Suchnaji

इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन: SAIL, टाटा, JSW, RINL संग प्राइवेट कंपनियों ने मजदूरों पर बनाया प्लान

इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन: SAIL, टाटा, JSW, RINL संग प्राइवेट कंपनियों ने मजदूरों पर बनाया प्लान

-इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन द्वारा जमशेदपुर में दो दिन का कार्य योजना वर्कशॉप किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन में स्टील सेक्टर के ठेका श्रमिकों के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह के निर्देशन में इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन के साउथ एशिया के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण राव द्वारा जमशेदपुर में दो दिन का कार्य योजना वर्कशॉप किया गया।

AD DESCRIPTION

मेटल सेक्टर में नियमित कर्मचारी के जगह बढ़ रही ठेका पद्धति के माध्यम से स्थाई प्रकृति के कार्य भी ठेका श्रमिकों से कराया जा रहा है, उनके भविष्य के विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनाथ पांडे, राकेशेश्वर पांडे, देविका सिंह एवं इंटक और एचएमएस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: विश्वकर्मा पूजा: SAIL प्लांट के मंदिरों में सांसद, विधायक और डायरेक्टर इंचार्ज की हाजिरी, BSP-RSP के चंद्रयान में विराजे भगवान विश्वकर्मा, BSL में भी आस्था का मेला

बैठक में ठेका श्रमिकों के वेतन एवं सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के विषय पर सेल,आरआईएनएल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, बाल्को वेदांता, प्रकाश स्टील के सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संयंत्र में ठेका श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्य एवं उनकी सुविधाओं को प्रस्तुत किया।
ठेका श्रमिकों का वेतन का भुगतान कंपनी द्वारा किया जाता है

टाटा स्टील एवं बाल्को वेदांता में ठेका श्रमिकों का वेतन कंपनी द्वारा किया जाता है और ठेका कंपनी के बिल से काट लिया जाता है। यह प्रणाली प्रकाश स्टील में भी प्रोजेक्ट के तौर पर चालू की गई है। भविष्य में सेल में लागू करने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के पूर्व CGM सेफ्टी जीपी सिंह चौथी बार बने डायरेक्टर…

सुरक्षा उपकरण कंपनी कराता है उपलब्ध
टाटा स्टील एवं बाल्को वेदांता और प्रकाश स्टील में सभी ठेका श्रमिकों को नियमित कर्मचारियों की भांति सुरक्षा उपकरण कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। वह राशि ठेका कंपनी से काट ली जाती है, जिससे कि ठेका श्रमिकों को सही गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध होते हैं। सेल के आईएसपी बुर्नपुर में यह प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय साहू ने भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन से इस विषय पर कई बार चर्चा किया गया है।

ठेका श्रमिकों की पदोन्नति व कार्य की गारंटी
सेल के दुर्गापुर, राउरकेला, बर्नपुर, बोकारो स्टील प्लांट एवं टाटा स्टील, बालको, वेदांता, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड विशाखापट्टनम, प्रकाश स्टील, जेएसडब्ल्यू में ठेका श्रमिकों की कार्य की गारंटी है। वहां, पर ठेका कंपनियां बदलती है, लेकिन कार्य करने वाले ठेका श्रमिक नहीं बदलते। हर 5 साल में ठेका श्रमिकों के पद में बढ़ोतरी होती है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशन पर एक और अपडेट, 36 लाख एरियर, 37 हजार पेंशन और 30 लाख की सीधी बचत

अकुशल से अर्ध कुशल, अर्ध कुशल से कुशल एवं कुशल से अती कुशल में किया जाता है। बालको एवं प्रकाश स्टील में 15 वर्ष पश्चात एलटीएस (लांग टर्म सर्विस) कैटेगरी 1 और आगे कैटेगरी 2 में पदोन्नति किया जाता है और मूल वेतन का निर्धारण कर 9% वार्षिक वृद्धि दी जाती है। इससे कंपनी में कुशल श्रमिक की उपलब्धता एवं कंपनी के प्रति समर्पण होने से उत्पादन एवं रखरखाव और सुरक्षा भी ठीक होता है।

बैठक में यूनियनों ने भविष्य के लिए कार्य योजना बनाई, जिसमें ठेका श्रमिकों को संगठित कर उनके वेतन में बढ़ोतरी, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा एवं शिक्षा के लिए संयुक्त प्रयास किया जाएगा।

बैठक में सेल के बीएसपी से संजय कुमार साहू, आरएसपी से विकास बेहुरिया, सौम्या कांत ढाल, डीएसपी से रजत दीक्षित, शांतनु भट्टाचार्य, आईएसपी से प्रदीप कुमार शाह, आरआईएनएल से के. वेंकट राव, एस नर्सिंग, प्रकाश स्टील से तपस दत्ता, आशीष पांडे, एचएमएस से अनूप दास अन्य यूनियन एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।