Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Varanasi News: रिक्शा से चलने वाले 7 बार के पूर्व विधायक ‘दादा’ ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी डूबे शोक में
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Varanasi News: रिक्शा से चलने वाले 7 बार के पूर्व विधायक ‘दादा’ ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी डूबे शोक में

26/11/2024 1 minute read
Varanasi News: Former MLA Shyam Dev Rai Chaudhary passes away, PM Modi expressed condolences

1985 में पहली बार विधानसभा के चुनाव में हारे। 1989 से जीत का सफर शुरू किया तो 2017 तक शहर दक्षिणी से विधायक रहे।

  • प्रधानमंत्री ने श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
  • श्यामदेव राय चौधरी ने 1968 में सभासद के तौर पर सियासी सफर शुरू किया था।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिग्गज भाजपा नेता ने अंतिम सांस ले ली है। शहर दक्षिणी से सात बार के विधायक व मंत्री रह चुके श्याम देव राय चौधरी का निधन हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चौधरी जीवन भर जनसेवा के लिए समर्पित रहे और उन्होंने काशी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रम मंत्री को एक-एक पेंशनभोगी भेज रहे दहलाने वाला पत्र, लोकसभा में उठेगा मुद्दा

मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा:”जनसेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। स्नेह भाव से हम सभी उन्हें ‘दादा’ कहते थे। उन्होंने ना केवल संगठन को सींचने और संवारने में अहम योगदान दिया, बल्कि काशी के विकास के लिए भी वे पूरे समर्पण भाव से जुटे रहे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रम मंत्री को एक-एक पेंशनभोगी भेज रहे दहलाने वाला पत्र, लोकसभा में उठेगा मुद्दा

उनका जाना काशी के साथ-साथ पूरे राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र गैस हादसे पर ताज़ा अपडेट: पाइप में दिखा बड़ा छेद, 2 घंटे तक गैस रिसाव

वाराणसी संसदीय क्षेत्र की शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से लगातर सात बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठी नेता श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का मंगलवार को रविंद्रपुरी स्थित निजी अस्पेताल में निधन हो गया। 85 वर्षीय दादा को ब्रेन हेमरेज होने पर 5 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्यामदेव राय चौधरी ने 1968 में सभासद के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू किया था। 1985 में पहली बार विधानसभा के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगी गिना रहे EPS 95 National Agitation Committee की असफलता के कारण, आप कितने सहमत

लेकिन इसके बाद 1989 से जीत का सफर शुरू किया तो 2017 तक शहर दक्षिणी की रहनुमाई करते रहे। आठवीं बार विधायक बनने के लिए वह मैदान में उतरे, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। इस बात को लेकर दादा काफी मायूस भी हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी

2007 और 2012 में दादा प्रोटेम स्पीकर तो 2007 में भाजपा-बसपा गठबंधन सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे। लोग उनकी सादगी के कायल थे। विधायक-मंत्री बनने के बाद भी दादा को पैदल, रिक्शा या ऑटो रिक्शा में घूमते देखा जा सकता था।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी

दादा की तबीयत खराब होने की सूचना पर बनारस के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Banaras MP and Prime Minister Narendra Modi) ने फोन कर हालचाल लिया था। कुछ दिन पहले मुख्य मंत्री योगी आदित्यधनाथ, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यतपाल मनोज सिन्हा‍, राज्य पाल लक्ष्मण आचार्य समेत तमाम राजनेता उन्हें देखने अस्पाताल गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पेंशन योग्य वेतन सीमा 21 हजार को लेकर बड़ा दावा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS यूनियन में फूंट, सीटू अब अकेला, क्या फिर होगी हड़ताल
Next: Job News: जब से पहाड़ी कोरवा भोलाराम ने खरीदी स्कूटी, समय पर पहुंच पाता है ड्यूटी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.