Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CTYM के ‘मेड इन SAIL’ विजेताओं ने लगातार तीसरी पीढ़ी में हासिल की जीत, पढ़िए दादा-पिता का BSP में योगदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CTYM के ‘मेड इन SAIL’ विजेताओं ने लगातार तीसरी पीढ़ी में हासिल की जीत, पढ़िए दादा-पिता का BSP में योगदान

13/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Insightful-discussion-with-CTYM-2023-24-Winners-Made-in-SAIL-The-culture-of-victory-still-intact-in-Bhilai
  • विजेताओं से एक सार्थक चर्चा। विजयी रहने की संस्कृति भिलाई में अब भी बरकरार।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई और भिलाईवासियों को जो दूसरों से अलग और अद्भुत छवि बनती है, वह है उनकी करुणा, प्रेम और अपनेपन की भावना। वे सबको स्वीकार करते हैं, सबको अपनाते हैं और आसानी से संगठित होकर एक समुदाय में बंध जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल से बड़ी खबर, मरीजों के लिए ये फैसला

भिलाईवासी एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखते और सिखाते हैं, एक दूसरे के विकास में आपसी सहयोग करते हैं। जितना संभव हो सके एक-दूसरे का साथ देते हैं। भिलाई बिरादरी का यह जुड़ाव हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल……, कुछ इस तरह से नज़र आता है।

समय बदल रहा है। नई पीढ़ी का आकर्षण बड़े शहरों की ओर निश्चित रूप से बढ़ रहा है। लेकिन नई पीढ़ी के बहुत से लोग अभी भी इस्पात नगरी में मौजूद हैं और एक ऐसे संगठन में सक्रिय है। जिस संगठन में कभी उनके परिवार के अग्रज कार्य करते थे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 Pension: न्यूनतम पेंशन 7500+DA संभव नहीं…!

ऐसे संगठन का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात है, जहां उनके माता-पिता और यहां तक कि उनके दादा-दादी ने अपने पूरा जीवन और कार्यसेवा उसी संगठन में बिताई हो। दूसरी और तीसरी पीढ़ी के सदस्यों की उसी संगठन में भागीदारी, वफादारी और विश्वास को दर्शाता है। इस शहर पर सेल के प्रभाव का यही स्तर बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : BJP से सांसद विजय बघेल ने आखिर किया क्या है SAIL BSP कर्मियों के लिए, क्यों दे वोट…

सेल प्रतिवर्ष 45 वर्ष या उससे कम उम्र के सभी युवा प्रबंधकों के लिए चेयरमैन्स ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स (सीटीवायएम) आयोजित करता है। इस वर्ष, न केवल बीएसपी की युवा टीम ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी और सम्मान प्राप्त किया है, बल्कि टीम के सभी सदस्य एक सामान्य किन्तु विशेष पहलू को उजागर करते हैं, जो सम्मान के गौरव को कई गुना बढ़ा देता है और वो यह है कि ये सभी सदस्य “मेड इन सेल” हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: कोक ओवन-कोल केमिकल डिपार्टमेंट ने वैगन अनलोडिंग में रचा इतिहास, लाखों का फायदा

सोनल श्रीवास्तव, जो वर्तमान में आरसीएल में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं और ये भिलाई इस्पात संयंत्र में शामिल होने वाली तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। सोनल श्रीवास्तव कहते हैं कि “मैं अपने दादाजी से कभी नहीं मिला, उनकी मृत्यु जल्दी हो गई थी, लेकिन उनके संस्मरण आज भी हमें गौरवान्वित करते हैं”।

ये खबर भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश सेला टनल: SAIL के BSP, DSP, ISP, RSP, BSL के इस स्पेशल स्टील से बना टनल

सोनल के दादा ने बीएचयू से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह टाटा प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गए थे, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। टाटा में अपने दो साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद, वह बेहतर संभावनाओं के लिए मुंबई जा रहे थे, लेकिन यात्रा के बीच में ही वह एक ऐसी जगह पर रुके जो चारों ओर तंबू से घिरा हुआ था। जैसे ही वह स्टेशन से बाहर निकले, उनके पास एक नौकरी थी, जो तब अंजान भिलाई इस्पात संयंत्र की नौकरी थी।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस और आम्बेडकर जयंती पर खास इवेंट, आप भी आइए

