Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • हादसा रोकना है तो अब चुप मत रहिए, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को करें शर्मिंदा, ये नंबर 0788-286-1212, 0788-286-1111
  • छत्तीसगढ़
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हादसा रोकना है तो अब चुप मत रहिए, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को करें शर्मिंदा, ये नंबर 0788-286-1212, 0788-286-1111

Azmat ali 14/07/2026 1 minute read
Call 0788-286-1212 or 0788-286-1111 to Prevent Accidents at the Bhilai Steel Plant

एक फोन... एक सूचना... और शायद किसी परिवार का चिराग बुझने से बच जाए। आप बीएसपी में हादसा रोकने में मददगार बनिए।

  • यदि आपकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होती है तो सीधे ईडी (वर्क्स) कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्लांट के अंदर खतरा दिखे तो अब चुप रहना भी लापरवाही मानी जाएगी। किसी कर्मचारी या ठेका मजदूर की जान जाने के बाद शोक जताने, प्रदर्शन करने या जिम्मेदार तलाशने से बेहतर है कि हादसे से पहले ही उसे रोक दिया जाए। इसके लिए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने कर्मचारियों को भी सीधेतौर पर पॉवर दिया है।

यदि किसी भी विभाग में सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है, मशीन खराब है, प्लेटफॉर्म टूटा है, बैरिकेडिंग नहीं है, ऊंचाई पर बिना सुरक्षा के काम कराया जा रहा है या कोई भी ऐसी स्थिति दिख रही है, जिससे हादसा हो सकता है, तो तुरंत 0788-286-1212 या 0788-286-1111 पर फोन करें।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने से बचाओ: आज शाम परिवार संग सब आओ

सबसे खास बात यह है कि प्रबंधन खुद कर्मचारियों से कह रहा है कि अगर शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है तो दोबारा फोन कर संबंधित अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करिए। बार-बार सूचना दीजिए। सवाल पूछिए कि आखिर खतरा खत्म क्यों नहीं किया गया। अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाइए। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। प्रबंधन को शर्मिंदा तो कीजिए। इसके लिए आपको हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।

भिलाई स्टील प्लांट में पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिन्हें समय रहते रोका जा सकता था। छोटी-सी लापरवाही ने कई परिवारों से उनके अपने छीन लिए। इसलिए अब सिर्फ सेफ्टी विभाग या अधिकारियों के भरोसे बैठना पर्याप्त नहीं है। हर कर्मचारी और ठेका मजदूर की जिम्मेदारी है कि वह खतरा देखते ही आवाज उठाए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के अफसर पर हाथ उठाना ठेकेदार को पड़ेगा भारी, देख रहा था औकात, अब पैरवी की बात

याद रखिए, हादसे के बाद सीना पीटने से किसी की जान वापस नहीं आती। हर परिवार यही चाहता है कि उसका बेटा, बेटी, पति, पत्नी, पिता या मां ड्यूटी पूरी कर सुरक्षित घर लौटे। यह तभी संभव है, जब खतरे की सूचना समय रहते संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे।

यदि आपकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होती है तो सीधे ईडी (वर्क्स) कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखिए। वहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नाम बताना भी जरूरी नहीं है। कर्मचारी सीधे ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार से मिलकर सुरक्षा संबंधी सुझाव और शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: एनएमडीसी बचेली-किरंदुल के 764 कर्मचारियों-सेवानिवृत्त कार्मिकों की अटकी उच्च पेंशन

ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा से जुड़ी कोई भी सूचना छोटी नहीं होती। कहीं भी टूटी रेलिंग, खराब मशीन, रिसाव, असुरक्षित कार्य, जर्जर प्लेटफॉर्म, बिना सुरक्षा उपकरण के काम या किसी भी प्रकार की लापरवाही दिखे तो तुरंत 0788-286-1212 और 0788-286-1111 पर सूचना दें। समय रहते उठाया गया कदम और एक फोन कॉल किसी कर्मचारी की जान बचा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant हादसे के बाद BSP में लाइन ऑफ फायर से कर्मचारियों को रख रहे दूर, पढ़ें कैसे

हैरानी की बात यह है कि हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बावजूद अधिकांश कर्मचारी इनका इस्तेमाल ही नहीं करते। नतीजा यह होता है कि कई गंभीर खतरे अधिकारियों तक समय पर पहुंच ही नहीं पाते। यदि हर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन नंबरों पर सूचना देना शुरू कर दे, तो प्लांट में होने वाले कई बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन और लीव कार्ड जुलाई से ही दें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने से बचाओ: आज शाम परिवार संग सब आओ
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बाहर आज शाम 6 बजे पति-पत्नी, बच्चों को लेकर आइए, अस्पताल बचाइए

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
BSP Cycling Athletes who won 18 gold 9 silver and 2 bronze medals felicitated at the BSP OA premises
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Cycling: 18 गोल्ड, 9 सिल्वर, 2 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का बीएसपी ओए के आंगन में सम्मान

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.