Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM की घर में मिली लाश, CCTV कैमरा से खुला राज, SAIL DSP, नंदिनी से रहा नाता, मैत्रीबाग में शोक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM की घर में मिली लाश, CCTV कैमरा से खुला राज, SAIL DSP, नंदिनी से रहा नाता, मैत्रीबाग में शोक

15/07/2024 1 minute read
Dead-body-of-former-DGM-of-Bhilai-Steel-Plant-Maitribagh-found-secret-revealed-through-CCTV-camera
  • गुरुवार रात में बेटे से हुई थी बातचीत। इसके बाद कोई फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था।
  • रविवार दोपहर को बेटा अचानक से घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर और भिलाई स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant and Bhilai Steel Plant) में काम कर चुके पूर्व डीजीएम की लाश घर में मिलने से सनसनी फैल गई। बीएसपी के मैत्रीबाग जू के पूर्व प्रभारी डीजीएम तरविंदर सिंह छत्रिय का शव घर में पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें BIG BREAKING: Highway पर बड़ा Accident, ट्रेलर-बस की भीषण टक्कर, अब तक 18 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी

मौत कब हुई, यह किसी को पता नहीं सका। बेटे ने जब सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो कोई मूवमेंट नहीं दिखा। फोन रिसीव नहीं होने पर शक हुआ और वह घर पहुंचा तो पिता की लाश दिखी। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार होगा।

ये खबर भी पढ़ें निजीकरण से बचाने का एकमात्र रास्ता SAIL में FSNL का विलय, SEFI ने झोंकी ताकत

मैत्रीबाग जू के पूर्व प्रभारी टीएस छत्रिय पिछले 2 साल से आइसोलेट हो गए थे। नेहरूनगर स्थित चौहान टाउन में अकेले ही रह रहे थे। पुत्र और पत्नी अलग रह रहे थे।

स्मृतिनगर पुलिस चौकी के एएसआई बीएल साहू के मुताबिक मृतक के बेटे ने सीसी टीवी कैमरा चेक किया तो पिता का कोई मूवमेंट नहीं दिखा। लगातार चेक करता रहा। गुरुवार रात में बातचीत हुई थी। इसके बाद कोई फोन भी रिसीव नहीं हो रहा था। रविवार दोपहर को बेटा अचानक से घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था।

ये खबर भी पढ़ें SAIL EO परीक्षा की पात्रता के लिए डिप्लोमा इंजीनियर को लग रहे 16 साल, न्याय कीजिए

किसी तरह दरवाजा खोलकर बेडरूम में गए तो वहां बेड के पास शव पड़ा था। गंध आ रही थी। लड़का पाटन के पेंडरी गांव में रहता है। दूसरी पत्नी और बेटी रिसाली में रहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा

नंदिनी में गुजरा बचपन, दुर्गापुर और बीएसपी में नौकरी

बताया जा रहा है कि टीएस छत्रिय का बचपन बीएसपी के लाइम स्टोन माइंस नंदिनी टाउनशिप में गुजरा है। उनके पिता वहां व्यापार करते थे। पढ़ाई के बाद टीएस छत्रिय सेल से जुड़े और दुर्गापुर स्टील प्लांट से सेवा शुरू की थी। दुर्गापुर से ट्रांसफर होकर बतौर सीनियर मैनेजर 2003 में भिलाई आए थे।

ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर

मैग्नीज कांड में नाम उछला था

इसके बाद बीएसपी के चर्चित मैग्नीज कांड में भी नाम उछला था। 2006 में प्लांट से टाउनशिप में ट्रांसफर कर दिया गया। पीएचई, मेडिकल देखने के बाद 2007 में मैत्रीबाग के इंचार्ज बने। 2010 में पीएचडी और 2011 में हॉर्टिकल्चर के इंचार्ज बने। 31 दिसंबर 2016 को रिटायर हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ी खबर: धनबाद सहायक श्रमायुक्त के सामने BSL प्रबंधन ने CITU की मांग की खारिज

मैत्रीबाग को दे गए यह पहचान

68 वर्षीय स्वर्गीय छत्रिय को एक लड़का हनी और एक बेटी है। मैत्रीबाग के इंचार्ज जीएम डाक्टर नवीन कुमार जैन ने शोक व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मैत्रीबाग को नई पहचान छत्रिय साहब ने दी थी। ट्वाय ट्रेन को दोबारा चालू कराया।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

टीएस छत्रिय के साथ काम कर चुके आरिफ खान बताते हैं कि मैत्रीबाग में भारतीय मैप, वन विहार एरिया में मछली फव्वारा, मोमबत्ती लॉन उन्हीं के कार्यकाल में बना है। काम के प्रति समर्पित रहते थे। रात 10 बजे तक काम करते हुए देखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें SAIL में पदनाम बदलने के बाद पहली भर्ती जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट पद पर, BSP में 45 नौकरियों की सौगात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मेरी Wife के 5 Husband, सबको निपटा दी, अब मेरी बारी, सुनीता उर्फ पायल उर्फ फिरदौस बेगम से बचाइए SP साहब
Next: Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत

Related Stories

Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
The Chairman of the SAIL SC-ST Federation along with six members, is arriving in Bhilai
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL एससी-एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष संग 6 सदस्य पहुंच रहे BHILAI, प्रमोशन, वेलफेयर आदि पर DIC-ED से होगी बात

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.