Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: सेवानिवृत्त अधिकारियों को BSP Officers Association ने दी विदाई, ये रहा खास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: सेवानिवृत्त अधिकारियों को BSP Officers Association ने दी विदाई, ये रहा खास

04/03/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant: BSP Officers Association bid farewell to retired officers, this was special

ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव संयंत्र को देते रहें।

  • सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से रिटायर्ड अधिकारियों को बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने विदाई दी। सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Durg-Bhilai-Raipur Highway: सड़क की छिलाई, आफत में राहगीरों की जान आई

इस समारोह सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह सहित कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: साहब ये मजदूर हैं, चोर नहीं-मोटर साइकिल ले जाने दीजिए भिलाई स्टील प्लांट में, नहीं मिल रहा AWA का पैसा

पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्हें ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी तनाव, Anxiety, Depression और उत्पीड़न में, 24×7 काउंसलिंग की सेवा बोकारो स्टील प्लांट में शुरू

इनका हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में डॉ. जॉली मैथ्यू, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), निर्मल टोप्पो, जीएम (टीएसडी), वर्गीस अब्राहम, डीजीएम (एफएंडए), कृपाशंकर शर्मा, सीनियर मैनेजर (लॉ), डॉ. जय सिंह बघेल, डिप्टी मैनेजर (एचआर माइंस), जमील अहमद कुरैशी, डिप्टी मैनेजर (एसपी-2), प्रवीण राय, डिप्टी मैनेजर (मेकेनिकल सर्विसेस), बसंत लाल बंजारे, असिस्टेंट मैनेजर (सीओसीसीडी) का सम्मान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित

यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर

समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) ने 11 बार प्रधानमंत्री ट्राफी जीती है यह ट्राफी आप जैसे प्रतिबद्ध अधिकारियों के अनुभव एवं कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ रहे हैं, हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सानिध्य में रहकर उन के अनुभवों व मार्गदर्शन का लाभ लेना चाहिए। आशा करता हूँ कि भविष्य में भी ये अपनी सेवाएं समाज व प्रदेश के विकास में निरंतर देते रहेंगें।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

ओए अध्यक्ष बंछोर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हमें हमेशा देते रहें हैं।
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया। एक्स-ओए अध्यक्ष श्री एस आर दास ने भी एक्स-ओए के कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

ओए महासचिव परविंदर सिंह ने ये कहा…

समारोह के अंत में ओ.ए. महासचिव परविन्दर सिंह सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की। कहा कि अधिकारीगण सेवा में रहकर संयंत्र व सेल को नई उॅचाईयो तक पहुंचाने मे उल्लेखनीय योगदान दिये हैं।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों के जीवनसंगिनियों का भी का आभार माना, जिनके पारिवारिक सहयोग से हमारे अधिकारियों को संयंत्र में अपने कर्तव्यों के निवर्हन में आसानी हुई। कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा

कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि रेमी थामस, एस सी साहू, अभिषेक कोचर, जी पी सोनी, डीपीएस बरार, एमएआर शरीफ, अजय चौरसिया, शैलेश कुमार मालवीय, राजेन्द्र मंत्री एवं एक्स ओए के अध्यक्ष एस आर दास, महासचिव जे बी पाटिल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Good News: कॉलेज के एक्स स्टूडेंट्स ‘कल्याण’ के लिए देंगे लाखों रुपए, एल्युमिनी मीट में बड़ा फैसला
Next: International Women’s Day 2025: बीएसपी की महिला कर्मचारी-अधिकारी देंगी भाषण, मिलेगा पुरस्कार

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.