वह फाउंड्री और फोर्ज शॉप में शामिल हुए और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें 1971 में ‘मेटलर्जिस्ट ऑफ द ईयर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सोनल श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे पिता भिलाई में पैदा हुए, यहीं पले-बढ़े और भिलाई विद्यालय में स्कूली शिक्षा प्राप्त कर, भिलाई इस्पात संयंत्र में सेवा देने वाले दूसरी पीढ़ी के कर्मचारी बने। इस संगठन में 39 साल की सेवा के बाद, वह ढेर सारी अच्छी यादों और गर्व की भावना के साथ, पिछले साल ही मर्चेंट मिल विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : BSP News: भिलाई ज्ञानोदय छात्रावास का अब राजहरा छात्रावास में विलय, सबकुछ फ्री

सोनल बताते हैं कि तीसरी पीढ़ी का सेल कर्मचारी होने के नाते, मैंने अपना मिडिल स्कूल बीएसपी ईएमएमएस-5 से और अपना हाई स्कूल बीएसपी के एसएसएस-10 से पूरा किया। एनआईटी रायपुर से मेटलर्जी में अपनी इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद, मैं वर्ष 2014 में सेल की कार्यसेवा में शामिल हो गया।

एक कर्मचारी के रूप में भले ही अब तक मैंने यहाँ एक दशक ही बिताया हो, पर बीएसपी के साथ और सहयोग के कारण सेल हमेशा ही मेरे अस्तित्व का अभिन्न अंग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद, बच्चे अब पढ़ेंगे यहां, प्रबंधन पर गंभीर आरोप

तीसरी पीढ़ी में सिद्धार्थ भी शामिल, पढ़िए डिटेल

तीसरी पीढ़ी के एक और अधिकारी और सीटीवाईएम के विजेता सदस्य सिद्धार्थ रॉय, वर्ष 2015 में भिलाई इस्पात संयंत्र में शामिल हुए और वर्तमान में ब्लास्ट फर्नेस-8 (ऑपरेशन) में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

सिद्धार्थ रॉय का कहना है कि “सेल मेरे लिए नया नहीं है, बल्कि मेरे जीवन का एक हिस्सा है”। इसकी शुरुआत 1950 के दशक में हुई और यहाँ की कड़ी मेहनत, ईमानदारी और बुद्धिमत्ता की मशाल आने वाली पीढ़ियों तक भी पहुँची है। सेल में कार्य करने वालों में सबसे पहले मेरे दादाजी थे – एक साधारण दूरदर्शी व्यक्ति थे।

ये खबर भी पढ़ें : 56 साल की उम्र में 5 km तक दौड़ीं प्रभा हुसैन, भारत में पहला स्थान, छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान

उन्होंने न केवल अपना पैतृक घर और इस्को इस्पात संयंत्र (पूर्व में कुल्टी, पश्चिम बंगाल में स्थित) में नौकरी छोड़ दी, बल्कि अन्य लोगों को भी एक अविकसित, नई जगह पर जाने और वहां रहने के लिए मना लिया और वो सभी भिलाई चले आए।

उन दिनों, भिलाई इस्पात संयंत्र एक मिलियन टन प्रतिवर्ष उत्पाउन क्षमता वाला संयंत्र था। अभी नया सेटअप होने के कारण, पूर्व सोवियत संघ (यूएसएसआर) टेक्नोलॉजी को आवश्यक रूप से सीखना सबसे महत्वपूर्ण होने के साथ साथ यहां के प्रत्येक कर्मचारियों का प्राथमिक उद्देश्य बन गया था। कंपनी विकसित हुई, उसके साथ ही लोगों ने विकास किया और इस्पात श्रमिकों की पहली पीढ़ी धीरे-धीरे समाप्त होने लगी।

ये खबर भी पढ़ें : Kumhari Bus Accident: मृतकों को दी श्रद्धांजलि, हादसे के कारणों में ये भी, अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग

फिर मेरे पिता, वर्ष 1980 के दशक के मध्य में सेल में शामिल हुए। वह एक ऐसा समय था जब हमारा परिवार ‘ग्रोथ’ कर रहा था। संयंत्र की क्षमता पहले ही 2.5 मिलिटन टन प्रतिवर्ष तक बढ़ा दी गई, जो उस समय एक उल्लेखनीय और तकनीकी रूप से आष्चर्यजनक उपलब्धि थी।

