Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BIG NEWS: हड़ताल के बाद निलंबन, बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर दिल्ली में बड़ी बैठक, ये हो रहे शामिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: हड़ताल के बाद निलंबन, बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर दिल्ली में बड़ी बैठक, ये हो रहे शामिल

25/11/2024 (Last updated: 25/11/2024) 1 minute read
SAIL BIG NEWS: Big meeting in Delhi on suspension action, bonus, gratuity and arrears after the strike, these are the participants

केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के कार्यालय में सेल प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बैठक है। कर्मचारियों के मुद्दे पर होगी चर्चा।

  • बोनस, बकाया एरियर, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में सस्पेंड किए गए कर्मचारियों, ग्रेच्युटी आदि मुद्दे पर हंगामेदार बैठक होनी है।

अज़मत अली, भिलाई। भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के मुद्दे पर 26 नवंबर को दिल्ली में बड़ी बैठक है। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के कार्यालय में सेल प्रबंधन (SAIL – Management) और यूनियन प्रतिनिधि आमने-सामने बैठेंगे। बोनस, बकाया एरियर, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में सस्पेंड किए गए कर्मचारियों, ग्रेच्युटी आदि मुद्दे पर हंगामेदार बैठक होनी है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ – गुरु घासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

बैठक में हिस्सा लेने के लिए एनजेसीएस यूनियन (NJCS Union) के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं। मंगलवार सुबह 11.30 बजे बैठक शुरू होगी। भिलाई स्टील प्लांट से इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, एचएमएस महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, इंटक बर्नपुर से हरजीत सिंह, एचएमएस से एसडी त्यागी, सीटू से ललित मोहन मिश्र, एटक से विद्यासागर गिरी प्रबंधन को घेरेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अधिकारियों की पत्नी पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, ये क्या हो गया श्रीमान

मुख्य श्रम आयुक्त पहले ही जता चुके हैं नाराजगी

14 नवंबर को मुख्य श्रम आयुक्त भारत सरकार (Chief Labor Commissioner Government of India) ने सेल चेयरमैन (SAIL Chairman) को पत्र लिखकर 28 अक्टूबर के हड़ताल में शामिल होने वाले बर्नपुर के कर्मचारियों पर लिए गए एक्शन को अवैधानिक एवं प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बताते हुए इसे वापस लेने को कहा था।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी @67: National Mineral Development Corporation का 67वां स्थापना दिवस, ये रहा खास

28 अक्टूबर को सेल में हुए हड़ताल में बर्नपुर एवं भिलाई में हड़ताल सफल रही। बर्नपुर के 90% कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया था। इससे तिलमिलाये प्रबंधन ने वहां के 26 कर्मचारियों को शोकाज नोटिस दिया, चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया एवं दो कर्मचारियों को सेलम स्टील प्लांट ट्रांसफर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

इससे नाराज होकर पांचों एनजेसीएस यूनियनों (NJCS Union) ने संयुक्त रूप से एवं अलग-अलग मुख्य श्रम आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखकर इसे सेल प्रबंधन की मनमानी एवं गैर कानूनी कार्रवाई बताते हुए करवाई वापस लेने की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: सेक्टर एरिया में 23 नवंबर तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानिए समय

आईडी एक्ट की धारा का उल्लंघन का आरोप है

यूनियनों के पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्य श्रम आयुक्त ने सेल अध्यक्ष को पत्र लिखकर कर्मचारियों पर की गई निलंबन ट्रांसफर एवं शोकास नोटिस को आईडी एक्ट की धारा 33 (1)(a) का उल्लंघन बताया था। किसी भी तरह के कानूनी अड़चन से बचने के लिए कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई को वापस लेने को कहा था।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

मुख्य श्रम आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि क्योंकि इस मामले पर मुख्य श्रम आयुक्त के कार्यालय में काउंसिलेशन चल रही है, इसलिए इस पर किसी भी तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों – अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर

हड़ताल पूरी तरह से वैधानिक थी

भिलाई इंटक यूनियन के महासचिव एवं संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह का कहना है कि प्रबंधन एक्ट की गलत व्याख्या कर कर्मचारियों को एवं जिला प्रशासन को गुमराह कर रहा था। मुख्य श्रम आयुक्त के पत्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल पूरी तरह से वैधानिक है। कॉउंसिलेशन बैठक के बीच में हड़ताल गैरकानूनी नहीं होता। मुख्य श्रम आयुक्त के पत्र से स्पष्ट हो गया है कि प्रबंधन मनमानी करवाई कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर EPFO का आया सीधा जवाब

एचआर पर्क्स का 50 प्रतिशत टैक्स माफ करें

एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि एचआर पर्क्स का 50 प्रतिशत टैक्स माफ करने की मांग है। अधिकारियों को यह लाभ 2021 से दिया जा जा रहा है। इसी तरह ठेका मजदूरों को एस-1 ग्रेड के बराबर का वेतन और ईएसआइसी की सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की मांग है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995 पर भिलाई में अहम बैठक, सरकार मुनाफा कमाने चला रही पेंशन योजना…
Next: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय अब ट्रेन से भी जाएंगे कार्यक्रमों में, एक तीर से कई निशाना

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.