Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट: पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया के इवेंट में जनसंपर्क विभाग ने जीते अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट: पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया के इवेंट में जनसंपर्क विभाग ने जीते अवॉर्ड

12/11/2024 1 minute read
Rourkela Steel Plant: Public Relations Department won awards in the event of Public Relations Council of India

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र ने पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया के 18वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में कई पुरस्कार जीते।

  • आरएसपी को तीन रजत पुरस्कार और एक सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel Plant) ने पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) द्वारा 8 और 9 नवम्बर 2024 को मैंगलोर में आयोजित 18वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव में कई पुरस्कार जीते।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बीएसपी की बालिका टीम ने जीता रजत पदक

संचार और जनसंपर्क में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, आरएसपी को तीन रजत पुरस्कार और एक सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसने संचार में नवाचार और गुणवत्ता के प्रति इसके समर्पण को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें: मैत्रीबाग जू: 20 सांभर के बदले आए मगरमच्छ और बार्किंग डियर, जल्ट आएगा ऑस्ट्रिच

कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी कृष्ण भट्ट ने पुरस्कार प्रदान किया। सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर), आदित्य नारायण पति, उप प्रबंधक (जन संपर्क) और शशांक शेखर पटनायक, सहायक प्रबंधक (जन संपर्क), जॉयदेव मजूमदार ने कॉन्क्लेव में आरएसपी का प्रतिनिधित्व किया और पुरस्कार प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र ने जीता जीईईएफ ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2024

आरएसपी ने डिजिटल मीडिया नवाचार, सर्वोत्तम कम्पनी संस्कृति रूपांतरण तथा सीएसआर शिशु कल्याण श्रेणियों में रजत पदक जीते, इसके अलावा पीआरसीआई, राउरकेला चैप्टर को वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ चैप्टर पुरस्कार दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 27 कर्मचारी-अधिकारी को ‘सेल शाबाश’ पुरस्कार

विशेषत: ‘रीकनेक्ट’ थीम के तहत आयोजित 18वें वैश्विक संचार सम्मेलन ने उद्योग जगत के अगुवों और विशेषज्ञों को आज के डिजिटल परिदृश्य में संचार की उभरती गतिशीलता पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान किया। पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया जन संपर्क पेशेवरों, संचारकों, विज्ञापन, जन संपर्क शिक्षाविदों और अन्य संबद्धित सेवाओं का एक राष्ट्रीय पेशेवर निकाय है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद

इस आयोजन में आरएसपी का उत्कृष्ट प्रदर्शन विश्वास और पारदर्शिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए संचार के बदलते तरीकों के साथ तालमेल बनाए रखने की इसकी क्षमता को दर्शाता है। ये पुरस्कार संचार में इस्पात संयंत्र के समर्पित प्रयासों और प्रत्येक हितधारक के साथ स्थायी संबंध बनाने की इसकी मजबूत प्रतिबद्धता को मान्यता प्रदान करता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो में क्रिकेट टूर्नामेंट, भिलाई स्टील प्लांट की टीम का ट्रायल 11 को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: OP Jindal University को मिले कई अवॉर्ड, नवीन जिंदल की मेहनत ला रही रंग
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के इस्पात भवन में क्रेच, किलकारी में बच्चों की धमाचौकड़ी

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.