Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Durgapur Steel Plant एक्सीडेंट में झुलसे 1 और कर्मी की मौत, CGM-DSO सस्पेंड, पर गुस्सा शांत नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Durgapur Steel Plant एक्सीडेंट में झुलसे 1 और कर्मी की मौत, CGM-DSO सस्पेंड, पर गुस्सा शांत नहीं

11/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Durgapur-Steel-Plant-1-more-worker-dies-CGM-DSO-suspended-but-anger-not-calmed
  • बिनय कुमार हरिजन की मौत की खबर लगते ही दुर्गापुर स्टील प्लांट के सभी ट्रेड यूनियन के नेता मिशन हॉस्पिटल पहुंच गए।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel plant) के एक और कर्मी की मौत हो गई है। 80 प्रतिशत झुलसे कर्मी ने इलाज के दौरान मिशन हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। लगातार दूसरी मौत हो गई है। इसी तरह अलॉय स्टील प्लांट में एक अन्य कर्मी की मौत रविवार को हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के Durgapur Alloy Steel Plant में हादसा, 80% झुलसा कर्मचारी

सेल के डीएसपी में 29 फरवरी को हादसा हुआ था। सीनियर मैनेजर समेत 5 कर्मचारी चपेट में आए थे इसमें 80% झुलसे मजदूर सर्बशित धनगर-ट्रेड अपरेंटिस की सबसे पहले मौत हुई थी। 6 मार्च को मौत हो गई थी। सोमवार को 24 वर्षीय Binay kumar Harijan (Trade Apprentice) की भी मौत हो गई है। वह पश्चित बर्धमान के Porascoal Colliery (Kajora) का रहने वाले था।

ये खबर भी पढ़ें :Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

बिनय कुमार हरिजन की मौत की खबर लगते ही दुर्गापुर स्टील प्लांट के सभी ट्रेड यूनियन के नेता मिशन हॉस्पिटल पहुंच गए। डीएसपी प्रबंधन से मांग किया है कि नियमित कर्मचारी की तरह परिवार से व्यवहार किया जाए।

नियमित कर्मचारी के आश्रित को जो सुविधाएं दी जाती है, वही लाभ मृतक Trade Apprentice बिनय कुमार के परिवार वालों को दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL DSP Accident: पांचों जख्मी अधिकारी-कर्मचारी Mission Hospital रेफर, दुर्गापुर स्टील प्लांट में प्रोडक्शन ठप, देखिए वीडियो

सीजीएम और डीएसओ को सस्पेंड

सीजीएम बीओएफ बीपी राव और डीएसओ सौमन चटर्जी को सस्पेंड किया जा चुका है। जांच कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की जा रही। सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर कब तक मौत का सिलसिला प्लांट में चलता रहेगा। सेफ्टी के साथ समझौता हो रहा है। लगातार हादसे हो रहे हैं। कर्मचारी की जान जा रही है।

SAIL Bonus 2023: दुर्गापुर में 30 को बाइक रैली, 2 को ED का घेराव, BSP में 27 को प्रदर्शन, संयुक्त यूनियन की बड़ी तैयारी

29 फरवरी को हादसा हुआ था

29 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे दुर्गापुर स्टील प्लांट के एसएमएस के बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (बीओएफ) में कनवर्टर-2 में दुर्घटना हुई थी। स्कर्ट, हुड और स्टैक से पानी के रिसाव के कारण कनवर्टर-2 में ब्लास्टिंग के कारण यह हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : Durgapur Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट, SWFI ने SAIL चेयरमैन को भेजी खामियों की लिस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Chapter of Cost Accountants: बजट, ऑडिट असेसमेंट, अप्रत्यक्ष करों में कारण बताओ नोटिस, इंडस्ट्री और AI पर महामंथन
Next: EPS 95 पेंशन की ताज़ा खबर: EPFO कार्यालय के बाद अब कलेक्टर को पेंशनर्स ने घेरा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.