Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: 70 हजार से ज्यादा डिमांड लेटर जारी, कइयों की मौत, घर वाले EPFO से वापस मांग रहे पूरा पैसा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension: 70 हजार से ज्यादा डिमांड लेटर जारी, कइयों की मौत, घर वाले EPFO से वापस मांग रहे पूरा पैसा

19/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
More-than-70-thousand-demand-notices-issued-on-EPS-95-higher-pension-many-died-family-members-are-demanding-full-money-back

कई सदस्यों ने डिमांड नोटिस के पैसे नहीं जमा कराए हैं, क्योंकि वे लोग कैलकुलेटेड नहीं कर पाए हैं कि इतना पैसा जमा कराने को लेकर कोई फैसला ही नहीं ले सके हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) ने ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) पर बड़ी जानकारी सार्वजनिक की है। देश भर में करीब 70 हजार से ज्यादा लोगों को ईपीएफओ (EPFO) हायर पेंशन के लिए डिमांड लेटर जारी कर चुका है। उच्च पेंशन के लिए पैसा जमा किया जा रहा है।

भविष्य निधि योजना (Provident Fund Scheme) का लाभ लेने के लिए ज्यादातर लोग पैसा तक जमा कर चुके हैं। वहीं, कुछ ऐसे मामले भी सामने आ गए हैं, जिसमें परिवार वाले पूरा पैसा वापस मांग रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सिर्फ एक क्लिक पर PF और पेंशन का पूरा पैसा डायरेक्ट आपके बैंक एकाउंट में, जानें कैसे

उच्च पेंशन को लेकर चल रही कवायद के बीच ईपीएफओ मुख्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया है। वरिष्ठ महिला अधिकारी ने जानकारी दी कि ईपीएफओ हायर वेजेस पर पेंशन दे रही है। अब तक करीब 70 हजार से ज्यादा डिमांड नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, पैसे कहां से लाएं

कई सदस्यों ने डिमांड नोटिस के पैसे नहीं जमा कराए हैं, क्योंकि वे लोग कैलकुलेटेड नहीं कर पाए हैं कि इतना पैसा जमा कराने को लेकर कोई फैसला ही नहीं ले सके हैं।
पूर्व और वर्तमान कार्मिकों की आर्थिक स्थिति अलग-अलग होती है। इसलिए पैसा जमा करने के फैसले में देरी भी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO सदस्य सावधान…! ये नहीं किया तो अटक जाएगा EPF का सारा पैसा

30 लाख तक जमा कराया, अब पैसा वापस चाहिए

ईपीएफओ ने अपील किया है कि लोग ध्यान से अपना ऑप्शन दें, क्योंकि उनके पास अब ऐसे केस भी आए हैं कि जहां पर पेंशनर ने करीब 20 से 30 लाख रुपए जमा करा दिया। और दुर्भाग्य से दो से तीन महीने के बाद उनकी मौत हो गई। मेंबर पेंशन अब उसकी केवल तीन महीने के लिए या शुरू ही नहीं हुई है या मिलनी भी है तो सिर्फ दो-तीन महीने के लिए होनी है।

ये खबर भी पढ़ें : Online Joint Declaration: EPFO सदस्य नाम और डिटेल्स ऐसे करें ठीक

अब नॉमिनी और फैमिली मेंबर बोल रहे हैं कि हमें यह ऑप्शन नहीं चाहिए, पैसा वापस कीजिए। ऐसे में मामला उलझ गया है। इसलिए सबसे रिक्वेस्ट है कि जब भी आपको डिमांड लेटर मिले तो आप लोग सोच-समझकर और विचार-मंथन करके ही निर्णय लीजिएगा, क्योंकि यह स्कीम है। कानूनी चीज है। एक बार आप फैसला ले लेते हैं तो ऑप्शन दोबारा लंबे अंतराल के बाद आना मुश्किल हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: यूनिफाइड मेंबर पोर्टल की उपयोगिता, महत्ता और जरूरतें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का पिछला घाटा और हायर पेंशन भुगतान पर पेंशनर्स की चिंता…
Next: EPS 95 हायर पेंशन: PF Trust के कारण पैसा वापस, EPFO पहली बार बोला, पढ़िए केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त का निर्देश

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.