Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RSP, BSL में औंधे मुंह गिरी हड़ताल, ISP में 95%, BSP में 18% कर्मचारी गैर हाजिर, भिलाई में बायोमेट्रिक का गुस्सा प्रोडक्शन पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP, BSL में औंधे मुंह गिरी हड़ताल, ISP में 95%, BSP में 18% कर्मचारी गैर हाजिर, भिलाई में बायोमेट्रिक का गुस्सा प्रोडक्शन पर

28/10/2024 (Last updated: 28/10/2024) 1 minute read
Strike fails in RSP, BSL, 95% in ISP, 18% in BSP employees absent, anger of biometrics on production in Bhilai

राजहारा, नंदिनी, बुलानी, कीरीबुरु सहित झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस एवं ओडिशा ग्रुप औफ माइंस में हड़ताल का अच्छा असर देखा गया।

  • सेल के प्लांटो को कच्चे माल की आपूर्तिकर्ता लौह अयस्क खदानों में जबरदस्त हड़ताल हुई।

अज़मत अली, भिलाई। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (Steel Authority of India) के प्लांट और खदान में हड़ताल सोमवार को हुई। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) की पांचों यूनियनें इंटक, सीटू, एचएमएस, बीएमएस और एटक ने आह्वान किया था। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट और बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल औंधे मुंह गिर गई। अलग-अलग कारणों से यहां हड़ताल सफल नहीं हो सकी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP:  हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस

राउरकेला स्टील प्लांट में 99.55% ए शिफ्ट, 99.86% जनरल शिफ्ट,

99.59 बी शिफ्ट में हाजिरी रही। यानी जो लोग नहीं आए, उसमें मेडिकल अनफिट (Medical Unfit) सहित कई कारणों वाले कर्मचारी शामिल थे। इसी तरह बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन (Bokaro Steel plant Management) का कहना है कि सामान्य दिनों की तरह सोमवार को भी हाजिरी रही। जबकि सूत्रों का कहना है कि बोकारो में 95 प्रतिशत से हाजिरी रही।

करीब 2-3 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी ही नहीं पहुंचे। यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने गुस्सा जाहिर किया है। जबकि शेष अन्य कर्मचारी शामिल हैं। बोकारो में आचार संहिता लगी है। एसडीओ के आदेश के बाद भय का माहौल बना और यूनियनों ने अपना फैसला वापस ले लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10  बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा

इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel plant) में यूनियनों का दावा है कि 95 प्रतिशत कर्मचारी गैर हाजिर रहे। इसकी वजह से उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के GM लापता, खोज रही पुलिस-CISF

भिलाई में पुलपिट ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर ने बिगाड़ा गेम

इधर-भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी (Bhilai STeel plant – BSP) में 82 प्रतिशत अटेंडेंस ए, बी और जनरल शिफ्ट में थी। 18 प्रतिशत कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात को स्वीकारा है कि हड़ताल में बोनस और एरियर के इतर बायोमेट्रिक का मुद्दा भी गर्म रहा। पुलपिट ऑपरेटर और क्रेन ऑपरेटर के गायब होने की वजह यही थी। हड़ताल के कारणों में बायोमेट्रिक का मुद्दा टॉप पर था, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें: सेल-बीएसपी के प्लांट गैराज में आए दो नए चेन माउंटेड डोजर, पढ़िए इसका काम

बायोमेट्रिक से पहले ये चार घंटे काम और चार घंटे रेस्ट करते थे। बायोमेट्रिक से सुबह से शाम तक प्लांट में ठहरना पड़ता है। शुरुआती गैर हाजिर का दौर पुलपिट ऑपरेटर, क्रेन ऑपरेटर से ही शुरू हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 2 सीजीएम की टीम आमने-सामने, जानिए कौन जीता

दूसरी ओर बीएसपी के कोक ओवन में 100% अटेंडेंस बताई जा रही है। 90 अधिकारी और 380 कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। 1660 ठेका मजदूर भी काम पर आए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी  एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी

सेलम, खदान और सेल के इस प्लांट का जानिए हाल

ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन, एटक (All India Steel Workers Federation, AITUC) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि का दावा है कि देश भर से आए रिपोर्ट में देश का महत्वपूर्ण स्टील प्लांट भिलाई में हड़ताल के कारण ब्लास्ट फर्नेस को शटडाउन करना पड़ा। क्रेन ऑपरेटर के अभाव में एसएमएस सहित विभिन्न विभाग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: GM साहब बोले-SAIL हड़ताल में होशियारी मत दिखाना, भरी मीटिंग में नेताओं ने उतारा पानी, BSP गेट की जिम्मेदारी तय

दुर्गापुर में कोक ओवेन, स्टील मेल्टिंग शॉप (Steel Melting Shop) सहित कर्मचारियों के लाले पर रहे थे। सत्ताधारी दल के लोगों का दुरुपयोग करने की कोशिश के बाद भी हड़ताल असरदार रहा।

ये खबर भी पढ़ें: GM साहब बोले-SAIL हड़ताल में होशियारी मत दिखाना, भरी मीटिंग में नेताओं ने उतारा पानी, BSP गेट की जिम्मेदारी तय

इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel plant) में शत प्रतिशत कर्मचारियों ने जबरदस्त हड़ताल किया। देश का नामी स्टेनलेस स्टील प्लांट सेलम के इस्पात कर्मचारियों ने इस्पाती एकता प्रदर्शित कर हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बनाया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम: ESIC की ताज़ा रिपोर्ट, 20.74 लाख नए कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन

सेल के प्लांटो को कच्चे माल की आपूर्तिकर्ता लौह अयस्क खदानों में जबरदस्त हड़ताल हुई। राजहारा में हड़ताल सफल रही।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: मामला सुलह में उलझा है, इसलिए हड़ताल करना अवैध, भावी DIC बोले-काम पर आएं कर्मचारी

राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela STeel Plant) में 12 नवंबर को होने वाले यूनियन के मान्यता के चुनाव के कारण बहुत सघन अभियान नहीं चला, फिर भी सभी घटक के नेतृत्वकारी साथियों ने प्लांट गेट पर संयुक्त जोरदार प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Strike: बीएसपी की तैयारी हाई डेंसिटी CCTV कैमरे, स्पेशल पॉवर से तत्काल थमाएंगे नोटिस, प्रमोशन, यूनियन रजिस्ट्रेशन पर भी खतरा

विद्यासागर गिरी ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) जहां झारखंड में चुनावी आचार संहिता को आधार बनाकर प्रबंधन एवं प्रशासन के मिली भगत से कोई भी सार्वजनिक अभियान नहीं चलने दिया गया।

प्रबंधन स्थानीय प्रशासन तथा सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय को प्रभावित कर, गैर कानूनी ढंग से हड़ताल पर रोक एवं धमकी संबंधी कथित परिपत्र को जारी करा कर बड़े पैमाने पर वितरित करके मजदूरों को भ्रमित करने, उनमें डर और दहशत पैदा करने और यूनियनों द्वारा उसका प्रतिकार तक नहीं करने हेतु सभा, गेट मिटिंग पर रोक लगाने के कारण हड़ताल असरदार नहीं हो सका। फिर भी सभी घटकों के नेतृत्वकारी साथियों ने हड़ताल में अनुपस्थित दिखाई एवं अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Strike: ISP में प्रोडक्शन पूरी तरह ठप, गेट पर बवाल, ड्यूटी गए कर्मियों का जूते की माला से स्वागत, प्रबंधन एक्शन में
Next: संयुक्त यूनियन का पहला बयान: हर स्तर पर सफल रही BSP में हड़ताल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.