Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SECL ने दर्ज किया अपने इतिहास का सबसे तेज़ 100 MT कोयला डिस्पैच का रिकॉर्ड
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

SECL ने दर्ज किया अपने इतिहास का सबसे तेज़ 100 MT कोयला डिस्पैच का रिकॉर्ड

29/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SECL-recorded-the-fastest-100-MT-coal-dispatch-in-its-history-1

आगामी त्योहारी सीज़न में बिजली की मांग में होने वाली बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए कंपनी की यह उपलब्धि काफी अहमियत रखती है। 

सूचनाजी न्यूज, बिलासपुर। एसईसीएल ने वित्त वर्ष 23-24 के लिए 100 मिलियन टन कोयला डिस्पैच हासिल कर लिया है। स्थापना के बाद से कंपनी द्वारा हासिल किया गया यह सबसे तेज़ 100 मिलियन टन कोयला डिस्पैच है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Job: बोकारो स्टील प्लांट में 85 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन, जानिए सैलरी

पिछले साल कंपनी ने इसी अवधि में करीब 85 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया था और इस तरह इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 17.65% की वृद्धि दर्ज की है।

कुल कोयला प्रेषण में से, 81 मिलियन टन यानि 80% से अधिक कोयला पावर सेक्टर को भेजा गया है। आगामी त्योहारी सीज़न में बिजली की मांग में होने वाली बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए कंपनी की यह उपलब्धि काफी अहमियत रखती है और इससे बिजली संयंत्रों में बिजली उत्पादन के लिए कोयले की आपूर्ति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Mediclaim का लाभ लेने वाले अधिकारियों को बामर लॉरी SSBT का तोहफा, फ्लाइट टिकट बुकिंग पर ये फायदे

कुल 100 मिलियन टन कोयला डिस्पैच में कोरबा जिले में अवस्थित कंपनी की मेगा परियोजनाओं गेवरा, दीपका, एवं कुसमुंडा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एसईसीएल की गेवरा खदान, जो वर्तमान में देश की सबसे बड़ी कोयला खदान है, ने 30.3 मिलियन टन कोयले का योगदान दिया है, जबकि दीपका और कुसमुंडा ने क्रमशः 19.1 मिलियन टन और 25.1 मिलियन टन कोयले का योगदान दिया है। कुल डिस्पैच में तीनों मेगा प्रोजेक्ट की हिस्सेदारी 74 फीसदी से ज्यादा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन की ताजा खबर: पेंशन का फॉर्म भरने वाले अब फंस गए, पढ़िए खबर

इसके अलावा एसईसीएल के कोरिया रीवा कोलफील्ड, जहाँ ज्यादातर पुरानी एवं भूमिगत खदाने स्थित है, का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। समान अवधि में गतवर्ष की तुलना में कोरिया रीवा कोलफील्ड द्वारा कोल प्रेषण में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्दि दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन की ताजा खबर: EPS 95 Higher Pension को लेकर कहीं साजिश तो नहीं

पिछले वर्ष कोरिया रीवा कोलफील्ड द्वारा 9.75 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया गया था जो इस वर्ष यह बढ़कर 11.75 मिलियन टन हो गया है।

एसईसीएल कोल इंडिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक सहायक कंपनियों में से एक है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22-23 में अपने इतिहास का सर्वाधिक – 167 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था को कोल इंडिया के कुल कोयला उत्पादन का लगभग एक-चौथाई था। इस साल कंपनी का 197 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है।

ये खबर भी पढ़ें : इंटरनेशनल Quality Circle Competition में देश का नाम रोशन करने चीन जा रही Bhilai Steel Plant की टीम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल IISCO Steel Plant के इंटक नेता और कर्मचारी में हाथापाई की नौबत, एक तरफा कार्रवाई
Next: SAIL Bonus आंदोलन पर NJCS यूनियन का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक का बहिष्कार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.