Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट के 22 कर्मचारियों के आए अच्छे दिन, एक साथ मिला पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 22 कर्मचारियों के आए अच्छे दिन, एक साथ मिला पुरस्कार

07/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Good-days-for-22-employees-of-Rourkela-Steel-Plant-received-awards-
  • इन-हाउस होज़ और संतुलन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए व्यक्तिगत आधार पर पुरस्कृत किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (SAIL Rourkela Steel plant) के केंद्रीय यांत्रिक अनुभाग के 22 कर्मचारियों को कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) परिचर्चा कक्ष में आयोजित एक समारोह में पुरस्‍कृत किया गया। मुख्‍य महाप्रबंधक (यांत्रिक), आरएन.राजेंद्रन ने समारोह की अध्यक्षता की।

ये खबर भी पढ़ें: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल-सीएम के हाथों 68 को मिली पीएचडी की उपाधि, 48 को गोल्ड मेडल

मेंटेनेंस एवं निर्माण रखरखाव (Maintenance and Construction Maintenance) के आठ कर्मचारी, क्रेन रखरखाव के दस कर्मचारी और रखरखाव प्रणाली एवं सेवा (एम.एस.एस.) विभाग के चार कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, विभागीय प्रतिनिधि, महा प्रबंधक प्रभारी (आर.सी.एम.), जयदीप सेठी, महा प्रबंधक (आर.सी.एम.), एस.पी.पटेल, महा प्रबंधक (क्रेन रखरखाव), पीएके.मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (एम.एस.एस.), बिश्वनाथ परिडा, उप प्रबंधक (मानव संसाधन), पी.के.परिडा, अन्य अधिकारी और पुरस्कार विजेता उपस्थित थे। समारोह का समन्वयन उप महा प्रबंधक (यांत्रिक), श्री सुनील कुमार ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: Smart Traffic Management System पर नितिन गडकरी का राज्यसभा में बड़ा बयान

इस अवसर पर राजेंद्रन ने पुरस्कार विजेताओं में से प्रत्येक के प्रदर्शन की सराहना की और सभी से उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने, समग्र प्रदर्शन में सुधार लाने और हाउस कीपिंग प्रयासों को सुव्यवस्थित करने के लिए अच्छे काम को जारी रखने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2024-25: अब 18 अगस्त तक नवीनीकरण, बढ़ी तारीख

आर.सी.एम. विभाग के आठ कर्मचारियों में शामिल, श्री जे.के.मोहिनी, पी.पटनायक, केपी.महांति, के.सी.साहू, एम.के.स्‍वाईं, जे.जे.पाधी, मास्टर तकनीशियन और श्री एस.सी.मुंडा और आर.जे.बी. नाग, वरिष्ठ तकनीशियन को प्लेट मिल में असुरक्षित जंग खाए संरचनात्मक बीम को हटाने, नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आर.जे.सी. बिलों का समय पर प्रसंस्करण, उपकरणों और टैकल के प्रमाणीकरण के लिए वैधानिक अनुपालन की 100% पूर्ति और हॉट वल्केनाइजिंग मशीन के नवीनीकरण जैसे विभिन्न कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

क्रेन रखरखाव विभाग में, पाँच कर्मचारियों के एक समूह में शामिल, मोहम्मद एसके सिराज, सुखेन चंद्र सेठी, सुरेश चंद्र मिश्र, सुकांता शतपथी और एम. अमित कुमार नंद, मास्टर तकनीशियन को स्टील मेल्टिंग शॉप-1 स्लैब यार्ड क्रेन-212 में एम.एच. ड्राइव कपलिंग के संशोधन के लिए पुरस्‍कृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, कोमल प्रसाद, रजिस्ट्रार तलब, सुनिल रामटेके का खिला चेहरा

अन्य पाँच लोगों में जगतराम बड़ाइक, शंकर छतर, त्रिलोचन पंडा, सुशांत सेठी, तकनीशियन और मनोज कुमार ज़ालक्सो, ओ.सी.टी. को स्टील मेल्टिंग शॉप-2 कनवर्टर चार्जिंग क्रेन-2020 (03 ए) में एम.एच.इनपुट ब्रेक ड्रम के पहली बार प्रतिस्थापन के लिए सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: मौत के बाद मजदूर के अंगों को निकाला ESIC सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने, बची 3 की जान, गुर्दा निकालकर…

रखरखाव प्रणाली और सेवा विभाग के चार कर्मचारी, मास्टर तकनीशियन, पी.के.पाढ़ी, तकनीशियन, पी.एल.डुंगडुंग, डी.सी.देहुरी और वरिष्ठ तकनीशियन, आर.के.बराल को ओ.आर.आर.पी. से खतरनाक अपशिष्ट तेल कीचड़ को निकालने, बजट समीक्षा के लिए प्रस्तुति तैयार करने, एस.एम.एस.-2 जी.सी.पी. आई.डी. फैन में समय पर इन-हाउस होज़ और संतुलन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए व्यक्तिगत आधार पर पुरस्कृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: DPS Bhilai कांड: भिलाई स्टील प्लांट पूरी तरह से शांत, पैरेंट्स हो रहे अशांत…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर पेंशन: EPFO ने सेल बीएसएल के कार्मिकों को भेजा उच्च पेंशन का डिमांड लेटर, आपकी सहमति से पैसा होगा ट्रांसफर
Next: बंद कीजिए इमोशनल इटिंग, भूख लगने पर ही खाएं, मोटापा-मधुमेह से मुक्ति पाएं

Related Stories

iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026
BSP Ispat karmchari Co-operative Credit Society 58 Retired Members Received Deposit Cheques
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी: 58 सेवानिवृत्त सदस्यों को मिला जमा पूंजी का चेक

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026
BSP Ispat karmchari Co-operative Credit Society 58 Retired Members Received Deposit Cheques
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी: 58 सेवानिवृत्त सदस्यों को मिला जमा पूंजी का चेक

Azmat ali 29/09/2026
SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.