Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • ‘हम सुदर्शन चक्रधारी श्री कृष्ण की उपासना करें, उन्हें आत्मसात करें’
  • दुर्ग-भिलाई
  • धर्म-संस्कृति

‘हम सुदर्शन चक्रधारी श्री कृष्ण की उपासना करें, उन्हें आत्मसात करें’

25/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-12-25-at-19.04.50

– मानव जीवन में बताई गई गीता की महत्ता
– गीता जयंती पर गीता स्वाध्याय मंडल दुर्ग का आयोजन
सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। आज का परिवेश सुदर्शनचक्रधारी श्री कृष्ण की उपासना करने का है। श्री कृष्ण की नीति, श्री कृष्ण के कार्य कुशलता, युद्ध कौशल दुर्जनों का संहार कर श्री कृष्ण ने समाज को भय मुक्त किया। धर्म की स्थापना के लिए ही श्री कृष्ण धरती पर आए हैं… यह बातें विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत कार्याध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने कही।
गीता जयंती के मौके पर गीता स्वाध्याय मंडल द्वारा दुर्ग के शनिचरी बाजार स्थित श्री लंगूरवीर मंदिर में ‘गीता से समाज उत्थान’ विषय पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख वक्ता के तौर पर विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा मौजूद रहे। वर्मा ने श्रीमद् भागवत गीता को मानव समाज के उत्कर्ष का मूल ग्रंथ बताया और कहा कि यह भगवान श्री कृष्ण की कही हुई दिव्य वाणी ही है। इसमें मानव जाति का कल्याण अवश्य होगा। हमें अपने दैनिक जीवन में गीता को उतारना आवश्यक है। प्रतिदिन गीता के एक अध्याय का पाठ व्यक्ति के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक पूर्णेन्द्र सिन्हा ने किया। अतिथि वक्ताओं में पंडित मनोज पाण्डेय, पंडित अशोक शास्त्री, यादव समाज के अध्यक्ष लखन यादव, क्षत्रिय राजपूत समाज के सचिव माधव सिंह ठाकुर, ताम्रकार समाज एवं श्री किल्ला मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुदर्शन महलवार और अनुपमा सिन्नरकर उपस्थित रहे। मंच का संचालन आचार्य डॉ.नीलेश शर्मा ने किया।
इस व्याख्यान माला के दौरान विशेष रूप से प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। गीता स्वाध्याय मंडल के गणेश शंकर देशपांडे, पवन खेतान, दिनेश ताम्रकार, विजय अग्रवाल, देश दीपक सिंह, रोहिणी पाटणकर, डॉ.राहुल गुलाटी, दिलेश्वर उमरे, महेश नायडू, आशीष गोस्वामी, अनिल गुर्जर, राजीव चौबे, द्रोण ताम्रकार व अन्य उपस्थित रहे। इस मौके पर आभार प्रदर्शन श्री लंगूरवीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मानव सोनकर ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्यूटी कॉटेस्ट में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से पहुंची प्रतिभाएं, दिखाया जलवा, बॉलीवुड एक्ट्रेस के हाथों हुए सम्मानित
Next: Big News : कांग्रेस का नेशनल इवेंट, छत्तीसगढ़ के युवा MLA को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Related Stories

Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.