Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सभी बैंकों के Pension Portals होंगे पेंशनभोगी पोर्टल में Integrated
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

सभी बैंकों के Pension Portals होंगे पेंशनभोगी पोर्टल में Integrated

13/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Pension-portals-of-all-pension-disbursing-banks-will-be-integrated-into-the-pensioner-portal-of-the-Department-of-Pension-and-Pensioners-Welfare
  • बैंक ऑफ इंडिया के एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल के शुभारंभ के साथ, पांच बैंक इस एकल खिड़की से सेवाएं प्रदान करने के लिए एकीकृत किए जा चुके हैं।
  • सभी पेंशन वितरण बैंकों के पेंशन पोर्टलों को पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के पेंशनभोगी पोर्टल में एकीकृत (Integrated) किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) से बड़ी खबर है। ईपीएस 95 पेंशन (EPS 95 Pension) समेत तमाम पेंशन को लेकर ईपीएफओ (EPFO) की बड़ी तैयारी है। सभी पेंशन वितरण बैंकों के पेंशन पोर्टलों को पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के पेंशनभोगी पोर्टल में एकीकृत (Integrated) किया जाएगा, ताकि पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी पेंशन योजना 1995: कनार्टक हाईकोर्ट के फैसले पर अब ये करने जा रहा EPFO

पिछले दिनों बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)  के एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल (Integrated Pensioners Portal) के शुभारंभ के साथ, पांच बैंक इस एकल खिड़की से सेवाएं प्रदान करने के लिए एकीकृत किए जा चुके हैं। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए अनेक पहल की हैं। पेंशनभोगियों का डिजिटल सशक्तिकरण ऐसी ही एक पहल है और इसे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और भविष्य पोर्टल जैसे विभिन्न माध्यमों से लागू किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : BMS गुटबाजी पर चन्ना केशवलू का बड़ा बयान, कहा-फर्जीवाड़ा करने वाले जाएंगे जेल

इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में पीपीओ जारी करने और डिजिलॉकर तक

पारदर्शिता, डिजिटलीकरण और सेवा वितरण के उद्देश्य के अनुरूप, भविष्य प्लेटफॉर्म ने पेंशन प्रसंस्करण और भुगतान का ओर से छोरतक डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया है, जो सेवानिवृत्त व्यक्ति द्वारा अपने कागजात ऑनलाइन दाखिल करने से लेकर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में पीपीओ जारी करने और उसके डिजिलॉकर में जाने तक होता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO, 38 हजार पेंशन, इंवेस्टमेंट, रिटर्न और कैलकुलेशन पर बड़ा दावा

01.01.2017 से ‘भविष्य’ मंच, एक एकीकृत ऑनलाइन पेंशन प्रसंस्करण प्रणाली को केंद्र सरकार के सभी विभागों के लिए से अनिवार्य कर दिया गया था। वर्तमान में यह प्रणाली 98 मंत्रालयों/विभागों में सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही है, जिसमें 870 संबद्ध कार्यालय और 8,174 डीडीओ शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स सरकार को भरते थे Super Tax, आज पाई-पाई को मोहताज, पेंशनभोगी वोट बैंक भी नहीं…

केंद्र सरकार के सभी ई-गवर्नेंस सेवा वितरण पोर्टलों के बीच एनईएसडीए आकलन 2021 के अनुसार पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग को भविष्य(डीओपीपीडब्ल्यू द्वारा विकसित पेंशन मंजूरी और भुगतान के लिए एक ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम) के लिए तीसरे रैंक से सम्मानित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: पेंशन को लेकर EPFO और सरकार को 4 सुझाव, पेंशन योग्य वेतन सीमा में संसोधन से बढ़ेगा पैसा

बैंकों से संबंधित पेंशनभोगियों की समस्या

बैंकों से संबंधित पेंशनभोगियों के सामने आने वाली समस्याओं जैसे बैंक परिवर्तन, जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की स्थिति, पेंशन पर्ची, फॉर्म 16, पेंशन रसीद की जानकारी को कम करने के लिए, पेंशन संवितरण बैंकों की वेबसाइटों को डीओपीपीडब्ल्यू के एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल के साथ एकीकृत किया जा रहा है, ताकि ये सेवाएं एकल खिड़की से उपलब्ध हो सकें।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने भी सांसद विजय बघेल का दिया श्रेय, कहा-अब दो समय पानी मिलेगा

एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक का काम पूरा

भविष्य पोर्टल(Future Portal) के साथ एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक के पेंशन पोर्टल के एकीकरण का काम पूरा हो गया है। इस एकीकरण के साथ, बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनभोगियों के पास पेंशन पर्ची, जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की स्थिति, देय और तैयार किए गए विवरण और एकीकृत पेंशनभोगियों के पोर्टल के माध्यम से फॉर्म -16 जैसी सेवाओं के लिए एक स्थान नियत है। निकट भविष्य में अधिकांश पेंशन संवितरण बैंकों को एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : आप मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। बस UAN में आपका KYC अपडेट होना जरूरी है। ईपीएफओ सदस्य ध्यान दें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Automobile Sector: इन दो भारतीय गाड़ी में शानदार कैमरा, कार के ऊपर-नीचे, लेफ्ट-राइट, आगे-पीछे और अंदर का देखिए पूरा व्यू
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPS 95 पेंशन कैसे काम करती है, जानिए

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.