Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और फाउंडइट में समझौता, हर साल 10 लाख नौकरी का अवसर
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और फाउंडइट में समझौता, हर साल 10 लाख नौकरी का अवसर

10/02/2025 (Last updated: 10/02/2025) 1 minute read
Agreement between Ministry of Labor and Employment and FoundIt, 10 lakh job opportunities every year

एमओयू के माध्यम से प्रति वर्ष एनसीएस में 1.25 लाख अंतरराष्ट्रीय रिक्तियां और 10 लाख से अधिक घरेलू रिक्तियां आने की उम्मीद है

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।  
  • एनसीएस पोर्टल एक महत्वपूर्ण द्वार बन गया है, जो लाखों नौकरी चाहने वाले लोगों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नियोक्ताओं के साथ जोड़ता है-केंद्रीय मंत्री।
  • साझेदारी एनसीएस पोर्टल पर अंतर्राष्ट्रीय नौकरियों के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए की गई।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) ने अब 10 लाख नौकरी देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने सोमवार को नई दिल्ली में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास किया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: दुर्ग, बालोद, बिलासपुर और कांकेर में बीएसपी कार्मिक डालने जाएंगे वोट, कंपनी दे रही छुट्टी, सीजी सरकार का भी फरमान

एक प्रमुख नौकरी पोर्टल फाउंडइट (पूर्व में मोंस्टर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया और इसका उद्देश्य एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत नौकरी चाहने वाले लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: 138 ठेका मजदूर के बच्चों को प्रोत्साहन प्रतिभा सम्मान, मिला 10 हजार तक

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एनसीएस पोर्टल की परिवर्तनकारी भूमिका को उजागर किया, जो भारत और विदेशों में नौकरी चाहने वाले लोगों और रोजगार के अवसरों के बीच की खाई को समाप्त करता है। उन्होंने कहा कि एनसीएस पोर्टल एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बन गया है, जो लाखों नौकरी चाहने वाले लोगों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नियोक्ताओं के साथ जोड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल 2 का एचआर कॉइल्स प्रोडक्शन में नया रिकॉर्ड

भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

प्रतिदिन 3,000 से 4,000 नौकरी के विज्ञापनों के साथ, इस एमओयू के माध्यम से प्रति वर्ष एनसीएस में 1.25 लाख अंतरराष्ट्रीय रिक्तियां और 10 लाख से अधिक घरेलू रिक्तियां आने की उम्मीद है, जिससे भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें: खिलाड़ियों को 12 से 20 हजार तक आजीवन पेंशन, 10 लाख तक आर्थिक मदद भी

उन्होंने एनसीएस पोर्टल (NCS Portal) की भूमिका को एक मजबूत रोजगार सृजन मंच के रूप में उद्धृत किया, जो विभिन्न उद्योगों में नौकरी चाहने वालों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि “40 लाख से अधिक नियोक्ताओं के पंजीकरण के साथ, पोर्टल ने अपनी स्थापना के बाद से 4.40 करोड़ से अधिक रिक्तियों के संचालन में मदद की है। यहां किसी भी समय, लगभग 10लाख नौकरी की रिक्तियां उपलब्ध हैं, जो युवाओं के लिए अवसरों की एक स्थिर प्रवाह सुनिश्चित करती है।”

ये खबर भी पढ़ें: Crypto Currency Trade: बजट के बाद वित्त मंत्री की बड़ी बैठक, यूज़र की क्रिप्टो करेंसी पर ये मांग

500 से अधिक सक्रिय भर्ती एजेंसियां

इसके वैश्विक पहुंच पर बात करते हुए, डॉ. मांडविया ने एनसीएस पोर्टल के ई-माइग्रेट प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण पर प्रकाश डाला, जिसके अंतर्गत विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत 500 से अधिक सक्रिय भर्ती एजेंसियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारतीय पेशेवरों के लिए विश्वसनीय, सत्यापित नियोक्ताओं के साथ विदेश में नौकरियां सुरक्षित करने के लिए दरवाजे खोल रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का लोकसभा में ईपीएफओ पोर्टल पर बड़ा जवाब

डॉ. मांडविया ने एनसीएस पोर्टल को नौकरी चाहने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बताते हुए युवाओं से इस प्लेटफॉर्म पर अपना पंजीकरण करने और उपलब्ध कई करियर अवसरों का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन योजना: व्यापारियों और स्वनियोजित व्यक्तियों के लिए 55 से 200 तक अंशदान, 3000 मिलेगी पेंशन

उन्होंने उल्लेख किया कि एनसीएस पोर्टल माय भारत, एसआईडीएट पोर्टल के साथ एकीकृत है जो युवाओं के बीच कौशल अंतर को पाटने में मदद करता है, जिससे वे ज्यादा रोजगार प्राप्त करने के योग्य बन सकें।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों को बड़ा झटका, मोदी सरकार का न्यूनतम पेंशन पर दो-टूक जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नगरीय निकाय-पंचायत निर्वाचन 2025: सार्वजनिक, सामान्य अवकाश घोषित
Next: छत्तीसगढ़ में 13 महीनों में मारे गए 305 नक्सली, 1177 गिरफ्तार, 985 का आत्मसमर्पण

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.