हड़ताल पर बड़ी खबर: बीएसपी के सीसी टीवी कैमरे से लाइव फुटेज शुरू, पिछली बार रुका था प्रमोशन, अबकी बार ये होना तय

Strike Big News: Live footage from BSP's CCTV cameras started, last time the promotion was stopped, next time it will be
  • पुलिस कंट्रोल रूम में भी सभी यूनियन नेताओं के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर देशभर में हड़ताल 9 जुलाई को है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में भी हड़ताल को सफल करने का दम भरा जा रहा है। पिछली हड़ताल में सबसे ज्यादा हंगामा इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel palnt) और भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) में हुआ था। इस बार बीएसपी प्रबंधन ने भयंकर तैयारी कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

साफ संकेत दे दिया है कि पिछली बार हड़ताल के आरोपितों का प्रमोशन रोका गया था। इस बार कोई हरकत हुई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साक्ष्य के लिए सीसीटीवी कैमरे से गेट के लाइव फुटेज शुरू हो गए हैं। वीडियो और फोटोग्राफी भी होगी। पिछली हड़ताल में 250 से ज्यादा कर्मचारियों का प्रमोशन रुका था।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर

इधर-बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने अपने कार्यालय में हड़ताल पर जाने वाली सातों यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की। सबको समझाया कि हड़ताल न करें। विरोध-प्रदर्शन करना आपका हक है, यह नियम के तहत सांकेतिक रूप से कर लें। कोक ओवन के हादसे के बाद इस तरह के हालात नहीं है कि प्लांट का उत्पादन बाधित किया जाए। सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

दूसरी ओर सीएलसी रायपुर के यहां बैठक में बीएसपी आइआर डिपार्टमेंट के एजीएम रोहित हरित और इंटक ठेका यूनियन से संजय साहू ही पहुंचे, जबकि हड़ताल का नोटिस देने वाली यूनियन से कोई भी पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुआ। सीएलसी ने यह भी लिख दिया है कि यूनियन हड़ताल में न जाएं। स्थानीय मुद्दे शामिल नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर

मंगलवार दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम में भी सभी यूनियन नेताओं के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। पुलिस ने दो टूक बोल दिया है कि हड़ताल में अवांछनीय तत्व को शामिल न करें। किसी तरह का कोई विवाद न होने पाए।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगा 5 प्रतिशत छूट

कानून व्यवस्था खराब न होने पाए। वहीं, यूनियन नेताओं ने बताया कि केंद्रीय यूनियनों का आह्वान है। यह मामला आइएलओ में भी चल रहा है। स्थानीय मुद्दे भी शामिल हैं। लोगों में आक्रोश है। 28 अक्टूबर की हड़ताल में स्वेच्छा से लोग नहीं गए थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान