Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: चंदा वसूली और लेटर पैड के इस्तेमाल पर 5 BMS नेताओं को नोटिस, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: चंदा वसूली और लेटर पैड के इस्तेमाल पर 5 BMS नेताओं को नोटिस, पढ़िए डिटेल

21/06/2024 1 minute read
Breaking-News-Notice-to-5-BMS-leaders-on-illegal-donation-collection-and-use-of-letter-pad
  • भिलाई स्टील प्लांट की मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस में गुटबाजी का दिख रहा असर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस पर एक बार फिर आफत आ गई है। गुटबाजी इतनी बढ़ चुकी है कि अब 5 पदाधिकारियों को बाहर करने का रास्ता तैयार हो गया है। चंदा वसूली और लेटर पैड के इस्तेमाल के आरोप में महामंत्री चन्ना केशवलू ने 5 पदाधिकारियों को नोटिस दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: निजी अस्पतालों के विकास के लिए BGH को किया जा रहा बर्बाद

आरोपों की पुष्टि खुद महामंत्री चन्ना केशवलू ने Suchnaji.com से की है। उनका कहना है कि भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के ठेकेदारों से वसूली करते हुए उन्होंने रंगे हाथ पकड़ा है। बीएमएस को बदनाम करने की साजिश की गई है। इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीएमएस के केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में मामला लाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, विरोध करने वालों झटका

नियम के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। चंदा वसूली की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, ताकि नज़ीर बन सके। कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, उपाध्यक्ष आईपी मिश्रा, संयुक्त महामंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी को नोटिस दिया गया है। वहीं, नोटिस पाने वाले श्रमिक नेताओं का पक्ष आते ही खबर अपडेट की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : शपथ पत्र को लेकर Bhilai Steel Plant के खिलाफ भड़के टाउनशिप के व्यापारी

पढ़िए महामंत्री चन्ना केशवलू की ओर से जारी नोटिस का मजमून…

रविशंकर सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष)

विषयः आपके द्वारा संगठन के निर्देशों का बार बार अवहेलना करने के संबंध में अंतिम नोटिस।

भिलाई इस्पात मज़दूर संघ द्वारा प्रेषित नोटिस पत्र क्रमांक 01 /दिनांक 4/5/2024 के माध्यम से। आपको स्पष्ट रूप से समझाइस दी गई थी कि आप किसी भी प्रकार का विज्ञप्ति अथवा लिखा पढ़ी बिना महामंत्री के संज्ञान में लाए नहीं करेंगे। लेकिन देखने में आ रहा है कि आप बार बार समझाइश देने के बाद भी समाचार पत्रों में संगठन का लेटर पैड का उपयोग बिना महामंत्री के संज्ञान में लाए दुरुपयोग कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में लीज मामला सुलझा नहीं, अब उलझा, PM Modi और सांसद तक आई ये बात

आप के द्वारा संगठन व महामंत्री के बगैर जानकारी के रसीद बुक का इस्तेमाल कर ठेकेदारों से अवैध वसूली करना संगठन के विरुद्ध कार्य करना एवं संगठन को बदनाम करने का कार्य है। इसलिए आपको पुन एव अंतिम स्पष्टीकरण दिया जा रहा है कि आप 72 घंटे के अंदर अपना इस पत्र का लिखित रूप से जवाब देवे जवाब नहीं देने पर माना जाएगा कि आप अपनी गलती स्वीकार कर लिये है। संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाएगा ।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: बायोमैट्रिक अटेंडेंस RFID पर BWU ने प्रबंधन को जमकर कोसा, खोली पोल

विनोद उपाध्याय, उपाध्यक्ष

विषय: संगठन के जानकारी के विरुद्ध अवैध रूप से चंदा वसूली करने के संबंध में।

आपके विषय में यह लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि आपके द्वारा बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदा वसूली की जा रही है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री होने के नाते मेरे द्वारा जांच करने पर जो साक्ष्य मिले, जिससे यह पुष्टि होता है कि आपके द्वारा बिना संगठन की जानकारी एवं बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदे की राशि के रूप में अवैध वसूली की जा रही है।

आपके इस कृत्य से संगठन की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इस पत्र के प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: रात में डाउन लाइन की कंचनजंगा एक्सप्रेस होगी रिटर्न, रेलवे की बड़ी तैयारी

आईपी मिश्रा, उपाध्यक्ष

विषय: संगठन के जानकारी के विरुद्ध अवैध रूप से चंदा वसूली करने के संबंध में।

आपके विषय में यह लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि आपके द्वारा बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदा वसूली की जा रही है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री होने के नाते मेरे द्वारा जांच करने पर जो साक्ष्य मिले, जिससे यह पुष्टि होता है कि आपके द्वारा बिना संगठन की जानकारी एवं बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदे की राशि के रूप में अवैध वसूली की जा रही है।

अत: आपके इस कृत्य से संगठन की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इस पत्र के प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP के भगौड़े नेताओं ने काम करने वाले का ही कराया ट्रांसफर, फंसा 3 बार स्टेंट लगवाने वाला बेचारा कर्मी

हरिशंकर चतुर्वेदी, संयुक्त महामंत्री

विषय: संगठन के जानकारी के विरुद्ध अवैध रूप से चंदा वसूली करने के सम्बन्ध में।

आपके विषय में यह लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि आपके द्वारा बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदा वसूली की जा रही है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री होने के नाते मेरे द्वारा जांच करने पर जो साक्ष्य मिले, जिससे यह पुष्टि होता है कि आपके द्वारा बिना संगठन की जानकारी एवं बिना रसीद के यूनियन के नाम पर चंदे की राशि के रूप में अवैध वसूली की जा रही है।

अत: आपके इस कृत्य से संगठन की छवि धूमिल हुई है। इसलिए इस पत्र के प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक से हाजिरी अनिवार्य करने पर भड़का BMS, लिया यह फैसला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: QCFI ने बेस्ट सर्पोटिंगऑर्गेनाईजेशन अवार्ड जीता, ट्रॉफी मिली भिलाई स्टील प्लांट के ED HR को
Next: HD Kumar Swamy के दफ्तर पहुंचा SAIL वेतन, बोनस, नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौता, खारिज करने की मांग

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.