Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike: ISP में प्रोडक्शन पूरी तरह ठप, गेट पर बवाल, ड्यूटी गए कर्मियों का जूते की माला से स्वागत, प्रबंधन एक्शन में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike: ISP में प्रोडक्शन पूरी तरह ठप, गेट पर बवाल, ड्यूटी गए कर्मियों का जूते की माला से स्वागत, प्रबंधन एक्शन में

28/10/2024 (Last updated: 28/10/2024) 1 minute read
SAIL Strike: Production at ISP completely halted, ruckus at the gate, employees on duty welcomed with garlands of shoes, management in action

एनजेसीएस यूनियनों का दावा है कि करीब 95 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं गए। उत्पादन पूरी तरह से ठप है। सही आंकड़े का इंतजार है।

  • टनल गेट पर प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच काफी हंगामा हुआ।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (SAIL IISCO Burnpur Steel Plant) में हड़ताल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। रविवार रात से सोमवार शाम तक बवाल जारी है। अफरातफरी का माहौल है। करीब 95 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं गए। उत्पादन पूरी तरह से ठप है। जैसे-तैसे मिल और फर्नेस आदि को चालू रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन

हड़ताल में शामिल इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस और बीएमएस के नेताओं अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। आरएमएचपी में करीब 3 प्रतिशत ही कर्मचारी पहुंचे। फाइंस, कोल की लोडिंग और अनलोडिंग प्रभावित हुई। इसका असर ब्लास्ट फर्नेस पर पड़ा। सीडीआई पूरी तरह से ठप हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस को वैकल्पिक व्यवस्था से चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21,000 करने और 3000 रुपए न्यूनतम पेंशन पर अब ये बात आई

वहीं, कोक ओवन में 10 प्रतिशत ही अटेंडेंस रही। पुशिंग 99 प्रतिशत होती थी, जो 20 प्रतिशत ही रही। बिगड़ते हालात को संभालने के लिए उच्चाधिकारी यूनियन नेताओं को समझाते रहे। यहां तक अपील करते रहे कि इमरजेंसी सेवा वाले कर्मचारियों को आने दीजिए, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

हड़ताल का शत-प्रतिशत समर्थन करते हुए क्रेन ऑपरेटर (Crane Operator) इसको बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel plant) में ड्यूटी करने नहीं आए। क्रूड स्टील (Crude Steel) का उत्पादन प्रभावित हुआ है। दावा किया जा रहा है कि 95 प्रतिशत गैर हाजिरी रही। ठेका मजदूरों की संख्या भी काफी कम है। प्रबंधन अब चिंता में है कि आने वाले 10 दिन तक इसका असर देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

दूसरी ओर टीएमसी समर्थित यूनियन के नेता प्लांट में कर्मचारियों को प्रवेश कराने के लिए मशक्कत करते रहे। लेकिन, एनजेसीएस यूनियन के नेताओं के साथ कर्मचारियों ने मोर्चा संभाले रखा। किसी को अंदर जाने नहीं दे रहे थे। अंदर की खबर है कि कई कर्मचारियों पर एक्शन लेने के मूड में प्रबंधन आ गया है। जल्द ही चार्जशीट जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

यूनियनों का दावा है कि रात 12 बजे तक गेट पर डटे रहेंगे। जो रविवार रात में ही ड्यूटी पहुंच गए थे, उन्हें भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, जो बाहर आ रहे हैं, उन्हें जूते का माला पहनाकर भेज रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त ने सेल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट, हड़ताल वाले दिन फिर मीटिंग

इससे पहले सुबह प्रबंधन से ड्यूटी पर गए कर्मचारियों से तनातनी की बात सामने आई। कर्मचारी सुबह 6 बजे बाहर आना चाह रहे थे, उन्हें रोका जा रहा था। लगातार ड्यूटी कराने के लिए तनातनी हुई और टनल गेट पर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी बाहर आए।

ये खबर भी पढ़ें: श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, मृत्यु पर छत्तीसगढ़ सरकार देगी 1 लाख

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant: हड़ताल में हंगामा, धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा, ये रही अटेंडेंस
Next: RSP, BSL में औंधे मुंह गिरी हड़ताल, ISP में 95%, BSP में 18% कर्मचारी गैर हाजिर, भिलाई में बायोमेट्रिक का गुस्सा प्रोडक्शन पर

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.