Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राहुल गांधी बनेंगे दूल्हा और लालू यादव होंगे बाराती…
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

राहुल गांधी बनेंगे दूल्हा और लालू यादव होंगे बाराती…

23/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rahul-Gandhi-will-be-the-bridegroom-and-Lalu-Yadav-will-be-the-baraati…
  • नीतीश कुमार ने बुलाई महागठबंधन की बैठक। लालू यादव राहुल गांधी से बोले-शादी कीजिए, हम लोग चलेंगे बारात

सूचनाजी न्यूज, पटना। कांग्रेस समेत 18 दलों के नेताओं का दिल मिलाने के लिए पटना में महागठबंधन की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। सभी ने बीजेपी को 2024 में हराने का दम भरा। लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने के लिए अपनी-अपनी बातों को पीछे छोड़ते हुए देशहित में एकजुटता से आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

प्रेस कांफ्रेंस में सबसे आखिरी में बोलते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को जल्द दूल्हा बनने के बोल दिया है। गंभीर विषयों पर चर्चा के बीच जब लालू यादव ने अपनी बात शुरू की और राहुल की शादी को लेकर बोलना शुरू किया तो हंसी के सभागार गूंज उठा।

लालू यादव ने कहा-शादी कीजिए, हम लोग बारात चलेंगे। आप हम लोगों की बात मानिए। आपकी मम्मी बोलती थीं कि हमारी बात नहीं मानता था, आप लोग ही शादी कराइए। आप ने हम लोगों की सलाह नहीं मानी। अभी भी समय बीता नहीं है। शादी करिए, हम लोग बारात चलें। जोर देते हुए बोले-शादी करिए, बात मानिए। पक्का करना पड़ेगा।

लालू यादव की इस बात को लेकर अब सियासी मायने भी लगाए जा रहे हैं। महागठबंधन की मीटिंग से पहले बीजेपी सवाल पूछ रही थी कि नीतीश कुमार की सजायी बारात में दूल्हा कौन होगा? लालू यादव की बात ने शायद भाजपा को जवाब दे दिया है।

लालू यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से अब फिट हो गया हूं, नरेंद्र मोदी को फिट कर दूंगा…। लालू यादव ने सबसे आखिर में अपनी बात रखी। कहा-अब हनुमान जी हमारे साथ आ गए हैं। कनार्टक के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिल गई। राहुल गांधी इस वक्त देश में अच्छा काम कर रहे हैं। पदयात्रा करके देश को एक सूत्र में बांध दिया है।

ममता बनर्जी ने भी आक्रामक तरीके से बीजेपी पर हमला किया। उमर अब्दुला ने कहा-अमेरिका में लोकतंत्र की बात की जाती है, लेकिन कश्मीर में 5 साल से चुनाव नहीं हुआ। अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे ने भी संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-संविधान को बचाने के लिए सब लोग एकजुट हो रहे हैं। 12 जुलाई को शिमला में सभी दलों की बैठक होगी। जहां, आगे की रणनीति औरसीटों पर फैसला हो जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्राइविंग लाइसेंस संग इन 6 कामों के लिए RTO आने की अनिवार्यता समाप्त, स्पीड पोस्ट से घर आएंगे लाइसेंस
Next: SAIL Durgapur Steel Plant Launches New Digital Payment Gateway

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.