Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durg-Bhilai में बढ़ते हादसे-अपराध पर कब जागेगा प्रशासन, अपनी जान हथेली पर लेकर सड़कों पर निकल रहे लोग…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Durg-Bhilai में बढ़ते हादसे-अपराध पर कब जागेगा प्रशासन, अपनी जान हथेली पर लेकर सड़कों पर निकल रहे लोग…

24/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
When-will-the-district-administration-wake-up-to-the-increasing-accidents-and-crime-in-Durg-Bhilai
  • भिलाई टाउनशिप की सड़कों पर भारी मालवाहकों की आवाजाही से स्थिति बिगड़ रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह अपराध में भी दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होते जा रही है। आत्महत्या करने वाले भी पीछे नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: अधिकारियों से रूबरू हुए बीएसएल के DIC, दिया मंत्र

कुल मिलाकर कभी शांत और पढ़े-लिखों का क्षेत्र कहे जाने वाला दुर्ग-भिलाई (Durg Bhilai) एवं उसके आसपास के क्षेत्र में एक अजीब सा माहौल निर्मित हुआ है। पिछले दिनों कवर्धा में बड़ी सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हुई। इसके पहले इस तरह की एक बड़ी सड़क दुर्घटना में कुम्हारी में लगभग 13 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन उसके बाद लगातार कई सड़क दुर्घटनाएं (Road Accident) हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भिलाई पंथी चौक पर 10वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौत से कोहराम

भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही ऐसी कि मानो हाइवे है…। ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों और ठेका मजदूर अपनी जान हथेली पर लेकर घरों से निकलरहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: विजय बघेल, राजेंद्र साहू का फैसला होने से पहले बड़ी खबर, स्ट्रांग रूम पहुंचीं रीना बाबासाहेब कंगाले

ज्यादातर जनप्रतिनिधि चुनावों में व्यस्त

दुर्ग जिले में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। वहीं, यह देखा गया है विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद लोकसभा चुनाव (Loksabha Elction) में नेताजी जी व्यवस्त हो गए। यहां चुनाव निपटने के बाद दूसरे प्रदेशों में चुनाव के लिए प्रचार का हिस्सा बन गए। अपनी-अपनी पार्टी के लोग देश के विभिन्न कोनों में व्यस्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Rate Today: रिकॉर्ड लेवल से लुढका सोना, आज इतना डाउन हुआ Silver और Gold का Price, पढ़ें डिटेल

सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी का कहना है कि कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं शाम होने पर सड़कों पर चौक-चौबंद पुलिस व्यवस्था गायब है। ट्रैफिक पुलिस लगभग नदारद है। वहीं, दिनभर ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्रवाई में व्यस्त रहती है। लेकिन बेलगाम भारी वाहनों पर अक्सर कार्रवाई करने से बचते हुए दिखते हैं। आखिर क्या कारण है यह पुलिस के आला अधिकारी ही बता सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई में एक और हादसा, ट्रक ने XUV को मारी टक्कर, 4 लोग थे कार मे

शाम ढलते ही पुलिस व्यवस्था या ट्रैफिक व्यवस्था इतनी चरमराई हुई क्यों नजर आ रही है। सड़कों पर दूसरी तरफ आवारा मवेशियों का जमावड़ा। इतनी समस्याएं रहने के बाद भी जनप्रतिनिधियों की ओर से ना पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ना विपक्ष के द्वारा व्यवस्था पर सवाल किया जा रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करते नहीं दिख रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में बदमाशों का बढ़ा मनोबल, सिर पर फोड़ी दारू की बोतल, चाकूबाजी

भिलाई टाउनशिप में यहां हादसे का इंतजार

सीटू के सहायक महासचिव टी. जोगा राव भी पुलिस-जिला प्रशासन और बीएसपी की सुस्ती से काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा-गुरुवार शाम को भिलाई टाउनशिप के पंथी चौक पर हादसा हुआ। 10वीं की छात्रा को ट्रक ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह तालपुरी पंथी चौक के आसपास के सभी ठेलों को हटाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Sixth Lok Sabha Election 2024: थमा चुनावी शोरगुल, इन हाइप्रोफाइल कैंडिडेट पर टिकी नजरें

लेकिन आगे बढ़कर इस सड़क पर सेंट्रल एवेन्यु स्टील क्लब के पास की दुकानें जस की तस लगी हुई है। शाम को यहां रोज की तरह दुकानें सजी हुई है। एक तरफ जहां अधिकारी स्टील क्लब आते हैं और सड़क के दोनों तरफ अपने वाहनों लगाते हैं। सुनीति उद्यान के सामने एवं सेक्टर 7 स्कूल के बाउंड्री से लगाकर अभी भी कई दुकानें सजी हुई है। लगभग वहां जाम सा लगा रहता है। शायद वहां भी दुर्घटना होने पर दोनों तरफ की दुकानें हटाई जाएंगी?

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL के डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा-सभी कर्मी करें मतदान, न हों परेशान, प्लांट से मिलेगा पूरा समय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Elections 2024 छठे चरण का मतदान: 58 लोकसभा सीटें और ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान
Next: BSP ने चलाया Bhilai Township की सड़कों से ठेले हटाने का अभियान, कब्जेदारों से भिड़ंत

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.