Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant ने शुरू की रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन प्राप्त करने की तैयारी, दुनिया के 28 देशों के प्लांट को मिला है सर्टिफिकेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant ने शुरू की रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन प्राप्त करने की तैयारी, दुनिया के 28 देशों के प्लांट को मिला है सर्टिफिकेट

03/04/2024 1 minute read
SAIL-Rourkela-Steel-Plant-starts-preparations-to-get-Responsible-Steel-Certification-
  • मार्गदर्शन और सहायता के लिए मेसर्स ब्यूरो वेरिटास इंडस्ट्रियल सर्विसेज की नियुक्ति।
  • मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी मेसर्स ब्यूरो वेरिटास इंडस्ट्रियल सर्विसेज को नियुक्त किया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने उत्तरदायी इस्पात प्रमाणन (रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन) प्राप्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि, उत्तरदायी इस्पात प्रमाणन’ मूल्य श्रृंखला (वेल्यु चेन) में अच्छे सामाजिक और पर्यावरणीय प्रदर्शन की सभी जटिलताओं का सम्मिश्रण है और उद्योग जगत में सबसे कठोर सामाजिक और पर्यावरणीय मानकों में से एक है। दुनिया भर में केवल 28 इस्पात संयंत्रों को यह प्रमाणन प्राप्त है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने इंटक कराएगा सेफ्टी कप क्रिकेट मैच

राउरकेला इस्पात संयंत्र ने इस प्रमाणीकरण को प्राप्त करने में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी मेसर्स ब्यूरो वेरिटास इंडस्ट्रियल सर्विसेज को नियुक्त किया है।

इसके लिए व्यवस्थित तौर पर प्रारंभिक बैठक 3 अप्रैल 2024 को निदेशक प्रभारी कार्यालय के मंथन सम्मलेन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी सह बोकारो इस्पात संयंत्र के अतिरिक्त प्रभार, अतनु भौमिक ने की।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने इंटक कराएगा सेफ्टी कप क्रिकेट मैच

ईडी समेत इन अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

इसमें कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एसआर सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन सह परियोजना के अतिरिक्त प्रभार) तरूण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (खान) आलोक वर्मा और कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) एके बेहुरिया, कई मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और आरएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

ब्यूरो वेरिटास इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधित्व पूर्वी और केंद्रीय दक्षिण, बीवीआईएस, क्षेत्रीय प्रमुख, रूपम बरुआ, परियोजना प्रबंधक, एसएस डे और विपणन प्रमुख, एस चटर्जी द्वारा किया गया। बरुआ और डे द्वारा रिस्पॉन्सिबल स्टील सर्टिफिकेशन के विभिन्न पहलुओं पर एक प्रस्तुति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने इंटक कराएगा सेफ्टी कप क्रिकेट मैच

प्रमाणन की उपयोगिता और प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा

इसके बाद एक संवाद सत्र हुआ जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमाणन की उपयोगिता और प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा की।

अपनी समापन टिप्पणी में अतनु भौमिक ने कहा कि प्रमाणीकरण न केवल पर्यावरण और सामाजिक रूप से जिम्मेदार तरीके से काम करने के हमारे प्रयासों को मान्य करेगा बल्कि एक सतत टिकाऊ समाज बनाने में भी मददगार होगा। उन्होंने रिस्पांसिबल स्टील सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को न्यूनतम संभव समय में पूरा करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BIG NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से ही होगी हाजिरी, कर्मचारियों के हंगामे से नहीं बदला प्रबंधन का फैसला

निर्धारित कठोर मानकों का पालन

मुख्य महाप्रबंधक (एमएस) पीके साहू ने कार्यक्रम का स्वागत और संचालन किया। विशेषतः रिस्पॉन्सिबल स्टील द्वारा निर्धारित कठोर मानकों का पालन करके, आरएसपी पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने को तैयार है।

जिम्मेदार इस्पात प्रमाणीकरण केवल अनुपालन का मामला नहीं है; लेकिन दीर्घकालिक सफलता और समुत्थानशीलता के लिए यह एक रणनीतिक अनिवार्यता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BIG NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से ही होगी हाजिरी, कर्मचारियों के हंगामे से नहीं बदला प्रबंधन का फैसला

यह विकास के नए अवसरों को खोलेगा

सतत टिकाऊ प्रथाओं में निवेश करने और एक चक्रीय अर्थव्यवस्था मानसिकता को अपनाने से, यह विकास के नए अवसरों को खोलेगा, एक जिम्मेदार निगमित नागरिक के रूप में प्रतिष्ठा बढ़ाने और ग्राहकों और हितधारकों के विश्वास जीतने और वफादारी को कायम रखने का अवसर प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BIG NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से ही होगी हाजिरी, कर्मचारियों के हंगामे से नहीं बदला प्रबंधन का फैसला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Financial year 2023-24: सेल आरएसपी ने उत्पादन में जड़े कीर्तिमान, DIC-ED मिठाई लेकर पहुंचे 10 विभागों में
Next: SAIL में पहली बार Bokaro Steel Plant की भट्टी में ब्रिकेट का इस्तेमाल

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.