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाली प्लेट मिल देखने लायक थी। सिद्धार्थ रॉय बताते हैं कि मेरे पिता ने अपने करियर की शुरुआत श्रमिकों के निचले स्तर से की और धीरे-धीरे फ्रंटलाइन मैनेजर बनकर ऊँचे स्तर तक पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के इस प्रोडक्ट को मिली नई पहचान, जुड़ा QR कोड से

इस संगठन में 35 साल की सेवा देने के बाद, ढेर सारी यादों के साथ आखिरकार वह वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हो गए। सिद्धार्थ रॉय ने बताया कि मेरी बुनियादी शिक्षा बीएसपी ईएमएमएस-5 और बीएसपी एसएसएस-10 से हुई।

मैंने एनआईटी रायपुर में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग को चुना। कड़ी मेहनत करने के बाद मुझे भारत के तीन प्रमुख इस्पात निर्माताओं से ऑफर आया। चुनाव करना कठिन नहीं था, क्योंकि सेल मेरे लिए एक स्पष्ट और साफ विकल्प था।

ये खबर भी पढ़ें : अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति के इवेंट में दिखी नारी शक्ति, डांस, सेहत और धर्म की झलक

मैं सेल से वर्ष 2015 में जुड़ा और सबसे पहले ब्लूमिंग एंड बिलेट मिल (बीबीएम) में पहुंचा और फिर मेरा ध्यान ब्लास्ट फर्नेस पर केंद्रित हो गया। जहां मुझे महामाया, बीएफ-8 की कमीशनिंग टीम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहाँ की हर चीज मुझे याद दिलाती है कि भिलाई इस्पात संयंत्र की जड़े कैसे मेरे परिवार के अस्तित्व से जुडी हुई है। सेल ने मुझे दोनों बांहें फैलाकर स्वीकार किया है।

ये खबर भी पढ़ें : कुम्हारी बस हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या पहुंची 13, घायल 10, मरने वालों में Bhilai से ज्यादा, पढ़िए सबके नाम

दूसरी पीढ़ी के विनय साझा की ये बातें

टीम के तीसरे सदस्य विनय पवार हैं, जो वर्तमान में एलडीसीपी/आरएमपी-3 में उप प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं और ये दूसरी पीढ़ी के बीएसपी कर्मचारी हैं। विनय पवार ने कहा, मेरे पिता 1989 में गैराज सेक्टर-7 में बीएसपी में शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें : कुम्हारी बस हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या पहुंची 13, घायल 10, मरने वालों में Bhilai से ज्यादा, पढ़िए सबके नाम

वर्ष 1997 में हमारे भिलाई आने तक वह रसमड़ा से भिलाई नगर स्टेशन तक ट्रेन से यात्रा करते थे। आने वाले वर्षों में, उन्हें एमईआरएस और फिर प्लांट गैराज में स्थानांतरित कर दिया गया और आखिरकार, वह पिछले साल 2023 में गैराज से सेवानिवृत्त हो गए।

विनय बताते हैं कि मैंने अपनी स्कूली शिक्षा बीएसपी स्कूल से की, जहां मुझे प्रतिष्ठित पीएम ट्रॉफी छात्रवृत्ति प्राप्त हुई थी। अंततः मैंने एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और वर्ष 2018 में सेल में शामिल हो गया।

वे कहते हैं “आज मैं जो कुछ भी हूं, वह मुझे मेरे परिवेश ने बनाया है और सेल ने मेरे जीवन पर जो प्रभाव डाला है, उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा”। इसलिए, मैं कह सकता हूं कि “बाकी सभी की तुलना में मेरे जीवन में सेल का योगदान थोड़ा अधिक है।”

ये खबर भी पढ़ें : Tata Steel और Tenaris बनी Steel Sustainability Champions, लिस्ट में JSW Steel Limited भी

