Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: सड़क हादसे में Bhilai Steel Plant के चार्जमैन का टूटा कंधा, अजय सोनी ने दिखाई मानवता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सड़क हादसे में Bhilai Steel Plant के चार्जमैन का टूटा कंधा, अजय सोनी ने दिखाई मानवता

17/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Bhilai-Steel-Plants-chargemans-shoulder-broken-in-a-road-accident-Ajay-Soni-struggled-to-take-him-to-the-hospital

-सीएचएम के चार्जमैन कम सीनियर टेक्निशियन सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के सीएचएम के चार्जमैन कम सीनियर टेक्निशियन सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जवाहर उद्यान के सामने एक वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे उनकी गाड़ी स्लिप होकर गिर गई। स्कूटी से गिरने की वजह से कंधे और हाथ में चोट लगी। सेक्टर-9 हॉस्पिटल में एक्स-रे कराया गया, जहां फ्रैक्चर की पुष्टि की गई है।

रविवार दोपहर करीब ढाई बजे चार्जमैन कम सीनियर टेक्निशियन मोहम्मद सिद्दीक जवाहर उद्यान की तरफ विभागीय कार्य से जा रहे थे। इसी बीच पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। मोहम्मद सिद्दीक सड़क पर फेका गए। इसके बाद इन्हें होश ही नहीं था कि किसने ठोकर मारी और कैसे हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:  खुर्सीपार मर्डर केस: विधायक देवेंद्र यादव ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और मुआवजा के लिए सीएम से की बात

कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे। सड़क पर पड़े रहे। उधर से गुजर रहे पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के सेक्रेटरी अजय सोनी की नजर पड़ते ही वह रुक गए। किसी तरह उठाकर बैठाया। तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए मेन मेडिकल पोस्ट फोन किया। एम्बुलेंस आने में समय लग रहा था।

ये खबर भी पढ़ें:  Railway News: 29 सितंबर तक 12 ट्रेनें कैंसिल, दिल्ली, अमृतसर, उधमपुर जाने वाले यात्री ध्यान दें, दुर्ग की सबसे ज्यादा ट्रेनें

इसी बीच अजय सोनी ने कई कार वालों को हाथ दिया, लेकिन किसी ने रोका नहीं। एक बंदा रुका, पर, अस्पताल जाने से इन्कार करके आगे बढ़ गया। तब तक एम्बुलेंस पहुंची और अजय सोनी अपने साथ सेक्टर-9 हॉस्पिटल ले गए। वहां एक्स-रे कराया तो कंधा फ्रैक्चर बताया गया। हाथ में भी चोट लगी है।

ई-1 वार्ड में भर्ती किया गया था। अजय सोनी के मुताबिक मोहम्मद सिद्दीक से बार-बार यही पूछा जा रहा था कि हादसा हुआ कैसे, लेकिन वह बता नहीं पाए, क्योंकि बेहोश हो गए थे। जवाहर उद्यान के सामने अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। तेज रफ्तार वाहनों से हादसा होता है।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP NEWS: कर्मचारी-अधिकारी के बेटी-बेटा की शादी पर घर में रंगाई कराएगा Bhilai Steel Plant

सीटू सेक्रेटरी के मुताबिक कई बार प्रबंधन के साथ मीटिंग में यह मुद्दा उठा चुका है कि यहां डिवाइडर बनाया जाए। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले 2 साल में मैं खुद 3 लोगों को इसी प्वाइंट से अस्पताल भेजवा चुका हूं।

इधर-हादसे की खबर मिलते ही विभागीय कर्मचारी-अधिकारी भी सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंच गए। पत्नी और बेटे भी पहुंच गए। परिवार वालों को स्कूटी की चाबी, मोबाइल सौंपने के बाद अजय वहां से रवाना हुए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP NEWS: कर्मचारी-अधिकारी के बेटी-बेटा की शादी पर घर में रंगाई कराएगा Bhilai Steel Plant
Next: अभी-अभी: बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.