Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन, डिस्पैच और ओबीआर
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन, डिस्पैच और ओबीआर

01/04/2024 1 minute read
Western-Coalfields-Limited-Highest-ever-coal-production-dispatch-and-OBR
  • वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर में अपने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए, ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-वेकोलि (Western Coalfields Limited) ने कोयला उत्पादन के निर्धारित 68 मिलियन टन के लक्ष्य को पार करते हुए 69.11 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। कोयला उत्पादन में वेकोलि ने गत वर्ष की तुलना में 7.5 % की वृद्धि हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें :  Digital Media के लिए बच्चों का पागलपन तबाह कर देगी जिंदगी, ऐसे बचाइए

कोयला प्रेषण में भी वेकोलि ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 2023-24 के अपने लक्ष्य को पार करते हुए वेकोलि ने 70.20 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। यह गत वर्ष से 12.9 % अधिक है।

वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने ओबीआर के पुराने सारे रेकॉर्ड तोड़ते हुए, 410.8 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबी निष्कासन किया है। यह वर्ष 2023-24 के निर्धारित लक्ष्य से 51.8 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिक है। गत वर्ष की तुलना में ओबी निष्कासन में वेकोलि ने 25 % की वृद्धि हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: पेंशनर्स का आखिरी पत्र PM मोदी के नाम, पढ़िए मजमून

01.04.24 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जेपी द्विवेदी ने कार्यक्रम ‘रू-ब-रू’ के माध्यम से टीम वेकोलि के साथ सीधा संवाद किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में, कम्पनी के स्थापना-काल से अब तक का सर्वाधिक कोयला-उत्पादन, डिस्पैच एवं ओवर बर्डन निष्कासन किया है। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO और सरकार का सबसे आसान टार्गेट पेंशनर्स, EPS 95 पेंशन पर वरदान-श्राप तक की आई बात

पॉवर प्लांट को 60.05 मिलियन टन कोयला डिस्पैच

उन्होंने आगे कहा की वित्तीय वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने पॉवर प्लांट को 60.05 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है। यह अब तक का सर्वाधिक एवं गत वर्ष की तुलना में 7.1 % अधिक है। इसी प्रकार रेल मोड से किया जाने वाला कोयला प्रेषण भी अब तक का सर्वाधिक 39.16 मिलियन टन है। यह गत वर्ष से 16.4 % अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Biometric: बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में बायोमेट्रिक पर बवाल

सकारात्मक पहल का प्रतिफल

उन्होंने कहा की वेकोलि में यह ऐतिहासिक वृद्धि अनेक सकारात्मक पहल का प्रतिफल है। उन्होंने खनन कार्य में सुरक्षा के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि कोयला खनन प्रक्रिया को अधिक कारगर एवं सुरक्षित बनाने हेतु वेकोलि द्वारा कंटीन्यूअस माइनर एवं सरफेस माइनर जैसी नई तकनीक को वृहद् तौर पर अपनाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई पॉवर हाउस अंबेडकर चौक को लेकर बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की स्वीकृति

वेकोलि में 4 अतिरिक्त सरफेस माइनर तथा योजनाबद्ध अंतराल में 21 नए कांटीन्यूयस माइनर लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि कोयला प्रेषण की प्रक्रिया में गति लाने की दृष्टि से उमरेड क्षेत्र के एमकेडी-III एवं वणी क्षेत्र की मुंगोली खदान में फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा बल्लारपुर क्षेत्र की सास्ती खदान के लिए भी फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल पर 19 अप्रैल से 1 जून तक बैन

इस वर्ष कम्पनी के उत्पादन में वणी क्षेत्र का सबसे ज्यादा 16.41 मिलियन टन कोयले का योगदान रहा। इसी प्रकार उमरेड क्षेत्र का 13.55 मिलियन टन और बल्लारपुर क्षेत्र का 10.47 मिलियन टन कोयला-उत्पादन का उल्लेखनीय योगदान रहा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऐतिहासिक वृद्धि से उत्साहित टीम वेकोलि ने नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिए है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला उत्पादन का लक्ष्य 69 मिलियन टन तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग का समय तय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SECL Financial Year 2023-24: कोयला उत्पादन में 20 एमटी से अधिक की छलांग, गेवरा बनेगी एशिया की सबसे बड़ी खदान
Next: उत्कल दिवस 2024: राउरकेला स्टील प्लांट ने महापुरुषों को किया याद, DIC रहे साथ

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.