Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU का मांग दिवस: NPS खत्म करो, OPS बहाल करो, NEPP के खिलाफ खुला मोर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU का मांग दिवस: NPS खत्म करो, OPS बहाल करो, NEPP के खिलाफ खुला मोर्चा

10/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CITU-Demand-Day-Abolish-NPS-restore-OPS
  • ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत सेवानिवृत्ति होते समय कर्मचारी की अंतिम बेसिक का 50% राशि मासिक पेंशन के रूप में दिया जाता था।
  • हर 6 महीने बाद महंगाई भत्ता जुड़ता था।
  • नई पेंशन स्कीम में ऐसी कोई गारंटी नहीं है। महंगाई भत्ता नहीं जुड़ता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सीटू के अखिल भारतीय आह्वान पर बुधवार को पूरे देश में सीटू से संबद्ध यूनियनों द्वारा मांग दिवस मनाया जा रहा है। 10 सूत्रीय मांगों को सरकार के सामने पेश कर उस पर अमल करने की मांग किया।

ये खबर भी पढ़ें Durg Breaking: SP, CSP, DSP, SDOP और जवानों के शहीद होने के बाद Family को ऐसे Help करेगा Police Department, देखिए वीडियो

मजदूर वर्ग के जीवन को गुलामी से बाहर निकालने की मांग की गई। इस कार्यक्रम के तहत भिलाई में आम बैठक कर मांगों पर चर्चा की गई।

चारों श्रम संहिताओं को रद्द करो, सभी श्रमिकों को 26000 न्यूनतम वेतन दो

सीटू नेताओं ने कहा-जब से मौजूदा केंद्र सरकार 2014 में केंद्र में सत्तासीन हुई है, तभी से मजदूरों के श्रम कानून को खत्म कर 29 श्रम कानून के बदले चार श्रम संहिताओं को लागू करने की बात करती रही है, जिस पर अमल करते हुए पिछले दिनों चार श्रम संहिताओं को लागू किया।

ये खबर भी पढ़ें केंद्रीय श्रम मंत्रालय से ESI और EPF पर बड़ी खबर, BMS ने मांगा 5000 रुपए न्यूनतम पेंशन

इसके लागू होते ही मजदूरों को श्रम कानून के तहत मिलने वाले अधिकांश अधिकार लगभग खत्म हो गए। सीटू इन चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग करती है। चार व्यक्तियों के परिवार के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 2400 कैलोरी ऊर्जा के लायक भोजन, सालाना 16 गज कपड़ा, बच्चों की पढ़ाई, 1 बीएचके मकान का किराया, दवाइयां पर होने वाला खर्च, मनोरंजन खर्च एवं सुरक्षित भविष्य के लिए किया जाने वाला न्यूनतम बचत हेतु न्यूनतम 26000 रुपए मासिक की आवश्यकता है। सीटू सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम 26000 रुपए वेतन देने की मांग करती है।

ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

एनपीएस खत्म करो ओपीएस बहाल करो

ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत सेवानिवृत्ति होते समय कर्मचारी की अंतिम बेसिक का 50% राशि मासिक पेंशन के रूप में दिया जाता था। हर 6 महीने बाद महंगाई भत्ता जुड़ता था। वहीं, नई पेंशन स्कीम में ऐसी कोई गारंटी नहीं है इसमें महंगाई भत्ता नहीं जुड़ता है। सीटू यह मांग करता है कि नई पेंशन स्कीम रद्द किया जाए एवं ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

आईटी एवं आईटीईएस सेक्टर को भी श्रम कानून के दायरे में लाओ

इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विसेज में काम करने वाले कर्मचारी भी श्रम कानून के दायरे में रहते हैं। किंतु सरकार ने अधिसूचना जारी कर इन्हें श्रम कानून से छूट दी है अर्थात इन पर श्रम कानून लागू नहीं होंगे यह 8 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए मजबूर होंगे।
सीटू ऐसी कर्मचारी विरोधी अधिसूचना को रद्द करने एवं काम के घंटे को 8 घंटे से ज्यादा बढ़ाने की वैधानिक संशोधन को निरस्त करने की मांग करता है।

ये खबर भी पढ़ें Stock Market Crash: आपके भी पैसे डूबे, SAIL, CIL, JSW, Adani, Tata के शेयर भाव गिरे औंधे मुंह

भिलाई सीटू करेगा एनईपीपी के खिलाफ संघर्ष

इस मांग दिवस के अवसर पर सीटू नेता ने कहा कि प्रबंधन द्वारा लागू किया गया नॉन एग्जीक्यूटिव प्रमोशन पॉलिसी (Non Executive Promotion Policy)  ने ना केवल कर्मियों के सामान्य रूप से हो रहे प्रमोशन पॉलिसी (Promotion Policy) पर हमला किया है, बल्कि कर्मियों को मानसिक रूप से परेशान भी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

इस पॉलिसी में कर्मियों को देने वाला रेटिंग सिस्टम एवं इस पॉलिसी के आड़ में प्रबंधन द्वारा जारी किए गए नए पदनाम, दोनों ही एक तरफा लागू किए गए मजदूर विरोधी निर्णय है इसके खिलाफ ठोस मांगों के साथ सीटू लगातार संघर्ष करेगा। और बहुत जल्द इस संदर्भ में प्रबंधन को पत्र देगा।

ये खबर भी पढ़ें Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट की कैंटीन में गिरा कर्मचारी, मचा हड़कंप, पिछले दिनों रेस्ट रूम में मिल चुकी है लाश

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Mediclaim Scheme Renewal पर बड़ी खबर, यहां बना सेंटर, जानिए तारीख
Next: Good News: लर्निंग लाइसेंस बनवाने RTO Office के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, यहां मिल रही सुविधा

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.