Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rail-SAIL के रिश्ते को धार, Bhilai Steel Plant पहुंचे Railway Board के सदस्य बृजेश कुमार, बेहतर होगा कारोबार
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

Rail-SAIL के रिश्ते को धार, Bhilai Steel Plant पहुंचे Railway Board के सदस्य बृजेश कुमार, बेहतर होगा कारोबार

25/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rail-SAIL-relationship-Railway-Board-member-Brijesh-Kumar-reached-Bhilai-Steel-Plant-business-will-improve
  • यूनिवर्सल रेल मिल में उन्होंने विश्व की सबसे लम्बी 130 मीटर रेल का उत्पादन और 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की लोडिंग की प्रक्रिया का अवलोकन व निरीक्षण किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (वर्क्स) बृजेश कुमार भिलाई पहुंचे। इस्पात नगरी के प्रवास के दौरान उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न उत्पादक इकाईयों का अवलोकन किया और निष्पादन की समीक्षा की।

बृजेश कुमार विमानतल से सीधा भिलाई निवास पहुंचे। भिलाई निवास में उनका स्वागत संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभारी (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय ने किया। भिलाई निवास के प्रांगण में ने पौधारोपण भी किया। इसके बाद संयंत्र का अवलोकन करने वह संयंत्र परिसर में सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता ने किया। सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर में उन्होंने सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी ली। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) जीपी सिंह उपस्थित रहे।

रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (वर्क्स) बृजेश कुमार ने संयंत्र के नवीनतम और अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और यूनिवर्सल रेल मिल का दौरा किया। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन प्रक्रिया और स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में क्रूड स्टील उत्पादन की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। तत्पश्चात यूनिवर्सल रेल मिल में उन्होंने विश्व की सबसे लम्बी 130 मीटर रेल का उत्पादन और 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की लोडिंग की प्रक्रिया का अवलोकन व निरीक्षण किया। साथ ही विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की।

इस्पात भवन में स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डा ए के पंडा एवं शीर्ष प्रबंधन की उपस्थिति में बृजेश कुमार का स्वागत किया गया।

संयंत्र दौरे में इस्पात उत्पादन की प्रक्रिया का अवलोकन और निरीक्षण करने के पश्चात वह इस्पात भवन में निदेशक प्रभारी के सभागार में संयंत्र के रेल उत्पादन और निष्पादन पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से निष्पादन का अवलोकन किया। निदेशक प्रभारी सभागार के प्रबंधन के शीर्ष अधिकारियों सहित रेल उत्पादन से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रिटायरमेंट के समय अवकाश नगदीकरण में आयकर छूट 3 लाख से बढ़ाकर अब 25 लाख तक
Next: बधाई हो…! BSP के GM-CGM के लिए और आई 15 इलेक्ट्रिक कार

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.