Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारी और अधिकारी में विवाद, गाली-गलौज, मामला उछलेगा एससी-एसटी आयोग तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारी और अधिकारी में विवाद, गाली-गलौज, मामला उछलेगा एससी-एसटी आयोग तक

06/02/2025 1 minute read
Dispute between employee and officer in Bokaro Steel Plant, matter will reach SC-ST Commission

बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के पहल पर सेल एससी एवं एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएम से मुलाकात की।

  • बीएसएल के आरएम एंड एमएचपी विभाग में कर्मचारी के साथ प्रबंधक नीतीश कुमार ने किया मानसिक उत्पीड़न।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल (Bokaro Steel plant) के आरएम एवं एमएचपी विभाग के विद्युत अनुभाग में विवाद हो गया है। कर्मचारी और अधिकारी का विवाद अब एससी-एसटी आयोग तक पहुंचने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025 से पहले मोदी सरकार बोली-वित्त वर्ष 2017-18 में बेरोजगारी दर 6% थी, 2023-24 में घटकर 3.2%

संजय कुमार अंबेडकर रविवार को द्वतीय पाली में एमसीसी 5 में कन्वेयर केपी 9-1 में कार्य कर रहे थे। मेंटेनेंस कार्य के दौरान एमसीसी-2 में कार्यरत कर्मचारी, ठेका श्रमिक और आदर्श कंपनी के लोग जुटे रहे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में मजदूर की मौत पर हंगामा, अधिकारियों से भिड़ंत, CGM सेफ्टी के सामने उड़ी धज्जियां

इसी बीच कुछ गड़बड़ी हुई और विभाग के सभी कन्वेयर रुक गए। प्रबंधक नीतीश कुमार पाली प्रभारी ने वायरलेस पर यह सूचना दिया। इसके बाद टीम वर्क दिखाते हुए कार्मिकों ने कार्य को सुचारू रूप से चालू कर दिया। परन्तु केपीसी 8 कन्वेयर के संचालन में थोड़ी देरी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: बिग न्यूज: सेल से रिटायर्ड अफसरों को बधाई हो, 11 माह के पर्क्स के एरियर का आदेश जारी

यह कन्वेयर एमसीसी 5 के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। फिर भी प्रबंधक नीतीश कुमार ने एमसीसी 5 में आकर संजय कुमार अंबेडकर को बिना सोचे समझे डाँटने फटकारने लगे। उन्होंने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। संजय की नौकरी खा जाने की धमकी दी।जाति सूचक शब्दों का भी उपयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: कई टन के एंगल का बंडल मजदूर पर गिरा, हड्डी-पसली टूटी, तड़प कर निकला दम

संजय अंबेडकर ने यह जानकारी सेल एससी एवं एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट (SAIL SC & ST Employees Federation Bokaro Unit) के अध्यक्ष शम्भु कुमार को अगले दिन दी। इसके बाद शम्भु कुमार ने विभाग के मुख्य महाप्रबंधक को नीतीश कुमार की शिकायत की।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, स्टील बंडल से दबकर मजदूर की मौत

बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के पहल पर सेल एससी एवं एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट (SAIL SC & ST Employees Federation Bokaro Unit) का प्रतिनिधिमंडल ने शम्भु कुमार अध्यक्ष बोकारो यूनिट सह सदस्य केन्द्रीय कमिटी के नेतृत्व में विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय में संजय अंबेडकर के मुद्दे पर वार्ता किया। नीतीश कुमार प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के 4 हजार समेत SAIL के 15 हजार अफसरों के खाते में पैसा, ये रही SEFI की जमीनी लड़ाई

शम्भु कुमार ने कहा कि अगर समय रहते नीतीश कुमार के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है तो फेडरेशन मामले को सेल अध्यक्ष और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष रखेगा। इस वार्ता में विभाग के ऑपरेशन से महाप्रबंधक जे दासगुप्ता, मैकेनिकल से महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश, इलेक्ट्रिकल से महाप्रबंधक शत्रुघन लाल साहू, मानव संसाधन से महाप्रबंधक सुशांत शिशिर, उपमहाप्रबंधक अभिषेक कुमार मेहता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: मैत्रीबाग फ्लॉवर शो का 2 दिन लूटिए मजा, देखिए गेंदे का जिराफ, महाकुंभ और पानी में फूलों की 3D रंगोली

फेडरेशन से संजय कुमार अंबेडकर, करतार सामंत महासचिव सह सदस्य केन्द्रीय कमिटी उपाध्यक्ष, राकेश कुमार उपकोषाध्यक्ष, प्रेमनाथ एचआरसीएफ प्रतिनिधि, आरएम एवं एमएचपी विभाग के प्रतिनिशी भीम मेहेरा और अरबिन्द कुमार मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट से 13 अधिकारी और 77 कर्मचारी रिटायर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BPL: भिलाई स्टील प्लांट प्रीमियर लीग सीजन 2 सेल SEQR CUP का आगाज सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड में
Next: SAIL ने MyGov के साथ मिलकर राष्ट्रीय कहानी लेखन प्रतियोगिता लांच की, 10 हजार तक इनाम

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.