंतु प्रबंधन उत्पादन का सारा श्रेय स्वयं ले लेता है। उस उत्पादन को बेचकर जो मुनाफा होता है, उसे खुद के मेहनत के नतीजे के तौर पर प्रस्तुत करता है। इसीलिए मुनाफे के ऊपर अधिकारियों का तो हक बताता है एवं कर्मचारियों को दरकिनार कर देता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED P&A की बैठक भी विफल, संयुक्त यूनियन ने कहा-28 को हड़ताल करेंगे, सड़क बवाल तय

किंतु आज एक दिन की हड़ताल ने प्रबंधन के सभी दावों एवं दादागिरी की हवा निकाल दिया, क्योंकि यूनियनों ने 24 घंटे के लिए हड़ताल की थी, जिसमें सारे अधिकारी संयंत्र के अंदर तो चले गए। किंतु एक दिन के लिए संयंत्र के उत्पादन को संभाल नहीं पाए, जिससे यह साबित हो गया कि उत्पादन की रफ्तार केवल और केवल कर्मी ही बनाकर रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 39 माह के बकाया एरियर पर सेल प्रबंधन का यू-टर्न, कर्मचारियों को करीब 3 लाख तक नुकसान

अब प्रबंधन आए चर्चा करने

संयुक्त यूनियन ने कहा कि संयुक्त यूनियन कर्मियों के जायज मांगों को प्रबंधन के सामने रखकर उस पर सकारात्मक चर्चा करवाना चाहता था। किंतु प्रबंधन अपने अड़ियल रवैया एवं मनमानी के चलते स्थितियों को आज की हड़ताल तक लेकर गया अब कर्मियों ने यह साबित कर दिया कि उत्पादन की रफ्तार कर्मी ही बना कर रखते हैं। इसीलिए कर्मियों के खिलाफ कोई निर्णय न ले एवं कर्मियों के वेतन समझौता को संपन्न करने बोनस फार्मूले को रद्द करने ठेका कर्मियों के मांगों को पूरा करने के लिए चर्चा करने आए अन्यथा लड़ाई और तेज होगी।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रहेंगी IIT Bhilai में, ये है प्रोटोकॉल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RSP, BSL में औंधे मुंह गिरी हड़ताल, ISP में 95%, BSP में 18% कर्मचारी गैर हाजिर, भिलाई में बायोमेट्रिक का गुस्सा प्रोडक्शन पर
Next: BAKS बोकारो दिसंबर में करेगी 3 दिवसीय हड़ताल, ये चेतावनी…

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.