Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के दल्ली-राजहरा खदान में होने जा रही हड़ताल, आमरण अनशन, ये है वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के दल्ली-राजहरा खदान में होने जा रही हड़ताल, आमरण अनशन, ये है वजह

27/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Security-guards-in-BSPs-Dalli-Rajhara-mine-are-going-on-strike-fast-this-is-the-reason-1
  • राजहरा प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ सीटू ने खोला मोर्चा

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। दल्ली राजहरा में बीएसपी के नगर प्रशासक के अंतर्गत कार्यरत सुरक्षा गार्डों  के वेतन भत्ते व बोनस भुगतान को लेकर बवाल मचा हुआ है। ठेकेदार के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। यह  सुरक्षा ठेका  सीडीओ सिक्योरिटी एंड पब्लिक सर्विस लिमिटेड के अंजनी द्विवेदी द्वारा चलाया जाता है। इनके के विरुद्ध तीसरी बार हड़ताल होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: EL इंकैशमेंट का माड्यूल 4 दिन के लिए खुलेगा, उठाइए फायदा

हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन (सीटू) (Hindustan Steel Employees Union (CITU)) के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि 2 वर्षों में यह तीसरी बार है, जब यूनियन को सुरक्षा गार्ड  के भुगतान के संबंध में प्रबंधन के पास विरोध प्रकट करना पड़ा है। पिछले वर्ष सुरक्षा गार्ड के द्वारा तीन सूत्रीय मांग माइंस भत्ता और रात्रि कालीन भत्ता ना मिलने के कारण सुरक्षा गार्डों के द्वारा 14 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक 7 दिन तक भूख हड़ताल की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में सेफ्टी ट्रेनिंग लेते समय मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

उस समय तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप के द्वारा उनकी मांग को जायज मानकर दल्ली राजहरा से स्थानीय स्तर पर ठेका निकालने, माइंस भत्ता रात्रि कालीन भत्ता देने और अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी  सुविधा देने की बात कही गई थी। लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद फिर  से ठेकेदारों के द्वारा  लापरवाही करना शुरू कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township के इन सेक्टर एरिया में 26 से 30 दिसंबर तक बिजली रहेगी गुल

सुरक्षा गार्ड्स को मिलने वाला वेतन रोक दिया गया। 3 माह तक वेतन न मिलने पर 3 मई 2023 को सुरक्षा गार्ड की ओर से  यूनियन के द्वारा हड़ताल की घोषणा की गई। आनन फानन में प्रबंधन के द्वारा ठेकेदार के ऊपर दबाव बनाया गया, जिसके कारण तीन माह का वेतन दो सप्ताह के अंदर सुरक्षा गार्ड के खाते में डाल दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन पर अधिकारियों का पुतला दहन, रायपुर तक कारोबारी नाते का आरोप

इस वर्ष फिर अक्टूबर माह में ठेकेदार के द्वारा दीपावली बोनस, विगत मार्च के बाद से माइंस भत्ता एवं रात्रि कालीन भत्ता नहीं दिया गया है। दीपावली के समय इन सुरक्षा गार्डों की जेब खाली रह गई।

ठेकेदार के द्वारा माइंस भत्ता वेतन और दीपावली बोनस तीनों नहीं दिया गया। इस ठेकेदार को रिपीट ऑर्डर न देने के लिए सुरक्षा गार्ड की ओर से एक आवेदन प्रबंधन को दिया गया था। इसके बावजूद पुन: इसी ठेका कंपनी को रिपीट ऑर्डर दे दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Sector 9 Hospital: एक लाख वर्ग फुट एरिया का पार्किंग स्टैंड संवर रहा BSP के ग्रीन पेवर ब्लॉक से, ED वर्क्स ने रखी नींव

विगत कई माह से वेतन एक माह बीत जाने के बाद दिया जा रहा है। माइंस भत्ते का भुगतान आठ महीने से नहीं किया गया है।  इस  समस्या को देखते हुए  सुरक्षा गार्ड व यूनियन  फिर से  सड़क पर उतरेगी।

 ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग अंजोरा बाइपास टोल प्लाजा पर CG 07 गाड़ियों से टोल टैक्स वसूली अब नहीं

सुरक्षा गार्ड की समस्या समाधान आज तक नहीं हुआ, ये है प्रमुख मांग

(1) नवंबर माह का वेतन का भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ है।

(2) माइंस अलाउंस व नाइट अलाउंस की राशि का भुगतान विगत अप्रैल माह से नहीं मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: Bhilai Steel Plant की साबुन फैक्ट्री 30 साल बाद कब्जामुक्त, जमकर हंगामा, देखिए Video

(3)  बोनस एक्ट में बोनस भुगतान की अंतिम तिथि 30 नवंबर होने के बावजूद आज दिनांक तक बोनस राशि का भुगतान ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया है। उक्त तीनों लंबित भुगतान 30 दिसंबर  नहीं करने पर  इस ठेका में कार्यरत सभी सुरक्षा गार्ड दिनांक 1 जनवरी 2024 से भूख हड़ताल वा अमरन अनशन करने के लिए बाध्य रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : PM मोदी से मिले CM विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम, हुई ये बात

सीटू भड़का हुआ है प्रबंधन पर

ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि बीएसपी एक  सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इसके बावजूद अधिकारी वर्ग मजदूरों के हित और अधिकार पर कोई ध्यान नहीं देते यह दुखद बात है। प्रकाश क्षत्रिय एवं सुरक्षा गार्ड महाप्रबंधक आईओसी राजहरा से मिलने गए थे, लेकिन ढाई घंटे के इंतजार के बावजूद प्रबंधन के द्वारा यूनियन को समय नहीं देना अच्छा संकेत नहीं है।

अध्यक्ष कामरेड पुरुषोत्तम सिमैया ने कहा कि जब मजदूर के हक और अधिकार की बात को लेकर सीटू हमेशा खड़ा रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ESIC का फायदा तो उठाइए, कैंसर तक का हो रहा इलाज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: EL इंकैशमेंट का माड्यूल 4 दिन के लिए खुलेगा, उठाइए फायदा
Next: EPS 95: Higher Pension, ईपीएस 95 संघर्ष समितियां, आश्वासन और मोदी की गारंटी कहां तक…

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.