Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग के फ्लॉवर शो का आगाज, परिवार संग आइए, आखिरी दिन है आज
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैत्रीबाग के फ्लॉवर शो का आगाज, परिवार संग आइए, आखिरी दिन है आज

01/02/2025 1 minute read
Maitribagh flower show begins, come with family, Sunday is the last day

भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा त्रिपर्णा दासगुप्ता ने मैत्रीबाग के मोमबत्ती गार्डन में बतौर मुख्य अतिथि फ्लॉवर शो का उद्घाटन किया।

  • मैत्रीबाग में आयोजित भव्य फ्लावर शो-2025 उद्घाटित। इस फ्लावर शो के लिए वृहद पैमाने पर तैयारियां की गई।
  • मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फ्लावर शो का अवलोकन किया और रंगोली तथा गमले में लगे पौधों की प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग (Bhilai Steel Plant – Maitribagh) में फ्लॉवर शो शुरू हो गया है। पहले दिन शनिवार को पुष्प प्रेमियों की भीड़ नजर आई। 110 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। आकर्षण का केंद्र महाकुंभ, डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, तबला वादक जाकिर हुसैन, तीजन बाई की रंगोली है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन मेडिसिन सिस्टम फेल, उठे सवाल

फूलों का जिराफ तैयार किया जा रहा है। करीब 20 फीट ऊंचे जिराफ में अच्छी क्वालिटी के गेंदे का फूल लगाया जा रहा है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित मेगा फ्लावर शो-2025 का उद्घाटन 1 फरवरी 2025 को मैत्रीबाग के मोमबत्ती गार्डन में मुख्य अतिथि भिलाई महिला समाज की अध्यक्षा त्रिपर्णा दासगुप्ता द्वारा संध्या 4:00 बजे किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की अतिरिक्त उपाध्यक्ष प्रणोती मुखोपाध्याय, अतिरिक्त उपाध्यक्ष मौली चक्रवर्ती, अतिरिक्त उपाध्यक्ष आशा तमर, अतिरिक्त उपाध्यक्ष मीरा पंडा तथा अतिरिक्त उपाध्यक्ष पूनम कुमारी सहित भिलाई महिला समाज की अन्य सदस्य महिलाएं उपस्थित थी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: अधिकारियों पर होगी FIR, बेटे को नौकरी देगा बीएसपी, लेटर तैयार,परिवार में कोहराम

इसके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) विष्णु कुमार पाठक, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) केके यादव, महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एनके जैन सहित उद्यानिकी विभाग और नगर सेवाएं विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में एचडी कुमार स्वामी बोले-भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना किया हूं, RINL को बनाऊंगा देश का नंबर 1 प्लांट

इस फ्लावर शो के लिए वृहद पैमाने पर तैयारियां की गई थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फ्लावर शो का अवलोकन किया और रंगोली तथा गमले में लगे पौधों की प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने फ्लावर शो में आयोजित स्टॉल और मोमबत्ती उद्यान का अवलोकन किया।

ये खबर भी पढ़ें: तेंदुए ने करा दिया भिलाई स्टील प्लांट में सेफ्टी नॉर्म्स का पालन

फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रकृति और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। जिनके अंतर्गत आवासीय व शालेय श्रेणियों में विभिन्न प्रकार के पुष्प, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज, फर्न, सेवंती, डहलिया, गुलाब, औषधीय वनस्पति एवं मौसमी पौधों इलायची, दालचीनी, हल्दी, अदरक आदि प्रदर्शित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel plant: परिवहन-डीजल संगठन के कर्मचारियों की विदाई में सब भावुक

बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया गया। इसके अलावा रंगोली का आयोजन भी किया गया। पुष्प प्रदर्शनी-2025 के दूसरे दिन फल, सब्जियों और कट फ्लावर तथा फलों से बनी रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025 से पहले मोदी सरकार बोली-वित्त वर्ष 2017-18 में बेरोजगारी दर 6% थी, 2023-24 में घटकर 3.2%

फ्लावर शो-2025 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने हेतु प्रबंधन द्वारा, मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई थी। मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन की साज-सज्जा सहित बागवानी से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में मजदूर की मौत पर हंगामा, अधिकारियों से भिड़ंत, CGM सेफ्टी के सामने उड़ी धज्जियां

यहाँ 100 से भी अधिक स्टाल लगाये गए थे, जिनमें वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर निगम और पर्यावरण विभाग के साथ विभिन्न नर्सरियों, उद्यानिकी और कृषि से संबंधित सामग्री का विक्रय करने वाले लोगों के स्टॉल भी लगे हुए है। ये सभी स्टॉल निःशुल्क है। पुष्प प्रदर्शनी के प्रथम दिन मैत्री बाग में दर्षकों की काफी संख्या नज़र आयी, जो पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग ले रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: बिग न्यूज: सेल से रिटायर्ड अफसरों को बधाई हो, 11 माह के पर्क्स के एरियर का आदेश जारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी एक्सीडेंट: 13 लाख में परिवार राजी, 3 लाख मिला कैश और अनुकंपा नियुक्ति का लेटर, होगा पोस्टमार्टम
Next: 17 अधिकारियों संग ईडी वर्क्स अंजनी कुमार भी रिटायर, बीएसपी ओए के मंच पर ये बोल गए…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.