Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को हड़ताल, सीटू ने बिछाया जाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को हड़ताल, सीटू ने बिछाया जाल

05/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Strike-in-Bokaro-Steel-Plant-on-11th-July-CITUs-strategy

– बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों के बकाया भुगतान, मजदूरों की छंटनी आदि पर चर्चा की गई।
– इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) की ओर से ब्लास्ट फर्नेस कैन्टीन रेस्ट रूम में ठेका मजदूरों की बड़ी सभा की गई। हड़ताल पर मंथन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मेडिकल जांच के नाम पर मनमाने तरीके से ठेका मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाने और ठेका मजदूरों की लम्बित मांगों को प्राप्त करने के लिए 11 जुलाई की हड़ताल को बोकारो स्टील प्लांट में सफल बनाने के लिए सीटू ने अभियान चलाया। इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) की ओर से ब्लास्ट फर्नेस कैन्टीन रेस्ट रूम में ठेका मजदूरों की बड़ी सभा की गई। बैठक की अध्यक्षता ठेका मजदूर मोतीलाल मांझी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला स्टील प्लांट के Management Trainees को बड़ा तोहफा, युवा अधिकारियों संग यादों में खो गए DIC

मजदूरों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के संयुक्त महामंत्री बीडी.प्रसाद ने कहा कि ठेका मजदूर आज बोकारो स्टील प्लांट का प्रमुख मानव संसाधन है। ठेका मजदूर के बिना बोकारो स्टील प्रबंधन ना तो 1 किलो इस्पात पैदा कर सकता है और ना ही तो ₹1 का मुनाफा कमा सकता है। बावजूद इसके बोकारो स्टील प्रबंधन के द्वारा ठेका मजदूरों का काम, मजदूरी एवं अन्य सुविधाओं के लिए आज तक कोई भी सिस्टम नहीं बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: हरियाणा में 3000, आंध्र प्रदेश में 4000 मिल रही पेंशन, छत्तीसगढ़ में भी दया कीजिए मुख्यमंत्री जी

प्लांट के स्थाई प्रकृति के सभी प्रकार के काम आज ठेका मजदूर कर रहे हैं। इसलिए ठेका मजदूर सेल की न्यूनतम मजदूरी एवं अन्य सुविधाओं के हकदार है। लेकिन दुख की बात है की बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों के लिए कोई मजदूरी नहीं तय की गई है। झारखंड राज्य सरकार की न्यूनतम मजदूरी बोकारो स्टील के ठेका मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी कभी नहीं हो सकती।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारियों ने फेल किया Pakistani ठग का प्लान, खाते में वापस आया 11 हजार

मकान भाड़ा भत्ता, महंगाई भत्ता, साइकिल भत्ता, नाइट शिफ्ट भत्ता,कैंटीन भत्ता आदि किसी भी प्रकार की भत्ता ठेका मजदूरों को नहीं दिया जाता है। स्टील उत्पादन करता है लेकिन इंसेंटिव – रीवार्ड ठेका मजदूरों को देने की कोई सिस्टम नहीं है। ठेका मजदूरों को ग्रेच्युटी से भी वंचित रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के कर्मचारियों को भी मिला शिरोमणि अवॉर्ड

ग्रुप इंश्योरेंस की भी कोई व्यवस्था नहीं है। प्लांट में काम करने के दौरान कार्य स्थल पर दुर्घटना में ठेका मजदूर की मौत हो जाने पर उसके आश्रित को एक स्थाई नौकरी देने की परंपरा जो ठेका मजदूरों ने संघर्ष कर प्राप्त किया है। आज उसको भी प्रबंध खत्म कर रही है, जो ठेका मजदूर के हित के विपरीत है। अब मेडिकल जांच के नाम पर ठेका मजदूरों को मनमानी ढंग से छंटनी कर प्लांट से बाहर करना चाहती है। ठेका मजदूरों के पेट पर लात मरना चाहती है जो कहीं से उचित नहीं है। ठेका मजदूरों में आज काफी आक्रोश दिखाई पड़ रहा है। सभा को संगठन सचिव आर के गोरांई, मुनिलाल मांझी, त्रिलोकी साव, देव कुमार, जोसेफ मुंडा ने भी संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें : ठोको ताली: वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में Rourkela Steel Plant की लंबी छलांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: ठेकेदारों को लूट और अधिकारियों को पीआरपी की छूट, मजदूरों के लिए आंसुओं का घूंट
Next: Family Pension: 46 मंत्रालयों-विभागों के कर्मचारियों-अधिकारियों के परिवार में पारिवारिक पेंशन से आई खुशियां

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.