Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Strike: थम नहीं रहा है प्रमोशन के मुद्दे पर हंगामा, उठी है BSP ईडी वर्क्स अंगुली, प्रबंधन मौन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Strike: थम नहीं रहा है प्रमोशन के मुद्दे पर हंगामा, उठी है BSP ईडी वर्क्स अंगुली, प्रबंधन मौन

18/01/2025 1 minute read
SAIL Strike: Uproar over promotion issue is not stopping, ED Works is pointing fingers, management is silent

अधिकारियों ने कर्मचारियों की सजा माफ कराने का रास्ता दिखाया है। गलती से हड़ताल में शामिल होने की बात लिखने को कही गई।

  • 100% हड़ताल को सफल करने वाले राजहरा, 95% से ज्यादा सफल हड़ताल करने वाले इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट नहीं रुका क्लस्टर चेंज प्रमोशन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हड़ताल में शामिल भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के कर्मचारियों का प्रमोशन रोके जाने का मामला थम नहीं रहा है। दावा किया गया कि ईडी वर्क्स अंजनी कुमार के आदेश पर ऐसा किया गया है, लेकिन इस पर प्रबंधन की ओर से कोई आधारिक जवाब नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज

लाख कोशिश के बाद भी प्रमोशन के मुद्दे पर ईडी वर्क्स के द्वारा मौखिक आदेश के तहत रोके गए प्रमोशन के मुद्दे पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात तो अब यहां तक होने लगी है कि कई अधिकारियों ने कर्मचारियों की सजा माफ कराने का रास्ता दिखाया है। कहा गया है कि एक पेपर पर लिखकर दीजिए कि गलती से 28 अक्टूबर की हड़ताल में शामिल हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती

कोई अधिकारी प्रमोशन रोकने की बात को जायज ठहरा रहा है। किंतु कई अधिकारी दबी जुबान ही सही प्रमोशन रोकने की बात को गलत ठहरा रहे हैं। उच्च प्रबंधन अपनी जिद के कारण यूनियनों से नहीं मिलना चाहता है।अर्थात वे यूनियनों से मिलने के मामले में टाल मटोल की नीति अपना रहे हैं।\

ये खबर भी पढ़ें: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

एक झूठ को छुपाने के लिए कहा जा रहा है 100 झूठ

जर्मन के तानाशाह शासक एडोल्फ हिटलर के प्रचार मंत्री जोसेफ ग्लोएबेल ने इस सिद्धांत को प्रतिपादित किया था कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वह सच लगने लगेगा। वहीं, हमारे बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोलना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन

बीएसपी कर्मचारी कहते हैं कि क्लस्टर चेंज प्रमोशन को रोकने के लिए प्रबंधन ने गोल-गोल कारण बताते हुए एक झूठ बोल दिया। अब उसको छुपाने के लिए 100 झूठ का सहारा लेने की नौबत आ गई है। यदि झूठ पर झूठ का यह सिलसिला चलता रहा तो जब सच सामने आएगा, तब और ज्यादा किरकिरी होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण

प्रबंधन बताए अवैध थी क्या 28 अक्टूबर की हड़ताल

संयुक्त यूनियन के द्वारा 28 अक्टूबर 2024 के 14 दिन पहले हड़ताल का नोटिस दिया गया था। इस हड़ताल को अवैध करार देने के लिए प्रबंधन ने मुख्य श्रम आयुक्त केंद्रीय से लेकर हर संभावित संभावनाओं को टटोल लिया। किंतु हड़ताल को अवैध घोषित नहीं करवा पाया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: RAKS का तीखा हमला, कर्मचारियों पर प्रबंधन का चुभता है नजरिया

बावजूद इसके प्रबंधन ने 27 अक्टूबर को गोलमोल नोटिस निकाल कर कर्मियों को भ्रमित करने का भरपूर प्रयास किया, जिसमें वे कामयाब ना हो सकी। अब इस बात का प्रचार कर रही है कि हड़ताल वैध नहीं था जिस पर यूनियन कह चुकी है कि यदि हड़ताल अवैध था तो प्रबंधन हड़ताल को अवैध करार दिए गए उस अवैध नोटिस को सार्वजनिक करें।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के नए डायरेक्टर इंचार्ज की तलाश शुरू, 11 फरवरी तक करें आवेदन, अनिर्बान दासगुप्ता हो रहे रिटायर

क्या ट्रेड टेस्ट में फेल करने का रचा जा रहा है खेल

सूचना जी के संज्ञान में यह बात आई है कि उच्च प्रबंधन के मौखिक आदेश पर प्रमोशन को रोकने के लिए गए अपने निर्णय को सही साबित करने के लिए अब कर्मियों के द्वारा दिए गए ट्रेड टेस्ट में ही फेल कर देने का खेल रचा जा रहा है, यदि यह सही है। यदि यह बात सही है तो प्रबंधन ऐसे किसी भी निर्णय को लेने से अपने आप को रोक लेना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट की निर्माण गाथा दिखेगी लेज़र शो में, बॉलीवुड सिंगर सुनाएंगे गाना

राजहरा के साथ-साथ बर्नपुर में भी मिला है हड़ताली कर्मियों को प्रमोशन

बीएसपी कर्मचारियों ने कहा-अपने जायज मांगों के लिए 100% हड़ताल को सफल करने वाले राजहरा से लेकर 95% से ज्यादा सफल हड़ताल करने वाले इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में किसी का भी कर्मी का क्लस्टर चेंज प्रमोशन नहीं रोका गया। अर्थात हड़ताल को आधार बनाकर गर्मियों पर गुस्सा निकालते हुए क्लस्टर चेंज प्रमोशन एवं क्वालिफिकेशन बेस
प्रमोशन रोकने का निर्णय केवल भिलाई इस्पात संयंत्र के संयंत्र क्षेत्र में ही किया गया है, जो कि द्वेष पूर्वक है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, मकर संक्रांति पर 318 लोगों का गृह प्रवेश

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: यात्रीगण ध्यान दें…दुर्ग और पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर मिलेगा फास्ट फूड
Next: SAIL बायोमेट्रिक पर गहराया विवाद, NJCS का हिस्सा हो खदान, श्रमायुक्त तक पहुंचा मामला

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.