Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश को किचन में पानी उबालने के अलावा कुछ नहीं आता, महिला कार्मिकों को दिया गुरुमंत्र…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश को किचन में पानी उबालने के अलावा कुछ नहीं आता, महिला कार्मिकों को दिया गुरुमंत्र…

09/03/2024 1 minute read
SAIL-Chairman-Amarendu-Prakash-does-not-know-anything-except-boiling-water-in-the-kitchen-gave-Gurumantra-to-women-employees…
  • फैमिली और वर्क प्लेस की जिम्मेदारी एक-दूसरे को सहयोग करते हैं। वर्क प्लेस पर बहुत मेहनत करना जरूरी नहीं है। स्मार्ट वर्क कीजिए। यह हार्ड वर्क से ज्यादा कारगर है। फैमिली को महत्व दीजिए, जितना काम को महत्व देते हैं।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने अपने मन की बात खुलकर की। महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने सारे राज खोलकर रख दिए।

ये खबर भी पढ़ें :Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

सेल (SAIL) की महिला कार्मिकों को महिला दिवस (International Women’s Day 2024) के अवसर पर संबोधित करते हुए दम भर दिया। हौसला बुलंद किया। प्लांट और घर के बीच तालमेल बैठाने, दिन-रात मेहनत के बजाय स्मार्ट वर्किंग का गुरु मंत्र दिया।

ये खबर भी पढ़ें :Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

चेयरमैन ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें किचन में पानी उबादलने के अलावा कुछ भी नहीं आता है। इस कमी को स्वीकारने में मुझे गुरेज नहीं। इसी तरह सबको अपने अंदर की कमी को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने की तरफ सोचना होगा।

ये खबर भी पढ़ें :Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

सेल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि 6 प्रतिशत को 30 प्रतिशत तक ले जाना है। अब महिलाओं को खास अवसर भी मिल रहा है। प्लांट में फिजिकल लेबर कम हो रहा है। टेक्नोलॉजी की वजह से श्रम कम लग रहा है। ऐसे में महिलाओं को यहां अवसर है। हम सबके सामने सोमा मंडल एक नज़ीर हैं। दुनिया के किसी भी स्टील कंपनी की पहली चेयरमैन सोमा मंडल बनी थीं।

ये खबर भी पढ़ें :Bhilai Steel Plant में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को मिलेगी नौकरी, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

जब अमरेंदु ने सोमा मंडल से कहा इतनी तकलीफ…

सेल कारपोरेट आफिस में डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह समेत उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में चेयरमैन ने सोमा मंडल का एक किस्सा सुनाया। चेयरमैन ने कहा-एक बार उन्होंने पूर्व चेयरमैन से पूछा-मैडम आपकी जिंदगी में इतनी तकलीफ होने के बाद भी यहां तक पहुंचीं।

ये खबर भी पढ़ें :International Women’s Day 2024: BSP की महिला कर्मचारियों-अधिकारियों का कार्यस्थल पर ही सम्मान करेगा BMS

जवाब आया-कौन सी तकलीफ…। मैं काम कर रही थी, मैंने सोचा ही नहीं था कि मुझे कोई तकलीफ है। आपके सामने बाधा है। आप बीजी हो जाते हैं तो सब भूल जाते हैं। यही सोच सबको अपनाना चाहिए। आप अपनी तकलीफ और बाधा देखते रहेंगे तो इसको पार नहीं कर पाएंगे। आगे देखने की आदत डालें।

ये खबर भी पढ़ें :International Women’s Day 2024: BSP की महिला कर्मचारियों-अधिकारियों का कार्यस्थल पर ही सम्मान करेगा BMS

वेलफेयर पॉलिसी बढ़ी…

सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा-वेलफेयर पॉलिसी बढ़ी है। सरकार की सारी पॉलिसी स्वीकार कर ली गई है। बावजूद, कुछ लगता है तो सुझाव दीजिए। हम लोग स्वीकार करेंगे। सखी पोर्टल आगे काम करने की मदद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें :International Women’s Day 2024: BSP की महिला कर्मचारियों-अधिकारियों का कार्यस्थल पर ही सम्मान करेगा BMS

डायरेक्टर पर्सनल महिला कार्मिकों से करेंगे संवाद

चेयरमैन ने कहा-नंबर वन तब बनेंगे, जब सबके दिल में होंगे। सबकी सहभागिता होनी चाहिए। डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह कुछ समय-समय पर आप लोगों के साथ बैठकर करते रहेंगे और सुझाव लेंगे।

घर और परिवार के बीच तालमेल बैठाने पर सेल चेयरमैन ने कहा-अक्सर लोग बोलते हैं कि दो नांव पर एक साथ चलना ठीक नहीं। इस सोच को बदलना होगा। आज इसमें कोई अंतर नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें :वित्तीय वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही में लंबी छलांग की ओर Bhilai Steel Plant, पढ़िए आंकड़े

फैमिली और वर्क प्लेस की जिम्मेदारी एक-दूसरे को सहयोग करते हैं। वर्क प्लेस पर बहुत मेहनत करना जरूरी नहीं है। स्मार्ट वर्क कीजिए। यह हार्ड वर्क से ज्यादा कारगर है। फैमिली को महत्व दीजिए, जितना काम को महत्व देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ में सिर्फ BSP कर्मचारी के खाते में आई बढ़ी EPS 95 हायर पेंशन, बाकी इंतजार में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दिव्यांगों के लिए बड़ी खबर, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में खास अवसर, एमओयू साइन
Next: EPS 95 पेंशन: पेंशनर्स की मांग EPFO-सरकार लौटाए जमा पैसा, उसी पैसे से खोलेंगे चाय-पान और पकौड़े की दुकान

Related Stories

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.