Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे पहुंचीं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे पहुंचीं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

20/11/2024 1 minute read
Minister of State for Micro, Small and Medium Enterprises Shobha Karandlaje reached International Trade Fair

सोभा करंदलाजे ने कहा-प्रसन्नता की बात है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलें में 85 प्रतिशत प्रतिभागी पहली बार भाग ले रहे हैं।

  • शोभा करंदलाजे ने 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में “एमएसएमई मंडप” का दौरा किया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Minister of State for Micro, Small and Medium Enterprises Shobha Karandlaje) ने बुधवार को नई दिल्ली में 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में एमएसएमई मंडप का दौरा किया। उनके साथ एमएसएमई मंत्रालय और इसके अधीनस्थ अन्य संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ – गुरु घासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

मंडप का मुख्य थीम “हरित एमएसएमई” है, जो मंत्रालय के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को स्वच्छ/हरित प्रौद्योगिकी अपनाने के आह्वान को परिलक्षित करता है। मंडप में “पीएम विश्वकर्मा योजना” को भी उल्लेखनीय तौर पर दर्शाया गया है।
यह 18 व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को आरंभ से अंत तक सहायता प्रदान करने की मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अधिकारियों की पत्नी पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, ये क्या हो गया श्रीमान

एमएसएमई मंडप में देश के 29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 200 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। वे वस्त्र, हथकरघा, हस्तशिल्प, कढ़ाई युक्त कपड़े, चमड़े के जूते, खिलौने, बांस और बेंत से बनी वस्तुएं, , रत्न-आभूषण, चीनी मिट्टी से बने सामान और मिट्टी के बर्तन, छोटी मशीनी वस्तुएं जैसे उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी @67: National Mineral Development Corporation का 67वां स्थापना दिवस, ये रहा खास

यह मेला खासतौर पर महिलाओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा आकांक्षी जिलों के सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को ग्राहकों के बीच अपने उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: सेक्टर एरिया में 23 नवंबर तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानिए समय

शोभा करंदलाजे ने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की और उनके उत्पादों की सराहना की। पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक ‘नुक्कड़ नाटक’ भी प्रस्तुत किया गया। सोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलें में 85 प्रतिशत प्रतिभागी पहली बार भाग ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

उन्होंने जोर देकर कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय अपनी विभिन्न योजनाओं और पहल के माध्यम से लघु व्यवसायों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान कर रहा है। प्रदर्शकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हों
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों – अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र: शासन द्वारा कई एरिया संरक्षित क्षेत्र घोषित, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
Next: मुख्यमंत्री ने CRPF बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की माता से फोन पर की बात, खाएंगे चापड़ा चटनी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.