Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट में इंटक की जीत का जश्न भिलाई में मना, मुंह कराया मीठा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट में इंटक की जीत का जश्न भिलाई में मना, मुंह कराया मीठा

14/11/2024 1 minute read
INTUC's victory in Rourkela Steel Plant celebrated in Bhilai

भिलाई इंटक के महासचिव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। राउरकेला टीम को बधाई दी।

  • भिलाई स्टील प्लांट के यूनियन चुनाव को लेकर इंटक का बड़ा दावा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) में मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए हुए चुनाव में इंटक को जीत नसीब हुई। 136 वोट से चुनाव जीत कर लगातार दूसरी बार मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा प्राप्त किया। इंटक की इस उपलब्धि पर भिलाई स्थित स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक (Steel Employees Union INTUC) के कार्यालय में मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट गैस रिसाव पर प्रबंधन का आया बयान,पढ़िए डिटेल

12 नवंबर को राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) में मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव हुआ, जिसमें इंटक यूनियन को 4192 मिले। वहीं, बीएमएस को 4037 वोट मिला। इस तरह इंटक 136 वोट से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा प्राप्त कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP गैस रिसाव हादसा: फर्नेस लाइट-अप पर रोक, एरिया सील, सेफ्टी आफिसर पर गिरेगी गाज, एक्शन में राज्य सरकार

महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा-राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) के यूनियन चुनाव में बीएमएस के समर्थन में एक राजनीतिक दल ने बहुत अधिक हस्तक्षेप किया, उसके बाद भी बीएमएस को जीत नहीं मिली, क्योंकि कर्मचारी का विश्वास इंटक के प्रति था।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Crash: सेल, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील, अडानी के शेयर से भारी नुकसान

पिछले कार्यकाल में वहां की मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक ने कर्मचारी हित में बहुत से काम कराए। इससे कर्मचारियों में विश्वास हो गया कि कर्मचारी हित में यदि कोई यूनियन काम कर सकती है तो वह इंटक ही है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दी CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी, एयरपोर्ट, मेट्रो संग कमांडो के रूप में संभालेंगी VIP सुरक्षा

राउरकेला इंटक की जीत पर स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक भिलाई के महासचिव वंश बहादुर सिंह वहां की इंटक टीम को बधाई दी। कहा-राउरकेला इस्पात संयंत्र (Rourkela Steel Plant) के कर्मचारियों के हित में आगे और अच्छा काम कराएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भिलाई में होने वाले यूनियन चुनाव में यहां के कर्मचारी भी इंटक यूनियन को भारी मतों से विजई बनाएंगे, क्योंकि कर्मचारियों को यह विश्वास होने लगा है कि इंटक यूनियन को कर्मचारी हित में काम करने का लंबा अनुभव है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र गैस हादसे पर ताज़ा अपडेट: पाइप में दिखा बड़ा छेद, 2 घंटे तक गैस रिसाव

यूनिट लेबल पर प्रबंधन के साथ बिना तालमेल के कर्मचारी हित में काम करना मुश्किल होता है। कर्मचारियों ने पिछले कुछ सालों में देख लिया है। कर्मचारी अपना प्रतिनिधि यूनियन इसलिए चुनता है, ताकि वह कर्मचारियों के वेलफेयर के लिए एवं आर्थिक विकास के लिए काम कराए। यह काम इंटक ही करा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: 14वें पीआरसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 में एनएमडीसी की जय-जयकार, चाणक्य समेत मिले 12 अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 हायर पेंशन: न्याय मिलने में इतना विलंब क्यों, सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले…
Next: UPSC declares Final Result of the Combined Medical Services Examination 2024

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.