Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधानसभा चुनाव: भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा का बड़ा बयान
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव: भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा का बड़ा बयान

13/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-statement-of-Joint-Trade-Union-Morcha-of-Bhilai-Steel-Plant-regarding-assembly-elections
  • कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के संयुक्त ट्रेड यूनियनों (Joint Trade Unions)  की बैठक इंटक कार्यालय (INTUC) में हुई। चर्चा पश्चात भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) में कार्यरत कर्मियों, उनके परिजनों एवं आम जनता से अपील किया गया कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में भिलाई नगर विधानसभा, वैशाली नगर विधानसभा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, दुर्ग शहर विधानसभा सहित संयंत्र के कर्मियों के निवासरत सभी क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें एवं भाजपा को परास्त करें।  बैठक में इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, ऐक्टू, लो ई मू, इस्पात श्रमिक मंच, स्टील वर्कर्स यूनियन के नेता शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें :  भरी दिवाली अंधेरे में डूबा VVIP विधानसभा क्षेत्र

यूनियन नेता बोले-मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करता रहा है भाजपा

चर्चा के दौरान संयुक्त यूनियनों के नेताओं ने कहा कि अभी तक सेल के अंदर 9 वेतन समझौता को पूर्ण किया जा चुका है। l 1 जनवरी 2017 से लागू होने वाले 10वां वेतन समझौता का पूर्ण होना बाकी है। पूर्व के सभी 9 वेतन समझौता में कभी भी कर्मियों के वेज रिवीजन का एरियर्स नहीं रोका गया, किंतु पहली बार ऐसा हुआ है कि केंद्र में स्थित मौजूदा भाजपा सरकार ऐसे ऐसे नीतियों को बनाकर सार्वजनिक उद्योग के प्रबंधन को निर्देशित कर रही है, जिसके कारण सेल के कर्मियों का 39 महीने का एरियर्स रोका गया है केंद्र सरकार का हवाला देकर सेल प्रबंधन ने कर्मियों के असीमित ग्रेच्युटी को 20 लाख तक सीमित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP बायोमेट्रिक पर खुलासा: भाजपा का आरोप-कांग्रेस सरकार रहते बनी थी सहमति

श्रम कानून में बदलाव कर सप्ताह में 70 घंटा काम करवाने के भाजपा एवं उनके कॉर्पोरेट मित्रों के मंसूबों को लागू करवाने का प्रयास जारी है l भाजपा सरकार ने ही 29 श्रम कानून को खत्म कर मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को बनाया है l ऐसी स्थिति में इस विचारधारा को परास्त करना बहुत जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

बायोमेट्रिक पर हुए बयान बाजी का संयुक्त यूनियनों ने किया विरोध

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद सबसे पहले मंत्रालय के विभिन्न विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को बलपूर्वक लागू करवाया गया आज चुनाव को देखते हुए वोटो के खातिर भाजपा के स्थानीय नेता 2014 के मसौदे का हवाला देकर संयुक्त यूनियनों पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

यदि भाजपा सरकार बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के खिलाफ थी तो केंद्र सरकार को बोलकर इस पर रोक लगवा सकती थी। किंतु उनके कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। इसीलिए यह सब बयानबाजी चुनावी जुमले के सिवाय कुछ भी नहीं है, जिसका संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा कड़े शब्दों में विरोध करते हुए निंदा करता है। सभी से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करता है।

ये खबर भी पढ़ें : Lease Deed:  Bhilai टाउनशिप में ट्रांसफर और लीज की शेष राशि भुगतान केस की लीज डीड रजिस्ट्री शुरू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वैशालीनगर के बीजेपी प्रत्याशी रिकेश सेन ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, आयोग ने भेजा नोटिस
Next: Bhilai Steel Plant के रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग में कार्मिकों को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.