Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, टेबल के नीचे से लेनदेन पर दहाड़े राजेंद्र सिंह, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, टेबल के नीचे से लेनदेन पर दहाड़े राजेंद्र सिंह, देखिए वीडियो

07/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Protest-of-workers-of-Bokaro-Steel-Plant-Rajendra-Singh-roared-on-transactions-under-the-table-watch-video
  • एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन को कई मुद्दों पर घेरा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro STeel Plant) के मजदूरों ने एक बार फिर जोर विरोध प्रदर्शन किया। ठेका मजदूरों के विभिन्न मांगों के समर्थन में सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी नंबर एक के सामने क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) की विशाल मीटिंग हुई।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी का एक्शन: टाउनशिप की सड़कों पर जहां कब्जेदार लगाते हैं ठेला, वहीं, खुदाई शुरू

मीटिंग को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज बोकारो इस्पात संयंत्र में उत्पादन में ठेका मजदूर बहुसंख्यक की भूमिका में हैं।

सीमित संसाधन और कम मेन पावर के बावजूद ठेका मजदूर की मेहनत और लगन की बदौलत संयंत्र उत्पादन का नित्य नया कीर्तिमान रच रहा है।
मगर ठेका मजदूरों को सिर्फ झारखंड सरकार के बीड़ी पत्ता एवं भवन निर्माण की न्यूनतम मजदूरी से संतोष करना पड़ रहा है। जब उत्पादन अधिकतम तो मजदूरी न्यूनतम क्यों? हमें न्यूनतम नहीं अधिकतम मजदूरी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP: देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी को काटने से तत्कालीन जीएम भरत लाल मायूस, कहा-नासमझ ने नए जमाने में उतार दिया बूढ़े की तस्वीर

सारी कागजी खानापूर्ति पूरी होने के बाद भी ग्रुप इंश्योरेंस को लागू नहीं करना समझ से परे है। ग्रेच्युटी और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर भी लगातार टालमटोल से ठेका मजदूरों में आक्रोश बढ़ रहा है। AWA वेज का भाग है। AWA  को भी भविष्य निधि के दायरे में लाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP: देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी को काटने से तत्कालीन जीएम भरत लाल मायूस, कहा-नासमझ ने नए जमाने में उतार दिया बूढ़े की तस्वीर

विगत कुछ वर्षों से सुरक्षा को ताक पर रख उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने का चलन बढ़ा है। लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : Durgapur Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट, SWFI ने SAIL चेयरमैन को भेजी खामियों की लिस्ट

सेल बोकारो प्रबंधन को चेतावनी

अंत में राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि उपरोक्त सभी लंबित मांगों को अविलंब पूरा किया जाए। अन्यथा कभी भी ठेका मजदूरों के आक्रोश से औद्योगिक अशांति उत्पन्न हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग की बदली तारीख, अब 19 मार्च को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक नेता-अफसर

प्लांट के अंदर पौधारोपण

मीटिंग के बाद बैट्री नंबर 08 के सामने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह के साथ मुख्य महाप्रबंधक कोक-ओवन राकेश कुमार, महाप्रबंधक कोक-ओवन परिचालन डी.एस.करारिया, महाप्रबंधक कोक-ओवन पी. एस.कुमार, सहायक महाप्रबंधक विद्युत एस.के.प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थे। मीटिंग को जुम्मन खान, आनंद कुमार, अमित यादव, टुनटुन सिंह, उज्जवल कुमार आदि ने संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग की बदली तारीख, अब 19 मार्च को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक नेता-अफसर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्तीय वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही में लंबी छलांग की ओर Bhilai Steel Plant, पढ़िए आंकड़े
Next: BSP की जमीन पर खुलेगा CGHS सेंटर-दवाखाना, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आश्रित परिवार का ऐसे होगा इलाज

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.