Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत

15/07/2024 1 minute read
Exclusive-News-SAIL-biometric-system-completely-failed-attendance-being-taken-indiscriminately-through-mobile-photos-see-proof
  • इस्पात भवन में एनजेसीएस सदस्य और जीएम के सामने सच्चाई की जांच की गई।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) की नई व्यवस्था को भिलाई स्टील प्लांट में चौपट कर दिया गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए चेहरा पहचान बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Face Recognation Biometric Attendance System) पटरी से उतर चुका है। ड्यूटी पहुंचे बगैर ही कर्मचारियों की हाजिरी मोबाइल पर भेजी गई फोटो से लग रही है। इसका सबूत सूचनाजी.कॉम के हाथ लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने 43 मकानों को कराया खाली, सेक्टर 6 में कब्जेदारों की शामत

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (Biometric Attendance Management System) लागू है। लेकिन, चेहरे से पहचान कराने वाली मशीन को ही गुमराह कर दिया गया है। मोबाइल पर कार्मिक की फोटो लेने के बाद उसको आसानी से रीड कराया जा रहा है। सूचनाजी.कॉम की टीम के सामने ऐसा करके दिखाया गया। सबूत के तौर पर फोटो भी है।

ये खबर भी पढ़ें DPS की अवैध बाउंड्री, कलेक्टर साहिबा तोड़वा दीजिए, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

सूचनाजी.कॉम ने शनिवार को सबसे सबसे पहले बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (Biometric Attendance Management System) पर सवाल उठाया था। इसके बाद पूरे सेल में हड़कंप मचा। लगातार इस बात को खारिज करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही थी।

सोमवार सुबह भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के कई विभागों में इसकी सच्चाई जांच के लिए फोटो के माध्यम से अटेंडेंस लगाने की कोशिश की गई। सफलतापूर्व अटेंडेंस लगी और थैंक्यू का जवाब भी मशीन ने दे दिया…।

ये खबर भी पढ़ें Durg Breaking: SP, CSP, DSP, SDOP और जवानों के शहीद होने के बाद Family को ऐसे Help करेगा Police Department, देखिए वीडियो

Suchnaji.com ने भी साक्ष्य को अपने सामने देखा

सूचनाजी.कॉम ने भी इस दावे की सच्चाई जानने के लिए पूरी कोशिश की। सीआइएसएफ मुख्यालय के सामने बीएसपी के जोन-1 कार्यालय के गेट पर लगी मशीन पर पड़ताल की गई।

ये खबर भी पढ़ें Durg Breaking: SP, CSP, DSP, SDOP और जवानों के शहीद होने के बाद Family को ऐसे Help करेगा Police Department, देखिए वीडियो

बीएसपी के दो अधिकारियों की मौजूदगी में जांच करने के लिए एक श्रमिक नेता के मोबाइल पर फोटो लेकर उससे हाजिरी लगाई गई। सुबह 11.56 बजे अटेंडेंस लगी और थैंक्यू का मैसेज आया।

ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

जीएम और एनजेसीएस सदस्य भी बने गवाह

इसी तरह इस्पात भवन में भी इसकी जांच की गई। इंटक के महासचिव व एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह, बिजनेस एक्सीलेंस डिपार्टमेंट के जीएम इंचार्ज मनोज कुमार दुबे के सामने एक एजीएम का अटेंडेंस मोबाइल की फोटो से लगा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

जीएम साहब पहले इन्कार करते रहे, जब उनके सामने अटेंडेंस लगने का मैसेज आया तो वह अवाक रह गए। इस्पात भवन के चौथे फ्लोर की मशीन में ही ट्राई हुआ था। इंकॉस के अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Big Breaking: सैक्स रैकेट का खुलासा, 7 धराए, पहली बार कम उम्र की लड़कियां भी पकड़ाई, देखिए वीडियो

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM की घर में मिली लाश, CCTV कैमरा से खुला राज, SAIL DSP, नंदिनी से रहा नाता, मैत्रीबाग में शोक
Next: मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

Related Stories

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.