सीटीवाईएम के लिए इस वर्ष का विषय “सस्टेनेबल फ्यूचर थ्रू ईएसजी एडॉप्शन

चैलेंजेस एंड वे फॉरवर्ड इन सेल” था। टीम ने दिए गए विषय पर रिपोर्ट लिखने के लिए कठोर अध्ययन किया। टीम ने अपने सभी संसाधनों का भरपूर उपयोग किया। टीम ने पत्रिकाएँ पढ़ीं, विशेषज्ञों की चर्चाएँ देखीं और कई वरिष्ठ प्रबंधन के कई जानकर व्यक्तियों के साथ साक्षात्कार किये।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur में भीषण आग से सामना कर लौटे BSP के दमकल कर्मियों ने SAIL का सीना किया चौड़ा

उन्होंने कई ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर ईएसजी पर पाठ्यक्रम भी लिया। एक सर्वेक्षण तैयार किया गया और फिर उचित विश्लेषण किया गया ताकि संवेदनशील क्षेत्रों का पता लगाया जा सके। खूब विचार-मंथन और विचार-विमर्श करने पर टीम को कुछ समाधान मिले।

टीम का प्राथमिक फोकस, कार्यान्वयन योग्य समाधान प्रदान करना और उन्हें लागू करने के लिए संसाधनों की तात्कालिक उपलब्धता के अनुसार फिल्टर करना था। टीम ने इसे बीएसपी स्तर पर प्रस्तुत किया गया, जहां उन्होंने “डीआईसी ट्रॉफी” प्राप्त की और सेल स्तर पर चले गए। सेल स्तर पर भी टीम को सीटीवाईएम 2023-24 के लिए विजेता घोषित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: मजदूरों की मजदूरी तक नहीं दे रहे ठेकेदार, डकार गए AWA का पैसा, प्लेट मिल में कामकाज ठप

बीएमडीसी प्रबंधन और उनके कर्मचारियों से अपार समर्थन

विजेता टीम के सदस्यों ने बताया कि हमें बीएमडीसी प्रबंधन और उनके कर्मचारियों से अपार समर्थन मिला, जिन्होंने हमें चैबीसों घंटे सभी संभावित संसाधन उपलब्ध कराए। “बीएसपी की विजयी होने की मानसिकता हमारी संस्कृति में गहराई से अंतर्निहित है।”

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में समस्याओं का अंबार, BSP-BMS में इन मुद्दों पर सहमति बनी अबकी बार

हमारे पिछले विजेता भी हमारे मार्गदर्शन और रचनात्मक आलोचना हेतु हमेशा तैयार रहते थे और हर संभव तरीके से हम में से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने में हमारी सहायता करते थे। इस पूरी प्रक्रिया के एक कम्प्लीट सायकल को पूर्ण करने में लगभग 7-8 महीने लगते हैं। पैरामीटर हर समय काम में आते हैं। ऐसे स्तरों तक पहुँचने के लिए बहुत कड़ी मेहनत, समर्पण, धैर्य और त्याग की आवश्यकता होती है। टीम वर्क का मतलब, एक साथ एकजुट होकर सभी कठिनाइयों का सामना करना है। लेकिन अंततः, यह किसी भी कीमत पर जीतने की आपकी इच्छाशक्ति पर निर्भर करता है। उच्चतम स्तर पर जीतना हमें बहुत खुशी देता है और हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में भी अपने संगठन को और अधिक गौरव दिलाने में सक्षम होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 उच्च पेंशन योजना का विकल्प चुनने वालों के साथ EPFO कर रहा Denail Of Justice…!

कहते हैं ना “विथ ग्रेट पॉवर कम्स ग्रेट रिस्पॉन्सिबिलीटी (With great power comes great responsibility)”, जैसे जैसे हम इस नवीन सशक्त यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, हमें लगता है कि युवा प्रबंधकों को मार्गदर्शन और प्रेरित करना हमारी जिम्मेदारी है। ठीक वैसे ही जैसे हमें हमारे वरिष्ठों द्वारा हमें निर्देशित किया गया था। हम आशा करते हैं कि विजेता बनने की यह संस्कृति आने वाले वर्षों तक इसी तरह बरकरार रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant News: PM स्कॉलरशिप का पैसा अब बच्चों के खाते में आया, BWU ने लिया श्रेय

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पेंशन, EPFO और लोकतंत्र पर पेंशनभोगियों का छलका आंसू
Next: भिलाई स्टील प्लांट: SMS 3 के अधिकारियों को पाली और कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.