Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मनीष पांडेय के बर्थ डे पर भिलाई में मैराथन, शहरवासियों संग दौड़ीं बस्तर की बेटियां, मनीष-रुक्मिणी प्रथम, शाम को दिखेगी सनातन की झलक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मनीष पांडेय के बर्थ डे पर भिलाई में मैराथन, शहरवासियों संग दौड़ीं बस्तर की बेटियां, मनीष-रुक्मिणी प्रथम, शाम को दिखेगी सनातन की झलक

Azmat ali 12/09/2026 1 minute read
Manish Pandeys Birthday Marathon in Bhilai daughters of Bastar ran alongside city residents a glimpse of Sanatan culture to be seen in the evening

मैराथन का हिस्सा छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय और शंकराचार्य टेक्नीकल कॉलेज की डायरेक्टर जया मिश्रा बनीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय का बर्थ डे इस बार खास हो गया। नक्सल मुक्त और शिक्षा का संदेश देने के लिए शहरवासियों के साथ बस्तर की बेटियां भी मैराथन में दौड़ीं। दौड़ जब शुरू हुई तो मौसम खुला हुआ था। वापसी के समय अचानक बारिश शुरू हुई, लेकिन मैराथन का कारवां थमा नहीं।

शहरवासियों संग बच्चियां दौड़ते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंची। जन्मदिन के कार्यक्रम को युवाओं ने अपने हाथों में ले रखा था। हर तरफ युवाओं की फौज ही नज़र आ रही थी। बेटे के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित मैराथन का हिस्सा छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी बने। मैराथन में हौसला बढ़ाने के लिए शंकराचार्य टेक्नीकल कॉलेज की डायरेक्टर जया मिश्रा भी पहुंचीं। करीब 1 हजार से ज्यादा लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग में चयनित प्रतिभागी-विजेता

मनीष — प्रथम, बैच 757 — बिलासपुर
आशुतोष सिंह — द्वितीय, बैच 712 — भिलाई
लिलेश्वर — तृतीय, बैच 107 — राजनांदगांव
विधि साहू — चतुर्थ, बैच 518 — भिलाई

महिला वर्ग:

रुक्मिणी साहू — प्रथम — भिलाई

शाम को सनातन आस्था का भव्य आयोजन

शाम को श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा भिलाई-दुर्ग में सनातन आस्था का एक और भव्य आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-9 चौक में शाम 4:30 बजे विशाल 51 फीट ऊंचे भगवा ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं महाआरती के साथ भगवा ध्वज फहराकर रामभक्ति की ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। समिति ने भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रवासियों, युवाओं, मातृशक्ति एवं सनातन धर्मावलंबियों से दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें: 4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

जानिए मनीष पांडेय का सियासी सफर

खेल के जरिए मैदान में उतरे। धर्म की राह तय करते हुए सियासी बिसात पर माहिर हो चुके हैं। 15 साल से सेवा का मार्ग चुने हुए हैं। हर जन्मदिन को खास बनाते हैं। दिव्यांगों के बीच समय गुजारते हैं। इस बार भी सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सामने भगवा ध्वज फहराकर बड़ा संदेश देंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायपुर के प्रभारी, रामजन्म उत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष और यंगिस्तान के चेयरपर्सन हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

शंकरा से बी.कॉम, पुणे से एमबीए

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के बेटे मनीष पांडेय की प्राथमिक शिक्षा भिलाई में हुई। शंकरा महाविद्यालय से बीकॉम किए और पुणे से एमबीए करने गए। साल 2013 में दादी का निधन हो गया। खबर मिलते ही फाइनल सेमेस्टर का एग्जाम छोड़कर भिलाई लौट आए। परिवार के गम में ऐसा खो गए कि पढ़ाई से दूरी होती गई।

राज्य और स्थानीय प्रशासन

ये खबर भी पढ़ें: रिसाली नगर निगम वार्ड आरक्षण: सभापति केशव बंछोर, भाजपा पार्षद की सीट महिला के लिए आरक्षित, मेयर शशि सिन्हा का वार्ड ओबीसी मुक्त, 33% बदली सूरत

कुछ इस तरह सियासत में पड़े कदम

पिता प्रेम प्रकाश पांडेय छत्तीसगढ़ की सियासत में एक धाकड़ नेता की पहचान बना चुके। घर का माहौल देखते हुए मनीष पांडेय ने युवाओं के बीच अपनी पहचान बनानी शुरू की। यंगिस्तान क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 2013 से शुरू कराया। साल 2013-14 विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में भी उतर गए। पापा प्रेम प्रकाश पांडेय के चुनाव प्रचार अभियान का जिम्मा खुर्सीपार और छावनी में संभाला।

सेक्टर 9 स्थित आफिस में बैठने लगे। साथ में यंगिस्तान क्रिकेट लीग शुरू किया। छत्तीसगढ़ क्रिकेट लीग कराया। 8 देशों में लाइव प्रसारण हुआ था। जनता के बीच पैठ बनाने का सिलसिला थमा नहीं और 2018 में और सक्रिय हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Charoda Nagar Nigam Ward Reservation: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महापौर निर्मल कोसरे की वार्ड सीट छिनी

राम जन्मोत्सव समिति को दिलाई नई पहचान

मनीष पांडेय क्रिकेट के साथ धर्म और आस्था की पिच पर भी जमकर खेलते रहे। राम जन्मोत्सव समिति को नई पहचान दिलाई। 1986 में खुर्सीपार से 1 ध्वज यात्रा निकलती थी। 2017 में राम जन्म समिति से 322 मंदिर जुड़ गए। देखते ही देखते 1000 हजार मंदिरों से ध्वज यात्रा निकाली जाती है।

बीएसपी के मुद्दे और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, सरकार से भी टकराए

साल 2018 में मुक्ति पखवाडा शुरू हुआ था। भिलाई नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ 70 वार्ड से अभियान शुरू किया। वहीं, धर्मांतरण के खिलाफ 250 किलोमीटर की पदयात्रा की। कुम्हारी, जामुल, वैशालीनगर, दुर्ग-भिलाई शहर, टाउनशिप, हुडको, रिसाली, रुआबांधा, जोरातराई को कवर किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Nigam Ward Reservation: आदित्य सिंह, दया सिंह, विनोद सिंह का वार्ड अब OBC, सभापति गिरधर, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एंथोनी, साकेत का वार्ड महिलाओं के हिस्से, पढ़ें डिटेल

भिलाई टाउनशिप में दूषित जलापूर्ति के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई। बीएसपी के श्रमिकों के मुद्दों पर सड़क पर बैठ गए थे। मनीष पांडेय के संघर्षों की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव खास रहा है। सीजीपीएससी घोटाले के खिलाफ भयानक रूप अपनाया और पुलिस के नाक में दम कर दिया था। गुस्साई सरकार ने एफआइआर तक कराया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भ्रष्टाचार की बारात निकाली थी।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजहरा अस्पताल की जरूरतों पर एक्शन में CMO इंचार्ज डॉ. उदय, सेक्टर 9 से बेड समेत जरूरी सामान रवाना
Next: रिसाली नगर निगम: BJP से मेयर टिकट की दौड़ में डॉक्टर पार्वती कुर्रे काफी आगे, रिसाली की बहू का रेलवे-BSP कनेक्शन

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.