Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL हड़ताल से पहले बवाल: बायोमैट्रिक कर सकता है आग में घी का काम, BSP में संयुक्त मोर्चा सड़क पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL हड़ताल से पहले बवाल: बायोमैट्रिक कर सकता है आग में घी का काम, BSP में संयुक्त मोर्चा सड़क पर

16/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Ruckus-before-strike-Employees-angry-over-biometrics-protest-by-United-Front-in-BSP-1
  • इंटक, सीटू, एचएमएस, लोइमू, एटक, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन, एक्टू आदि के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौता, बकाया बोनस, एरियर और बायोमेट्रिक को लेकर एक बार फिर सड़क की लड़ाई लड़ी गई। शनिवार सुबह संयुक्त यूनियन के बैनर तले प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया।

29-30 जनवरी को होने वाली हड़ताल से पहले बीएसपी के मुर्गा चौक पर प्रदर्शन में पूर्व की अपेक्षा कर्मचारियों की संख्या अधिक नजर आई। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई।

ये खबर भी पढ़ें : New Pension Latest News: 45-50% तक पेंशन देने की बड़ी घोषणा हो सकती है बजट में

इंटक, सीटू, एचएमएस, लोइमू, एटक, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन, एक्टू आदि के पदाधिकारी सुबह 8 बजे से 9 बजे तक मुर्गा चौक पर डटे। आइआर विभाग के मुखिया जीएम जेएन ठाकुर और टीआई पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। एक तरफ का रास्ता जाम रहा।

ये खबर भी पढ़ें : SEFI ने स्टील  PSU के मर्जर पर इस्पात सचिव, सांसद संग किया महामंथन

ड्यूटी जाने वाले कर्मचारी भी रुके और प्रदर्शन में शामिल हुए। संख्या बढ़ती गई। पहले के प्रदर्शनों से अधिक भीड़कर देखकर श्रमिक नेताओं का भी  पारा हाई रहा। प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि बकाया भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने की परंपरा पर रोक लगाएं।

पूर्व में जब 60 हजार कर्मचारी थे, तब बायोमेट्रिक नहीं लगा। आज 12 हजार कर्मचारी बचे हैं, जो पूरी मेहनत के साथ कंपनी का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने के लिए बायोमेट्रिक लाया जा रहा है। प्लांट के अंदर करोड़ों रुपए की चोरियां लगातार हो रही है। हादसों की बाढ़ आई है।

ये खबर भी पढ़ें : ई-श्रम पोर्टल: 29.21 करोड़ से अधिक श्रमिकों का हो गया रजिस्ट्रेशन

कर्मचारी और ठेका मजदूर की जान जा रही है। सेफ्टी डिपार्टमेंट लापरवाह हो चुका है। सेफ्टी कमेटी के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। प्रबंधन को इन तमाम विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन, बुनियादी कामों को छोड़कर प्रबंधन बायोमेट्रिक और आरएफआईडी पर ही तूला हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ना तय है।

29-30 जनवरी को होने वाली हड़ताल सफल होगी। बायोमेट्रिक को लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। हड़ताल में यह घी का काम कर सकता है।
प्रदर्शन में सीटू से विजय जांगड़े, जेपी त्रिवेदी, डीवीएस रेड्‌डी, टी. जोगाराव, अशोक खातरकर, इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, रेशम राठौर, सीपी वर्मा, इस्पात श्रमिक मंच से राजेश अग्रवाल, एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्र, एटक से विनोद कुमार सोनी, लोइमू से सुरेंद्र मोहंती, एक्टू से श्याम लाल साहू आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : Aadhaar Card: मुहल्लों में Bhilai निगम की टीम आ रही आधार कार्ड अपडेट करने, आपके यहां इस तारीख को शिविर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हड़ताल 2024: BSP वर्कर्स यूनियन, BSL अनाधिशासी कर्मचारी संघ का बड़ा बयान, पढ़िए नेताओं का रुख
Next: बीच सड़क जिंदा गाय को नोच खा रहे थे कुत्ते, कोई नहीं रुका, मोहम्मद उमर ने बचाई जान, जोगा राव बने भाई जान

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.