Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Union Election Result 2024: बीएमएस का 185 वोट बढ़ा, इंटक का 1001 घटा, जैसे-तैसे बची इज़्ज़त, CITU के बढ़े 2 वोट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Union Election Result 2024: बीएमएस का 185 वोट बढ़ा, इंटक का 1001 घटा, जैसे-तैसे बची इज़्ज़त, CITU के बढ़े 2 वोट

13/11/2024 (Last updated: 13/11/2024) 1 minute read
Rourkela Union Election Result 2024: BMS increased by 185 votes, INTUC decreased by 1001, CITU increased by only 2 votes

राउरकेला मजदूर सभा-एचएमएस को पिछले चुनाव में 670 वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 208 वोट पर आ गई। गुटबाजी का असर दिखा।

  • सेल आरएसपी यूनियन चुनाव 2024 का रिजल्ट।
  • इंटक और बीएमएस में सीधा मुकाबला रहा।
  • महज 136 वोटों से बीएमएस को हार का सामना करना पड़ा।
  • इंटक की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आई या कर्मचारियों का रिटायरमेंट। 

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) की यूनियनों की सियासत तय हो गई। हार-जीत का फैसला हो चुका है। कहीं ढोल-नगाड़े बजे। कहीं मायूसी छाई है। 136 वोटों से राउरकेला इस्पात कारखाना श्रमिक संघ-बीएमएस (Rourkela Steel Plant Employees Union-BMS) चुनाव हार गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के 2 अधिकारी और 5 कर्मचारी को शिरोमणि अवॉर्ड

राउरकेला श्रमिक संघ-इंटक को जीत नसीब हुई। मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा इंटक को मिल गया है। प्रमाण पत्र मिलने के बाद इंटक के पास अधिकार होगा कि वह प्रबंधन के साथ समझौता कर सके। अब देखना यह होगा कि वादों पर कितना खरा उतरते हैं। फिलहाल, चुनावी गुणा-गणित पर आइए बात करते हैं।

Rourkela Union Election Result 2024: BMS increased by 185 votes, INTUC decreased by 1001, CITU increased by only 2 votes

ये खबर भी पढ़ें: मैत्रीबाग जू: 20 सांभर के बदले आए मगरमच्छ और बार्किंग डियर, जल्ट आएगा ऑस्ट्रिच

सेल आरएसपी के यूनियन चुनाव में 9437 कर्मचारियों में से 8949 ने वोट डाले थे। पिछले चुनाव और इस बार के चुनाव में मिले वोटों का अंतर हैरान करने वाला है। दो साल तक मान्यता में रही इंटक की लोकप्रियता काफी घटी है, वह भी शुभ अंकों में।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बीएसपी की बालिका टीम ने जीता रजत पदक

2021 के यूनियन चुनाव में राउरकेला श्रमिक संघ-इंटक (Rourkela Shramik Sangh-INTUC) को 5200 वोट प्राप्त हुए थे। अबकी बार 4199 वोट मिले। इंटक का 1001 वोट घट गया। बस, किस्मत अच्छी थी कि राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस (Rourkela Steel Plant Employees Union-BMS) के खाते में यह वोट पूरी तरह से शिफ्ट नहीं हुए। अगर, ऐसा होता तो निश्चित रूप से इंटक खतरे में नजर आती। जनरल सेक्रेटरी पीके बेहरा कहना है कि हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। रिटायरमेंट की वजह से वोट घटा है।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बीएसपी की बालिका टीम ने जीता रजत पदक

बीएमएस को पिछले चुनाव में 3878 वोट मिले थे, इस बार 4063 वोट ही मिल सके। इस तरह बीएमएस के खाते में 185 वोट अधिक पड़े। रिजल्ट यह है कि बीएमएस को 136 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद

वहीं, सीटू की बात की जाए तो बुरे दौर से गुजर रही है। रिजल्ट बता रहा है कि संगठन चारों-खाने चित हो चुका है। पिछले चुनाव में सीटू ने 160 वोट प्राप्त किए थे। दो साल के बाद चुनाव होने के बावजूद महज 2 वोट ही बढ़ा सकी। इसे 162 वोट मिला। सिर्फ 2 वोट ही सीटू का बढ़ सका।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 27 कर्मचारी-अधिकारी को ‘सेल शाबाश’ पुरस्कार

तीसरे नंबर पर राउरकेला मजदूर सभा-एचएमएस है। पिछले चुनाव में एचएमएस को 670 वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 208 वोट पर आ गई। 462 वोटों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि एचएमएस में गुटबाजी की वजह से वोटों का बिखराव हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र ने जीता जीईईएफ ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2024

चुनाव में यूनियनों को मिले वोट

19 वोट: आम मजदूर संगठन
08 वोट: इस्पात लेबर यूनियन
4063 वोट: राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ-बीएमएस
06: लौह मजदूर यूनियन
03 वोट: नार्थ ओडिशा वर्कर्स यूनियन
208 वोट: राउरकेला मजदूर सभा-एचएमएस
109 वोट: राउरकेला इस्पात कर्मचारी संघ
17 वोट: राउरकेला श्रमिक पंचायत
4199 वोट: राउरकेला श्रमिक संघ
35 वोट: राउरकेला स्टील मजदूर यूनियन
59 वोट: राउरकेला वर्कर्स यूनियन
162 वोट: स्टील इम्प्लाइज ट्रेड यूनियन-सीटू
63 वोट: कैंसिल
8951 वोट: कुल

ये खबर भी पढ़ें: 9436 कर्मचारी 12 को डालेंगे वोट, इंटक-बीएमएस में सीधी टक्कर, ये है राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ का घोषणा पत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 14वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 में एनएमडीसी की जय-जयकार, चाणक्य समेत मिले 12 अवॉर्ड
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.