Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देवेंद्र यादव के लिए CM बघेल का रोड शो, कहा-470 रुपए में मिलेगा सिलेंडर और महिलाओं को 15 हजार
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

देवेंद्र यादव के लिए CM बघेल का रोड शो, कहा-470 रुपए में मिलेगा सिलेंडर और महिलाओं को 15 हजार

15/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CM-Baghels-road-show-for-Devendra-Yadav-said-cylinder-for-Rs-470-and-Rs-15-thousand-for-women
  • सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी मीडियम बना दिया जाएगा।
  • महिलाओं को 470 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा और हर महिला को 15000 शासन की तरफ से दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) बुधवार को एक के बाद एक रोड शो कर रहे थे। राज्य में शुक्रवार को आखिरी चरण का चुनाव होने वाला है। इससे पहले ही आज से चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने के पहले  सीएम भूपेश बघेल भिलाई पहुंचे। यहां वे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को जीताने के लिए भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में जम कर  धुआंधार रोड शो कर चुनाव प्रचार किया और जनता से भी अपील की कि वे भिलाई के युवा हृदय सम्राट, सबके प्रिय, सरल,सहज, विनम्र, ईमानदार विधायक श्री यादव को फिर से विधायक बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें :  EPFO की ताजा खबर: जीवन प्रमाण दीजिए, पेंशनर्स जमा कर रहे लाइफ सर्टिफिकेट, 30 नवंबर तक मौका

सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने रोड शो भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में किए। जहां उनका काफिला छावनी चौक, केनाल रोड चौक, गौतम नगर शिवालय, बापू नगर गुरुद्वारा, पीपल पेड़ स्कूल, श्री राम चौक, ओम लॉज चौक, सुभाष चौक, देवांगन मेडिकल स्टोर, अशरफी चौक से होकर गुजरा। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के रोड शो के दौरान उनके साथ विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोवर्धन पूजा पर ग्रामीणों के बीच गुजारा समय, होता रहा प्रचार

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel)  ने विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय था, जब खुर्सीपार और छावनी के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझते थे। यहां के लोगों के पास ना सड़क थी ना बिजली था, ना शुद्ध पानी था। लोगों को शुद्ध पीने के लिए पानी तक नहीं मिलता था। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार इस क्षेत्र में काम करते रहे। लोगों से मिलते रहे,उनकी समस्याओं को जानकर उनका निदान करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant में अब प्लेटों का डिस्पैच बढ़ेगा कई गुणा, C&IT ने बनाया सिस्टम

और आज पूरे क्षेत्र की छवि ही बदल गई है। भिलाई के मतदाताओं से सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने अपील की कि वे सोच समझकर कांग्रेस को ही वोट करें, क्योंकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे तो महिलाओं को 470 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा और हर महिला को 15000 शासन की तरफ से दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  BJP सरकार बनी तो खुर्सीपार कालेज की बनेगी बिल्डिंग, बीएड पाठ्यक्रम होगा शुरू, CM बिस्वा सरमा दहाड़े

इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर सशक्त बनाने के लिए ट्रेनिंग देकर रोजगार की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी मीडियम बना दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: वोटर टर्नआउट एप से मिलेगी मतदान प्रतिशत की पूरी जानकारी, रहिएगा अपडेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Patan Live: विजय बघेल विकराल टक्कर दे रहे, लेकिन भूपेश से पार पाना…, जोगी का साइलेंट वोट
Next: देवेंद्र यादव के हलफनामे पर सवाल, जानिए सीए पियूष जैन क्या-क्या बोले

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.