Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: इंतजार के बाद EPFO की आई बड़ी रिपोर्ट, टेंशन दूर
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: इंतजार के बाद EPFO की आई बड़ी रिपोर्ट, टेंशन दूर

21/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Employees-Provident-Fund-Organization-EPFOs-big-report
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अप्रैल 2024 के दौरान सर्वाधिक 18.92 लाख सदस्य जुड़ें।
  • अप्रैल 2024 के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 8.87 लाख नए सदस्य नामांकित हुए।
  • महिला सदस्य जुड़ाव लगभग 3.91 लाख रहा, जो मार्च 2024 के महीने की तुलना में लगभग 35.06 प्रतिशत अधिक।

सूचनजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) से बड़ी खबर आ गई है। जिस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था, उसे ईपीएफओ (EPFO) ने सार्वजनिक कर दिया है। ईपीएफओ से जुड़े सदस्यों की पूरी जानकारी अब आप यहां पढ़ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत का ई-श्रम पोर्टल छाया स्विट्जरलैंड के जिनेवा में, श्रमिक इन सुविधाओं का लें लाभ

ईपीएफओ (EPFO) के पेरोल डेटा के मुताबिक अप्रैल 2024 के महीने में 18.92 लाख सदस्य जोड़े गए हैं। यह वृद्धि अप्रैल 2018 में पहले पेरोल डेटा प्रकाशित होने के बाद सर्वाधिक है। पिछले महीने मार्च 2024 की तुलना में चालू महीने के दौरान सदस्यों की संख्या में 31.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इसके अलावा, वर्ष-दर-वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि अप्रैल 2023 की तुलना में सदस्यों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सदस्यता में इस वृद्धि को विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिसमें रोजगार के अवसरों में वृद्धि, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और ईपीएफओ के आउटरीच कार्यक्रमों की प्रभावशीलता शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में इंवेस्टमेंट: निवेशकों ने मुख्यमंत्री साय से मिलकर सीजी में निवेश करने में दिखाई रूचि

8.87 लाख नए सदस्य

डेटा से पता चलता है कि अप्रैल 2024 के दौरान लगभग 8.87 लाख नए सदस्य नामांकित हुए हैं। डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग कर्मचारी है जो अप्रैल 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 55.50 प्रतिशत है। यह पहले की प्रवृत्ति के अनुरूप है जो दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी करने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC NEWS: कर्मचारी राज्य बीमा योजना से बड़ी खबर, रिपोर्ट सार्वजनिक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से बाहर निकल गए थे

पेरोल डेटा से पता चलता है कि लगभग 14.53 लाख सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) से बाहर निकल गए थे और बाद में इसमें शामिल हो गए। यह आंकड़ा मार्च 2024 के पिछले महीने की तुलना में 23.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदली और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी, NPS, पेंशन पेंशनभोगियों, मूल वेतन, DA, 8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर

अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना। इस प्रकार, दीर्घकालिक वित्तीय सुविधाओं को यथावत रखा और अपनी सामाजिक सुरक्षा का विस्तार किया।

लिंगानुपात और महिलाओं का आंकड़ा पढ़िए

पेरोल डेटा के लिंगानुपात विश्लेषण से पता चलता है कि 8.87 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.49 लाख नई महिला सदस्य हैं। महीने के दौरान महिला सदस्य जुड़ाव लगभग 3.91 लाख रहा, जो मार्च 2024 के महीने की तुलना में लगभग 35.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। महिला सदस्यों में वृद्धि अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक परिवर्तन का संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी, NPS, पेंशन पेंशनभोगियों, मूल वेतन, DA, 8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर

जानिए राज्यवार ईपीएफओ का क्या है आंकड़ा

पेरोल डेटा के राज्यवार विश्लेषण से पता चलता है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा के 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सदस्य वृद्धि सबसे अधिक है।

इन राज्यों में महीने के दौरान कुल 11.03 लाख सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) से जुड़ें जो सदस्यों की संख्या में वृद्धि का लगभग 58.30 प्रतिशत हिस्सा है। इस दौरान सबसे अधिक महाराष्ट्र में 20.42 प्रतिशत सदस्य जुड़ें है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनभोगियों ने की BJP के पिछड़ने की समीक्षा, उड़े होश

इन उद्योगों से अच्छे रिजल्ट आ रहे

उद्योग-वार आंकड़ों की प्रत्येक महीने की तुलना के आधार पर पता चलता है कि विशेषज्ञ सेवाएं, व्यापार-वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या सामान्य इंजीनियरिंग उत्पाद, इंजीनियर – इंजीनियरिंग ठेकेदार, स्कूल, भवन और निर्माण उद्योग, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल आदि उद्योगों में लगे प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सदस्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुल सदस्यता में से, लगभग 41.41प्रतिशत की वृद्धि विशेषज्ञ सेवाओं (मानव शक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि सहित) से हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension Big News: BSP के पूर्व अधिकारी पहुंचे NCOA के कार्यकारी अध्यक्ष के पास, सुप्रीम कोर्ट की दुहाई

यूनिवर्सल एकाउंट नंबर आदि की जानकारी

पेरोल आंकडे़ अनंतिम हैं, क्योंकि आंकड़ा तैयार करना सतत प्रक्रिया है, क्योंकि कर्मचारी रिकार्ड को अद्यतन करना एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए पिछला डेटा हर महीने अपडेट किया जाता है। अप्रैल-2018 के महीने से, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) सितंबर 2017 की अवधि को कवर करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: आप कर रहे है Joint Declaration तो आसपास से इन्हें बनाएं Official Authorised

मासिक पेरोल डेटा में, आधार सत्यापित यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number) (यूएएन) के माध्यम से पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation (EPFO)) में शामिल होने वाले सदस्यों, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कवरेज से बाहर निकलने वाले मौजूदा सदस्यों और बाहर निकलने वाले लेकिन सदस्यों के रूप में फिर से शामिल होने वाले सदस्यों की गिनती को शुद्ध मासिक पेरोल पर पहुंचने के लिए लिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO NEWS: IGMS है बड़े काम का पोर्टल, घर बैठे मिलेगी बड़ी फैसिलिटी, जानें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: HD Kumar Swamy के दफ्तर पहुंचा SAIL वेतन, बोनस, नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौता, खारिज करने की मांग
Next: SAIL BSP कर्मचारियों के गिफ्ट खरीदी में दुकानदार से दलाली मांग रहे नेताजी…

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.