Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे कांकेर, महोत्सव में खोला खजाना
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे कांकेर, महोत्सव में खोला खजाना

05/06/2025 1 minute read
CG News: Chief Minister Vishnudev Sai attended Budhalpen Karsaad and Mandri Festival in Kanker

आकांक्षी विकासखंडों को प्रोत्साहन स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि का चेक कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में शामिल।
  • भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख रुपए क घोषणा।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सहभागिता की अपील।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है।

ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख लोगों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गृह प्रवेश भी कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, सुशासन तिहार, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना तथा होम स्टे योजना जैसे अनेक नवाचारों को लागू किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) खोले जा चुके हैं। आगामी समय में हर पंचायत में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंडों को प्रोत्साहन स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि का चेक कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

इस माके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से युवाओं की रुचि के अनुसार उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले के पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

कार्यक्रम को कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

महोत्सव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र कावड़े की अध्यक्षता में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा एवं सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में समर कैंप शुरू, बच्चों की लगी खेल पाठशाला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री आवास योजना: मकान आधे-अधूरे, भिलाई निगम ने ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
Next: World Environment Day 2025: हरियाली का पैगाम देने दौड़ा भिलाई, शराब दुकान के सामने ये इवेंट, SSB जवान भी डटे रहे

Related Stories

BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.